होम / टेक / एक ऐसा स्मार्टवॉच, पहनते ही कई बीमारियों का चल जाएगा पता; स्ट्रोक का खतरा होगा कम

एक ऐसा स्मार्टवॉच, पहनते ही कई बीमारियों का चल जाएगा पता; स्ट्रोक का खतरा होगा कम

Xplore Lifestyle ने इजराइली कम्पनी के साथ मिलकर दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टवॉच लॉन्च किया है, जिससे आसानी से बीमारी का चल जाएगा पता.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: Xplore Lifestyle ने इजराइल की एक कंपनी के साथ साझेदारी करते हुए एक बहुत ही एडवांस स्मार्टवॉच बाजार में उतारा है. यह स्मार्टवॉच ह्रदय और अन्य अंगो को मॉनिटर करने वाली एक एडवांस टेक्नोलॉजी पर आधारित है. इस स्मार्टवॉच का नाम है- CardiacSense. इसे पहनते ही आपको आपकी सेहत से जुड़ी कई जानकारियां मिल जाएंगी.

इस स्मार्टवॉच की कुछ यूनिक विशेषताएं

- यह डिवाइस यूरोपीय यूनियन  MDR और  CE 2797 द्वारा चिकित्सीय रूप से मान्यता प्राप्त और प्रमाणित है.

-  CardiacSense ने ट्रायल्स के दौरान सभी मानकों पर यूएस एफडीए सेट थ्रेसहोल्ड को पास कर लिया है. 
- यह स्मार्टवॉच 99% से ज्यादा सटीक रिजल्ट देती है.

- CardiacSense में पेटेंट, नोवेल बायो-सेंसिंग ऑप्टो-मैकेनिकल सेंसर हैं जो एडवांस आर्टिफैक्ट सेंसर के कॉम्बिनेशन में बीट बाय बीट और हर सांस की निगरानी लगातार करने में सक्षम है.

- यह मेडिकल डिवाइस कोई भी असामान्य/अनियमित हृदय की धड़कन विशेष रूप से अट्रियल फिब्रिलेशन (AFib) और सामान्य हृदय की धड़कन पहचानने में सक्षम है.

- अट्रियल फिब्रिलेशन (AFib) एक जानलेवा एरीथमिया है. इस तरह का एरीथमिया सबसे खतरनाक होता है. इससे पूरी दुनिया में लगभग 70% स्ट्रोक की घटनाएं होती हैं.

-  हाई ब्लड प्रेशर, क्रॉनिक हार्ट फेल्योर (CHF), सीओपीडी और स्लीप एपनिया जैसी क्रॉनिक बीमारियों से ग्रसित मरीजों की लगातार निगरानी भी इस डिवाइस के जरिए की जा सकती है.

- इस स्मार्टवॉच की एक और बड़ी खासियत यह है कि डॉक्टर अपने क्लिनिक में बैठे-बैठे  रिमोटली मरीजों का ईसीजी टेस्ट कर सकते हैं और ईसीजी के रिजल्ट उसी समय देख सकते हैं. इस सुविधा की वजह से मरीज के क्लिनिक न आने पर भी डायग्नोसिस हो जाता है.

इस स्मार्टवॉच की और क्या-क्या खासियत है
इस डिवाइस को इजराइल की अत्याधुनिक बायोसेंसिंग टेक्नोलॉजी से बनाया गया है. इसमें पेटेंटेड ऑप्टोमेकेनिकल सेंसर्स लगा हुआ है. इसके अलावा यह प्रोप्राइटरी PPG, ECG और आर्टिफैक्ट सेंसिंग टेक्नोलॉजी और एडवांस एल्गोरिदम से लैस है. यह डिवाइस भारत में सितम्बर 2022 से मिलने लगेगी.

अट्रियल फिब्रिलेशन से लगभग 70% इस्केमिक स्ट्रोक
Xplore Lifestyle के Managing Director पंकज बलवानी ने डिवाइस के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा, "ज्यादातर केसेस में दिल की असामान्य धड़कन से पीड़ित मरीजों को यह अहसास नहीं होता है कि वे कुछ जानलेवा असामान्य दिल की धड़कन (अट्रियल फिब्रिलेशन) से पीड़ित हैं. पूरी दुनिया में अट्रियल फिब्रिलेशन से लगभग 70% इस्केमिक स्ट्रोक होता है. कार्डिएकसेंस की सटीकता 99% होने से अट्रियल फिब्रिलेशन का पता जल्दी और आसानी से लगाया जा सकता है."

जानलेवा समस्या के लिए अलर्ट मिलेगा
पंकज बलवानी ने बताया, "कार्डिएकसेंस से मरीजों और उनके डॉक्टरों को जानलेवा समस्या के लिए अलर्ट मिलेगा. इसके अलावा डॉक्टर मरीजों के सभी महत्वपूर्ण लक्षणों के लिए मोबाइल ऐप और क्लाउड पर सहेजी गई रिकॉर्डिंग देख सकते हैं. इन जानकारियों से वे यह जानने में सक्षम होंगे कि हृदय संबंधी किसी भी गंभीर घटना के दौरान मरीज के साथ वास्तव में क्या हुआ था. यह घड़ी 24/7 लगातार  निगरानी करके डॉक्टरों को बहुत ही उपयोगी जानकारी दे सकती है, जिससे जल्दी डायग्नोसिस किया जा सकता है और इलाज भी जल्दी शुरू किया जा सकता है."

VIDEO: सिगरेट पीने वाले सावधान! सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

22 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

20 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

20 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

21 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago