✕

होम / टेक / WhatsApp पर ऐसे करें सिक्योरिटी मजबूत, अनचाहे कॉल, मैसेज होंगे मैनेज

WhatsApp पर ऐसे करें सिक्योरिटी मजबूत, अनचाहे कॉल, मैसेज होंगे मैनेज

व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर यूजर्स की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए कई फीचर दिए जाते हैं. इनके इस्तेमाल से आप अपनी प्राइवेसी को सिक्योरकर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

व्हाट्सऐप (WhatsApp) का इस्तेमाल दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स करते हैं. यूजर्स की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए कंपनी की ओर से कई फीचर दिए जाते हैं. अगर आप इनका इस्तेमाल करेंगे, तो पहले की तुलना में आपकी व्हाट्सऐप सिक्योरिटी काफी हद तक टाइट हो जाती है. तो चलिए हम आपको इन्हीं फीचर्स और इन्हें इनेबल करने का तरीका बताते हैं.

ऐसे करें प्राइवेसी फीचर का इस्तेमाल
वॉट्सऐप की ओर से यूजर्स की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए एक प्राइवेसी चेकअप फीचर दिया जाता है. लेकिन,  अधिकतर यूजर्स को इसके बारे में जानकारी नहीं होती है. इस फीचर को इनेबल करने के लिए आपको कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे.

1. सबसे पहले वॉट्सऐप की सेटिंग में जाएं और फिर प्राइवेसी वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.

2. स्टार्ट चेकअप पर टैप करें.

3. यहां यूजर्स के सामने अपनी प्राइवेसी सेटिंग को कस्टमाइज करने का ऑप्शन मिलता है.

4. इस फीचर के इस्तेमाल के बाद आप तय कर पाते हैं कि आपके वॉट्सऐप कौन जुड़ सकता है और कौन आपको मैसेज या कॉल कर सकता है.

5. यहां यूजर्स को अनचाहे मैसेज और कॉल्स को मैनेज करने की सुविधा मिलती है. इसके अलावा बिना आपकी परमिशन कोई ग्रुप में भी एड नहीं कर पाएगा.

सिक्योरिटी हो जाएगी मजबूत
इस फीचर को इनेबल करने के बाद आपकी चैट प्राइवेसी पहले की तुलना में और भी बेहतर हो जाती है. यहां यूजर्स को एंड-टू-एंड एंक्रिप्टिड बैकअप लेने की सुविधा भी मिलती है. सिक्योरिटी को अधिक मजबूत करने के लिए यूजर्स फिंगरप्रिंट व पिन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा चैट लॉक की सुविधा भी वॉट्सऐप पर दी जाती है.

इसे भी पढ़ें-टेम्पो पलटा और उसमें से निकला नोटों का भंडार, पुलिस ने जब्त किए करोड़ों रुपये

अनचाहे ग्रुप्स, काल्स और चैट्स से मिलेगी मुक्ति

अक्सर देखा जाता है कि लोगों को उनके दोस्त या फिर कोई भी अनजान व्यक्ति उनकी अनुमित के बिना ही किसी भी ग्रुप में जोड़ देते हैं. इससे उनका नंबर भी दूसरे लोगों के साथ शेयर हो जाता है और उनमें से कुछ लोग फिर उन्हें मैसेज या कॉल करके परेशान भी करते है, ऐसे में ये फीचर बहुत काम का है. इसमें आप ऐसी सेटिंग भी कर सकते हैं, जिससे कोई भी हमें आपकी अनुमति के बिना किसी भी ग्रुप में नहीं जोड़ पाएगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

SBI के मुनाफे में 14.28% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में ₹23,038 करोड़ का शुद्ध लाभ

नेट इंटरेस्ट इनकम में 14.69% का उछाल, बढ़कर ₹49,143 करोड़ हुई; बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार

4 hours ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

3 hours ago

टाटा ग्रुप के विवाद पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सलाह, आपसी बातचीत से सुलझाएं मतभेद

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टाटा ग्रुप के नेतृत्व से आंतरिक मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने और समूह में सामान्य स्थिति बहाल करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप भारतीय अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है और इस विवाद का सार्वजनिक रूप से जारी रहना ठीक नहीं है.

3 hours ago

2029 तक 3 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य, 50 हजार करोड़ रुपये के निर्यात पर सरकार की नजर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- सेना के आधुनिकीकरण और स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने पर है जोर, रक्षा बजट बढ़कर रिकॉर्ड 7.85 लाख करोड़ रुपये हुआ

4 hours ago

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

9 hours ago