होम / यूटिलिटी / 1 अप्रैल, 2025 से नए बेनेफिट ऑफर करेगा RuPay Select Debit Card, अब से मिलेंगे कई फायदे

1 अप्रैल, 2025 से नए बेनेफिट ऑफर करेगा RuPay Select Debit Card, अब से मिलेंगे कई फायदे

कार्ड होल्डर्स को ₹10 लाख तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा मिलेगा, लेकिन इसके लिए दुर्घटना से पहले 30 दिनों के भीतर कम से कम एक RuPay लेनदेन करना अनिवार्य होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) रुपे डेबिट सेलेक्ट कार्ड (RuPay Debit Select Card) में कुछ बड़े अपडेट्स करने जा रहा है, जो 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगे. यह कार्ड मॉडर्न लाइफस्टाइल की जरूरतों को पूरा करता है, जिसमें फिटनेस, वैलनेस, यात्रा और मनोरंजन शामिल हैं. NPCI ने हाल ही में के एक सर्कुलर के जरिए यह जानकारी शेयर की है.

RuPay डेबिट सेलेक्ट कार्ड के नए फीचर्स

NPCI की ओर से किए गए अपडेट्स के जरिए कार्डहोल्डर्स को कई बेनिफिट्स ऑफर किए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं…

1. एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस: एक तिमाही में कॉम्प्लीमेंटरी डोमेस्टिक लाउंज विजिट और चुनिंदा लाउंज में एक साल के दौरान दो इंटरनेशनल लाउंज विजिट की सुविधा मिलेगी.
2. इंश्योरेंस कवर: दुर्घटना में मृत्यु या परमानेंट दिव्यांगता के लिए 10 लाख रुपए तक का पर्सनल एक्सीडेंट कवर मिलेगा. एलिजिबिलिटी क्लेम करने के लिए कार्डहोल्डर्स को दुर्घटना से 30 दिन पहले कम से कम एक RuPay ट्रांजैक्शन दिखाना होगा.
3. जिम मेम्बरशिप: हर तिमाही में एक फ्री जिम मेम्बरशिप की सुविधा मिलेगी. यूजर्स 90 दिनों के होम वर्कआउट या 30 दिनों के ऑफलाइन सेशंस में से चुन सकते हैं.
4. हेल्थ चेक-अप और गोल्फ बेनिफिट्स: हर तिमाही में एक फ्री हेल्थ चेक-अप पैकेज प्रदान किया जाएगा. गोल्फ पसंद करने वाले हर तिमाही में एक बार फ्री में गोल्फ सीख सकते हैं या एक राउंड खेल सकते हैं.
5. स्पा, सैलून और कैब कूपन: हर तिमाही में एक फ्री स्पा सेशन या सैलून सर्विस मिलेगी. कार्डहोल्डर को हर तिमाही में 100 रुपए का कैब सर्विस कूपन भी मिलेगा.
6. ओटीटी सब्सक्रिप्शन: हर साल अमेजन प्राइम, हॉटस्टार या सोनी लिव का 1 साल का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा.

एनुअल फीस और पेमेंट

RuPay सिलेक्ट डेबिट कार्ड के लिए एनुअल फीस 250 रुपए है. बैंक एक्टिव कार्ड्स की संख्या के आधार पर हर तिमाही में यह फीस वसूलते हैं. एनपीसीआई ने फिटनेस, न्यूट्रिशन और पर्सनल केयर में उपभोक्ताओं की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए RuPay डेबिट सेलेक्ट की शुरुआत की है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

2 days ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

2 days ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

4 days ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

6 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

6 days ago


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

22 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

22 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

23 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago