✕

होम / टेक / ChatGPT की बादशाहत को चुनौती देने आ गया है हमारा Hanooman, दूसरों से कितना है अलग?

ChatGPT की बादशाहत को चुनौती देने आ गया है हमारा Hanooman, दूसरों से कितना है अलग?

हमारे पहले जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस चैटबॉट हनुमान को बनाने वालों में रिलायंस भी शामिल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ChatGPT की बादशाहत को खत्म करने के लिए भारत ने अपना पहला जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस चैटबॉट लॉन्च कर दिया है. Hanooman AI 12 भारतीय भाषाओं सहित 98 वैश्विक भाषाओं में उपलब्ध है. इसे खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, जिनका हाथ अंग्रेजी में तंग है. हनुमान AI हिंदी, मराठी, गुजराती, बंगाली, कन्नड़, ओडिया, पंजाबी, असमिया, तमिल, तेलुगु, मलयालम और सिंधी में आपके सवालों का जवाब देगा. इस स्वदेशी AI चैटबॉट को रिलायंस, 7 आईआईटी, SML इंडिया और अबू धाबी की 3AI होल्डिंग ने मिलकर तैयार किया है.

हनुमान पर मिलेगी ये सर्विस
हनुमान AI चैटबॉट अंग्रेजी नहीं जानने वाले यूजर्स के हिसाब से विकसित किया गया है. एंड्रॉयड यूजर्स इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. जबकि आईओएस यूजर्स के लिए यह जल्द ही प्ले स्टोर पर उपलब्ध होगा. Hanooman AI स्पीच टू टेक्स्ट जैसी यूजर फ्रेंडली सर्विस ऑफर करेगा. यानी आप बोलकर या फिर टाइप करके भी अपने सवाल इससे पूछ सकेंगे. इसे LLM मेथड कहा जाता है, इसके तहत चैट बड़ी मात्रा में डेटा से सीखता है  और नेचुरल साउंड रिस्पांस जनरेट करता है. हनुमान AI एक नए तरह की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बेस्ड है और आने वाले दिनों में OpenAI के ChatGPT और Google Gemini AI को टक्कर देगा.

इन सेक्टर्स को मिलेगा फायदा
हनुमान चैटबॉट और BharatGPT के अलावा कई दूसरे AI मॉडल भी डेवलप किए जा रहे हैं. Sarvam और Krutrim जैसी कंपनियां भी AI मॉडल विकसित करने में लगी हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि ये सभी AI मॉडल जल्द लॉन्च हो जाते हैं, तो भारतीय यूजर्स की Open AI और Gemini AI पर निर्भरता काफी हद तक कम हो सकेगी. इसके जरिये गवर्नेंस, मॉडल हेल्थ, एजुकेशन और फाइनेंस सेक्टर को काफी मदद मिलेगी. एसएमएल इंडिया के को-फाउंडर विष्णु वर्धन ने कहा कि ‘हनुमान’ भारत में AI इनोवेशन के एक नए युग का प्रतिनिधित्व करता है. हमारा लक्ष्य एक साल में 20 लाख उपयोगकर्ताओं को इससे फायदा पहुंचाना है. 80 प्रतिशत भारतीयों को अंग्रेजी ठीक से समझ नहीं आती. इसी को ध्यान में रखते हुए ‘हनुमान’ भारतीय भाषाओं का भी समर्थन करता है. 

ChatGPT से ऐसे अलग है हनुमान
चलिए अब यह भी जान लेते हैं कि हमारा हनुमान AI, ChatGPT जैसी दूसरे AI चैटबॉट से कितना अलग है. हनुमान और चैटजीपीटी का उद्देश्य भले ही समान हो, लेकिन उनमें बहुत अंतर है. हनुमान भाषाई विविधता और मल्टीमॉडल क्षमता पर जोर देता है, जो इसे दूसरों से अलग बनाता है. वैसे, ChatGPT 50 भाषाओं का समर्थन करता है, जिसमें अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच, जर्मन, चीनी, जापानी, अरबी आदि शामिल हैं. लेकिन हनुमान भारत की 12 भाषाओं में जवाब देने की क्षमता रखता है. इसलिए भारत के लोगों के लिए यह बेस्ट चॉइस हो सकता है. इसके अलावा, दोनों में बड़ा अंतर है फीस का. ChatGPT अब प्रीमियम सर्विस है, यानी इसके लिए आपको पैसे देने होते हैं. जबकि हनुमान पूरी तरह फ्री. यदि आने वाले दिनों में इसे प्रीमियम सर्विस बनाया भी जाता है, तो भी फीस ChatGPT से कम हो रहेगी. ChatGPT प्रीमियम सर्विस के लिए हर महीने 20 डॉलर (करीब 1,671 रुपए) देने होते हैं.     
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

12 hours ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

10 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

13 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

13 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

13 hours ago