होम / यूटिलिटी / RBI ने वापस लिया 2 हजार का नोट , 30 सितंबर तक बैंक में जमा कराने का मिलेगा मौका

RBI ने वापस लिया 2 हजार का नोट , 30 सितंबर तक बैंक में जमा कराने का मिलेगा मौका

RBI ने ये फैसला क्‍लीन नोट पॉलिसी के तहत लिया है, 2000 रुपये के नोट को आम आदमी 30 सितंबर तक बैंक में जमा कर सकता है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

देश में हुई नोटबंदी के बाद अब भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट को लेकर बड़ा फैसला किया है. रिजर्व बैंक के अनुसार 2000 रुपये का नोट अब लीगल टेंडर नहीं रहेगा. रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को सूचना जारी की है कि वो अब 2000 रुपये का नोट जारी न करे. आरबीआई ने इसे सर्कुलेशन से बाहर कर दिया है. आरबीआई ने ये फैसला क्‍लीन नोट पॉलिसी के तहत लिया है. अगर आपके पास भी 2000 रुपये का नोट है तो आप उसे 30 सितंबर तक बैंक में जमा कर सकते हैं. हालांकि आरबीआई ने ये भी कहा है कि ये फिलहाल लीगल टेंडर रहेगा. 

कब से शुरु होगी नोट जमा कराने की प्रक्रिया 
आरबीआई की ओर से दी गई सूचना के अनुसार नोटों को जमा कराने की प्रक्रिया 23 मई से शुरू होगी. 23 मई से लोग अलग-अलग बैंकों में जमा करा सकते हैं. आप एक बार में 20000 रुपये तक नोट बैंक से वापस ले सकते हैं. हालांकि आरबीआई की ओर से ये भी कहा गया है कि इन नोटों को लाने का मकसद उस दिन पूरा हो गया था जिस दिन दूसरी वैल्‍यू के बैंक नोट आम आदमी के लिए आसानी से सुलभ हो गए थे. 

2018-19 में ही बंद हो गई थी नोटों की छपाई 
आरबीआई की ओर से जारी की गई रिलीज में साफ तौर पर कहा गया है कि 2000 रुपये के नोटों की छपाई 2018-19 में ही बंद कर दी गई थी. 2000 के 89 फीसदी से ज्‍यादा नोट वर्ष 2017 से पहले ही जारी किए जा चुके हैं. आरबीआई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार  31 मार्च 2018 को बाजार में 6.73 लाख करोड़ के 2000 रुपये के नोट सर्कूलेशन में थे जोकि 31 मार्च 2023 तक 3.62 लाख करोड़ रुपये के स्‍तर तक आ गए थे. आरबीआई ने ये भी बताया है कि मौजूदा सर्कुलेटेड करेंसी का केवल 10.8 फीसदी है.आरबीआई ने ये भी कहा है कि मौजूदा समय में 2000 के नोटों का इस्‍तेमाल कम ही देखा जा रहा है. 

बैंकों में ना लगे भीड़ 
आरबीआई की ओर से इस बार कई तरह की विशेष जानकारी दी गई है.सेंट्रल बैंक ने कहा है कि कोई भी व्‍यक्ति बैंक जाकर वहां जाकर नोटों को या तो जमा करा सकता है या फिर एक्‍सचेंज कर सकता है. लेकिन ये प्रक्रिया 23 मईै से शुरू होगी. आरबीआई की ओर से दी गई इस स्‍पष्‍ट जानकारी का मकसद ये है कि आप बैंकों में किसी तरह की भीड़ ना लगाएं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

22 hours ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

23 hours ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

2 days ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

4 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

4 days ago


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago