✕

होम / यूटिलिटी / AU Small Finance Bank का कमाल, पहली बार लॉन्च हुआ ऐसा क्रेडिट कार्ड

AU Small Finance Bank का कमाल, पहली बार लॉन्च हुआ ऐसा क्रेडिट कार्ड

सभी कस्टमाइज्ड लाभों का एक कार्ड पर फायदा उठाने के लिए पे-पर फीचर (Pay-Per-Feature) सुविधा की शुरुआत की गई है.

अभिषेक मेहरोत्रा 4 years ago

नई दिल्ली: AU Small Finance Bank ने बुधवार को एक ऐसा  इनोवेटिव क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया जो सिर्फ और सिर्फ आपके फायदे के लिए है. उसपर किसी और की नहीं, सिर्फ आपकी ही मनमानी चलेगी. ये क्रेडिट कार्ड बाजार में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा, ऐसा बैंक ने दावा किया है. एयू बैंक का LIT (लीव-इट-टुडे) क्रेडिट कार्ड में ग्राहक अपनी मर्जी से जितने समय के लिए और जो-जो सुविधाएं चाहते हैं, सब मिलेगा. 

ग्राहकों के लिए एक ही कार्ड में सभी सुविधाएं
ग्राहकों के लिए एक ही कार्ड में ऐसी सभी सुविधाएं मिलना मुश्किल होता है. यह एक ऐसा क्रेडिट कार्ड है, जिससे कार्ड होल्डर्स खुश हुए बिना नहीं रह सकते. इससे उनकी तमाम जरूरतें पूरी हो सकती हैं. बैंक के दावे के अनुसार, ट्रैवल करना हो या फिर ऑन लाइन शॉपिंग, यह क्रेडिट कार्ड कस्टमर्स को सबसे ज्यादा फायदा देगा. LIT क्रेडिट कार्ड के साथ, बैंक ने ग्राहकों के हाथों में एक कार्ड में हर तरह की सुविधाओं को चुनने की आजादी दी है. इसके अलावा  उन्हें अपनी बदलती जीवनशैली की आवश्यकताओं के अनुसार इन सुविधाओं को चालू या बंद करने की आजादी भी मिलती है.

हर चीज का कंट्रोल कस्टमर्स के पास
LIT क्रेडिट कार्ड AU0101 ऐप के माध्यम से ग्राहकों को उच्च स्तर की सहभागिता प्रदान करता है क्योंकि वे अपने लाभों को अधिकतम करने के लिए प्रतिदिन अपनी बचत / कमाई को ट्रैक कर सकते हैं. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कार्ड में कई लाभ हैं और ग्राहक एक छोटी सुविधा शुल्क के लिए वास्तविक समय में किसी भी सुविधा को सक्रिय कर सकते हैं.

ग्राहकों का ऑफर और फी पर पूरी तरह कंट्रोल
LIT कार्डधारक को अपने ऑफर और फी पर पूरी तरह कंट्रोल देता है. वे उन ऑफर के लिए स्पष्ट, पारदर्शी तरीके से भुगतान करते हैं और कार्डधारकों द्वारा उपयोग न किए जाने वाले लाभों के लिए वार्षिक/नवीकरण शुल्क की बड़ी बचत करता है. कार्डधारक प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का उपयोग करके कैशबैक और रिवार्ड पॉइंट दोनों का लाभ उठा सकते हैं.

LIT क्रेडिट कार्ड लेने के 5 फायदे
- लाउंज की सुविधा: जहां ग्राहक प्रति तिमाही एक या दो लाउंज एक्सेस का विकल्प चुन सकते हैं.
- माइलस्टोन बेनिफिट्स: इसके द्वारा, अधिक रिवॉर्ड पॉइंट या कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं.
- OTT और लाइफस्टाल मेम्बरशिप: जहां वह विभिन्न प्लेटफार्मों और सेवाओं के लिए मुफ्त सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं.
- रिवार्ड बढ़ाने की सुविधा: ग्राहक ऑनलाइन और पीओएस लेनदेन के लिए उच्च रिवार्ड पॉइंट प्राप्त कर सकते हैं.
- अन्य विशेषताएं: फ्यूल सरचार्ज छूट, ग्रॉसरी पर कैशबैक समेत अन्य लाभ

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के एमडी और सीईओ श्री संजय अग्रवाल ने कहा, "एयू बैंक में  हमने हमेशा टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का लाभ उठाकर मौजूदा स्थिति को चुनौती देने में विश्वास किया है ताकि बैंकिंग उद्योग में बदलाव लाया जा सके."


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

3 days ago

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

5 days ago

सोना 4,200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये टूटी, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव; जानें गिरावट की वजह

MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी और सोना 3 फीसदी तक टूट गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

5 days ago

रेलवे की डोर-टू-डोर पार्सल सेवा जल्द, 8 शहरों में घर बैठे भेज सकेंगे सामान; ऐप से होगी बुकिंग

रेलवे की 'रेल पार्सल ऐप-घर से घर तक' सेवा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे में शुरू की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सफल पायलट के बाद रेलवे इस सेवा को लागू करने की तैयारी कर रहा है.

1 week ago

राजस्थान की 3 लाख ग्रामीण महिलाएं डिजिटल पेमेंट से जुड़ेंगी, BHIM ऐप के इस्तेमाल को मिलेगा बढ़ावा

यह पहल 'यूपीआई फॉर हर 2.0' कार्यक्रम का हिस्सा है. NPCI और वुमेन्स वर्ल्ड बैंकिंग ने 'यूपीआई फॉर हर' कार्यक्रम के जरिए महिलाओं के बीच डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया है.

22-October-2026


बड़ी खबरें

धनतेरस से पहले बाजार में तेजी, सेंसेक्स उछला; निवेशकों की संपत्ति में ₹8 लाख करोड़ बढ़े

BSE का मार्केट कैप पहली बार 500 लाख करोड़ रुपये के पार, निफ्टी भी 24,500 के ऊपर बंद; कच्चे तेल में गिरावट, विदेशी निवेशकों की खरीदारी और रुपये में मजबूती से बाजार को मिला सहारा

5 hours ago

अडानी पोर्ट्स का यूरोप में बड़ा दांव, €2.56 अरब में Evos का अधिग्रहण करेगी कंपनी

नीदरलैंड की कंपनी Evos में 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी APSEZ, यूरोप के 5 देशों में 8 पोर्ट टर्मिनल मिलेंगे; सौदे से कंपनी की वैश्विक मौजूदगी 10 देशों में 28 बंदरगाहों और टर्मिनल तक पहुंचेगी.

5 hours ago

महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा 25% बढ़कर ₹4,588 करोड़, ऑटो कारोबार ने दिखाई दमदार ग्रोथ

जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू भी 25% बढ़कर ₹57,553 करोड़ पहुंचा. ऑटो कारोबार का मुनाफा 55% बढ़ा, जबकि ट्रैक्टर कारोबार की बिक्री में 6% की गिरावट दर्ज की गई.

7 hours ago

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों से भारत पर तेल और व्यापार का जोखिम बरकरार, टैरिफ से जल्द राहत की उम्मीद नहीं: रिपोर्ट

अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों में डेमोक्रेटिक पार्टी का नियंत्रण बढ़ने से ईरान के साथ कूटनीतिक बातचीत को मिल सकता है बढ़ावा, लेकिन रूसी तेल की खरीद और अमेरिकी व्यापार नीतियों को लेकर भारत की चुनौतियां बनी रहेंगी

5 hours ago

टेलीकॉम कंपनियों पर TRAI की सख्ती, इंटरकनेक्शन में देरी पर लगेगा 1 करोड़ रुपये तक जुर्माना

टेलीकॉम रेगुलेटर ने इंटरकनेक्शन नियमों में संशोधन करते हुए जुर्माने का नया ढांचा पेश किया है. रिपोर्टिंग में देरी पर 25 लाख रुपये और इंटरकनेक्शन से जुड़े उल्लंघनों पर 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा. नए नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे.

8 hours ago