होम / टेक / क्या वास्तव में Ambani की Jio का खेल बिगाड़ पाएगी Musk की Starlink?

क्या वास्तव में Ambani की Jio का खेल बिगाड़ पाएगी Musk की Starlink?

टेस्ला के सीईओ Elon Musk स्टारलिंक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड की भारत में एंट्री के लिए बेताब हैं. उन्होंने कुछ साल पहले भी ये कोशिश की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ऐसे समय में जब दुनिया की दिग्गज कंपनियां भारत का रुख कर रही हैं, Elon Musk भी भारत में पैर जमाने के लिए बेताब हैं. Musk टेस्ला (Tesla) और स्टारलिंक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड (Starlink Satellite Broadband) के जरिए भारतीय बाजार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के मूड में हैं. टेस्ला से जहां वो Tata और Mahindra जैसी घरेलू कंपनियों के लिए चुनौती पेश करेंगे. वहीं, स्टारलिंक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड से उनकी कोशिश रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट प्रभावित करने की होगी. लेकिन सवाल ये है कि क्या वास्तव में Elon Musk ऐसा कर पाएंगे? 

इसलिए खास है स्टारलिंक
Elon Musk ने मंगलवार को PM मोदी से अमेरिका में मुलाकात की थी. इसके बाद उन्होंने स्टारलिंक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड को भारत में लॉन्च करने की इच्छा जताई. इस मीटिंग में टेस्ला की भारत में एंट्री को लेकर भी बातचीत हुई. स्टारलिंक अमेरिका में सफल रही है. इस सर्विस की सबसे खास बात ये है कि इसमें जमीन पर टावर लगाने की जरूरत नहीं होती है. सीधे सैटेलाइट से इंटनेट सर्विस मिलती है. इसके चलते दूरदराज के इलाकों में भी अच्छी स्पीड वाला इंटरनेट प्रदान किया जा सकता है. भारत में इंटरनेट का जाल तेजी से फैला है, लेकिन कनेक्टिविटी की समस्या अभी भी कायम है. ऐसे में Musk की कंपनी बड़ा उलटफेर कर सकती है.

कीमत बन सकती है समस्या
Musk इस बात को अच्छे से समझते हैं कि भारत में कनेक्टिविटी और स्पीड दूरदराज के इलाकों में अब भी बड़े मुद्दे हैं, इसलिए वो इस बात पर जोर दे रहे हैं कि स्टारलिंक उन दूरदराज के गांवों में अविश्वसनीय रूप से सहायक हो सकती है जहां इंटरनेट नहीं है या हाई स्पीड सर्विस की कमी है. एक्सपर्ट मानते हैं कि स्टारलिंक से न केवल इंटरनेट की स्पीड बढ़ेगी, बल्कि कनेक्टिविटी की समस्या भी दूर होगी. फिर भी Musk की इस कंपनी के लिए मुकेश अंबानी की रिलायंस Jio को टक्कर देना आसान नहीं होगा. इसकी कई वजह हैं, लेकिन सबसे अहम है इंटरनेट सर्विस की कीमत. अमेरिका में स्टारलिंक इंटरनेट सर्विस के लिए करीब 7 हजार रुपए प्रति महीना चार्ज करती है. भारत में इतना पैसा देने को लोग शायद ही तैयार हों.

Jio के पास रहेगी ये एडवांटेज 
मुकेश अंबानी प्राइज वॉर के माहिर खिलाड़ी मानते जाते हैं. इसी के दम पर उन्होंने टेलीकॉम सेक्टर पर अपनी पकड़ बनाई है. यदि Musk भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखते हुए अपनी इंटरनेट फीस में कमी करते भी हैं, तो भी अंबानी का मुकाबला नहीं आकर पाएंगे. घरेलू कंपनी होने के नाते Jio के पास कीमतों को ज्यादा कम करने की गुंजाइश हमेशा बनी रहेगी. इसके अलावा, रिलायंस जियो के पास पहले ही 43.9 करोड़ टेलीकॉम यूजर्स हैं, जो उसे मार्केट लीडर का दर्जा देते हैं. Jio के 80 लाख वायर्ड ब्रॉडबैंड कनेक्शन, जो मार्केट शेयर का 25 फीसदी है. इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए स्टारलिंक को एक बड़ा रास्ता तय करना होगा और तब तक अंबानी कोई नया धमाका करके सबको चौंका सकते हैं. 

Ambani और Musk में मतभेद    
Elon Musk और Mukesh Ambani के बीच अभी से ही स्पेक्ट्रम के आवंटन को लेकर मतभेद हैं. Starlink Satellite Broadband का कहना है कि भारत स्पेक्ट्रम की नीलामी करने के बजाए ग्लोबल ट्रेंड के अनुसार लाइसेंस आवंटित करे. कंपनी का तर्क है कि यह नेचुरल रिसॉर्स है, जिसे कंपनियों के साथ शेयर किया जाना चाहिए. वहीं, रिलायंस का कहना है कि विदेशी सैटेलाइट सर्विस प्रोवाइडर्स वॉयस और डेटा सर्विसेज ऑफर कर सकते हैं और घरेलू टेलीकॉम कंपनियों से प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं. इसलिए सबको समान अवसर मिलने के लिए नीलामी जरूरी है. बता दें कि Musk ने साल 2021 में भी भारत में स्टारलिंक को लॉन्च करने की कोशिश की थी.

कैसे काम करती है कंपनी?
स्टारलिंक एक सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सर्विस है, जिसे SpaceX द्वारा बनाया गया है. स्टारलिंक, सैकड़ों सैटेलाइट की मदद से हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस प्रोवाइड करती है. कंपनी का दावा है कि वो 300Mbps की स्पीड प्रदान करती है. स्टारलिंक को 2019 में शुरू किया गया था और अब यह दुनियाभर के 56 से ज्यादा देशों में सैटेलाइट इंटरनेट एक्सेस कवरेज दे रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

9 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

10 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

17 hours ago