✕

होम / टेक / लॉन्च होने जा रहा है दुनिया का सबसे तगड़ा प्रोसेसर वाला फोन, मिलेंगे ये फीचर

लॉन्च होने जा रहा है दुनिया का सबसे तगड़ा प्रोसेसर वाला फोन, मिलेंगे ये फीचर

ओप्पो (Oppo) जल्द ही अपनी Reno 12 सीरीज के स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने जा रहा है. इसमें यूजर्स के लिए कई खास फीचर्स शामिल होंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ओप्पो (Oppo) के नए फोन्स का इंतजार कर रहे यूजर्स को लिए बड़ी खुशखबरी है. कंपनी अपनी Reno 12 सीरीज के स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने वाली है. इसे लेकर कंपनी ने एक टीजर भी जारी किया है. जानकारी के अनुसार कंपनी इस सीरीज के दो स्मार्टफोन- Oppo Reno 12 और Oppo Reno 12 Pro को मार्केट में ला सकती है. इन दोनों ही स्मार्टफोन में यूजर्स को कई खास फीचर्स मिलेंगे, तो चलिए आपको इन फीचर्स की जानकारी देते हैं. 

कब लॉन्च होगा फोन?
ओप्पो 23 मई 2024 को अपमे ये नए फोन लॉन्च करेगी. कंपनी द्वारा जारी टीजर के अनुसार रेनो 12 सीरीज के फोन सिल्वर कलरटोन में आएंगे. अब तक आई लीक्स के अनुसार रेनो 12 दुनिया का पहला फोन होगा, जिसमें यूजर्स को मीडियाटेक का लेटेस्ट Dimensity 8250 चिपसेट देखने को मिलेगा. वहीं, रेनो 12 प्रो में कंपनी डाइमेंसिटी 9200 स्टार स्पीड एडिशन ऑफर कर सकती है. हालांकि कंपनी ने अभी इन फोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. 

रेनो 12 में मिलेंगे ये फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस फोन में 1.5K रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले दे सकती है. फोन 12जीबी तक की रैम और 512जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है. प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको डाइमेंसिटी 8250 चिपसेट देखने को मिल सकता है. फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ तीन रियर कैमरे देने वाली है. इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और एक 50 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर शामिल हो सकता है. वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 80 वॉट तक की फास्ट चार्जिंग देने वाली है.

इसे भी पढ़ें-Brightcom Group को लगा झटका, 15 जून से नहीं कर पाएंगे इस शेयर में ट्रेडिंग

ओप्पो रेनो 12 प्रो में होंगे ये फीचर्स
कंपनी इस फोन में 2772x1240 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का फुल एचडी+ कर्व्ड OLED डिस्प्ले दे सकती है. यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आ सकता है. कंपनी इस फोन को 16जीबी तक की LPDDR5x रैम और 512जीबी तक के UFS 3.1 स्टोरेज में ला सकती है. प्रोसेसर के तौर पर इसमें आपको डाइमेंसिटी 9200 स्टार स्पीड Catch मिलेगा.फोटोग्राफी के लिए फोन में कंपनी 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है. वहीं, फोन के रियर में कंपनी OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल सेंसर और एक 50 मेगापिक्सल का 2x टेलिफोटो कैमरा देने वाली है. फोन में आपको 5000mAh की बैटरी देखने को मिलेगी, जो 80W की SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.

दोनों फोन में AI ब्लास्टर 
कंपनी के इन दोनों ही फोन में एक आईआर ब्लास्टर, एक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर, एक आईपी 65-रेटेड चेसिस होगा. ये डिवाइस एंड्रॉयड 14 पर आधारित ColorOS 14 ओएस के साथ आने की उम्मीद है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

SBI के मुनाफे में 14.28% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में ₹23,038 करोड़ का शुद्ध लाभ

नेट इंटरेस्ट इनकम में 14.69% का उछाल, बढ़कर ₹49,143 करोड़ हुई; बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार

4 hours ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

3 hours ago

टाटा ग्रुप के विवाद पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सलाह, आपसी बातचीत से सुलझाएं मतभेद

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टाटा ग्रुप के नेतृत्व से आंतरिक मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने और समूह में सामान्य स्थिति बहाल करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप भारतीय अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है और इस विवाद का सार्वजनिक रूप से जारी रहना ठीक नहीं है.

3 hours ago

2029 तक 3 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य, 50 हजार करोड़ रुपये के निर्यात पर सरकार की नजर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- सेना के आधुनिकीकरण और स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने पर है जोर, रक्षा बजट बढ़कर रिकॉर्ड 7.85 लाख करोड़ रुपये हुआ

4 hours ago

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

9 hours ago