✕

होम / टेक / सरकारी Apps पर लगेगा ‘गर्वमेंट बैज’, फर्जी Apps पर लगेगी लगाम

सरकारी Apps पर लगेगा ‘गर्वमेंट बैज’, फर्जी Apps पर लगेगी लगाम

Google Play Store ने सरकारी ऐप्स की पहचान के लिए गवर्मेंट बैज लॉन्च किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सरकारी ऐप्स के जरिए अब हमारे  बहुत से काम आसान हो गए हैं. ऐसी कई सुविधाएं हैं, जो हमें घर बैठे ही ऑनलाइन ऐप्स के जरिये मिल जाती हैं, लेकिन कई बार गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से हम फर्जी ऐप भी डाउनलोड कर लेते हैं, जिनके चक्कर में कई बार नुकसान भी उठाना पड़ जाता है. ऐसे में अब सरकारी ऐप्स की पहचान के लिए गूगल ने एक पहल करते हुए बैज लॉन्च किया है. 

फर्जी ऐप्स के जरिए हो रहे ऑनलाइन फ्रॉड
गूगल ऐप्स के जरिए होने वाले फ्रॉड को रोकने के लिए समय-समय पर कदम उठाता रहता है. जिसमें गूगल अपने प्ले स्टोर से फर्जी ऐप्स को भी डिलीट कर देता है. वहीं, ऑनलाइन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कई ऑनलाइन फ्रॉड ऐप्स के जरिए भी हो रहे हैं. भारत में इन फर्जी ऐप्स पर रोक लगाने के लिए गूगल ने अब सरकारी ऐप्स के लिए एक बैज लॉन्च किया है, जिनसे सरकारी ऐप्स की पहचान होगी.

इन ऐप्स पर होगा गर्वमेंट बैज
अब गूगल प्ले स्टोर पर सरकारी एप्स के सामने गवर्नमेंट नामक बैज दिखाई देगा, जिससे यूजर्स ऐप की पहचान कर सकें. कंपनी के अनुसार इस नए गर्वमेंट बैज के तहत भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, इंडोनेशिया, मैक्सिको जैसे देशों के 2000 ऐप्स शामिल किए गए हैं. भारत में भी वोटर हेल्पलाइन, डिजिलॉकर, एम आधार, एपरिवहन जैसे ऐप इन बैज के तहत दिखाई देंगे. 

कैसा दिख रहा बैज
अगर आप गूगल प्ले स्टोर से कोई सरकारी ऐप इंस्टॉल करते हैं, तो आपके सामने प्ले वेरिफाइड दैट दिस ऐप इज एफिलियेटेड विद अ गवर्मेंट एनटिटी (Play verified that this app is affiliated with a government entity) यानी ये ऐप सरकारी है और इसे आप इंस्टॉल कर सकते हैं. अगर ऐसा मार्क नहीं आ रहा है तो समझ लें कि ऐप फर्जी है.

स्कैम और फ्रॉड पर लगेगी लगाम
ऐसा करने के पीछे गूगल का मकसद स्कैम और फ्रॉड पर लगाम लगाना है. गूगल का मानना है कि इससे यूजर्स फर्जी ऐप्स को सरकारी ऐप्स के नाम पर इंस्टॉल नहीं कर पाएंगे. सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि गूगल ने ये सुविधा कई अन्य देशों में भी शुरू की है. करीब 2000 से अधिक सरकारी ऐप्स पर ऐसा मार्क दिखाया जाएगा.

BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago