होम / टेक / Twitter पर अब ब्लू के साथ-साथ मिलेंगे तीन टिक, जानिए किसे दिया जाएगा कौन सा Tick

Twitter पर अब ब्लू के साथ-साथ मिलेंगे तीन टिक, जानिए किसे दिया जाएगा कौन सा Tick

ईलॉन मस्क ने खुद इस बात का संकेत दिया है और बताया है कि ये तीनों टिक किस आधार पर डिवाइड किए जाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: Twitter पर अब आपको सिर्फ ब्लू टिक ही नहीं दिखाई देंगे, बल्कि गोल्ड और ग्रे टिक्स भी नजर आएंगे. इस बात के संकेत खुद माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के सीईओ ईलॉन मस्क ने दिए हैं. आपको बता दें कि शुक्रवार से फिर से वेरिफिकेशन प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है. कुछ दिन पहले कुछ फेक अकाउंट वेरिफाइड होने के बाद इस प्रोग्राम पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई थी.

किसे मिलेगा कौन-सा टिक
आइए, अब आपको बताते हैं कि ब्लू, गोल्ड और ग्रे टिक किसे दिया जाएगा. यदि कोई कंपनी है, तो उसे गोल्ड टिक के जरिए वेरिफाई किया जाएगा. वहीं, सरकारी विभाग के ट्विटर हैंडल पर ग्रे टिक दिखाई देगा. इसके अलावा सेलिब्रिटीज समेत सभी पर्सनल प्रोफाइल्स को ब्लू टिक से वेरिफाई किया जाएगा.

42 मिनट तक का वीडियो भी पोस्ट कर सकेंगे
आपको बता दें कि मस्क ने ये भी कहा कि जो कोई उनका ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन लेगा, वो ट्विटर पर 42 मिनट तक का वीडियो भी पोस्ट कर सकेगा. इसके अलावा इन लोगों के ट्वीट्स की पहुंच भी सामान्य प्रोफाइल वाले यूजर्स की तुलना में अधिक रहेगी.

लगभग 50 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी
आपको बता दें कि ईलॉन मस्क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण किया और 28 अक्टूबर को आधिकारिक रूप से Twitter की कमान संभाली. कमान संभालते ही उन्होंने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी. Twitter में करीब 7500 लोग काम करते थे. मस्क ने सत्ता संभालते ही करीब 50 प्रतिशत यानी लगबग 3700 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया, लेकिन इसमें वे लोग भी शामिल हो गए, जिन्हें कंपनी से बाहर नहीं करना था.

कोई विकल्प नहीं था: मस्क
इतनी बड़ी छंटनी पर मस्क ने सफाई देते हुए कहा था कि उनके पास कोई और रास्ता नहीं था. मस्क ने ट्वीट करके बताया था कि कंपनी घाटे में चल रही है, इसलिए वर्कफोर्स में 50% की कमी करना उनकी मजबूरी है. बता दें कि ट्विटर ने शुक्रवार से छंटनी की शुरुआत कर दी. नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों की लिस्ट में भारतीय कर्मचारी भी शामिल हैं. मस्क ने कहा कि ट्विटर वर्कफोर्स में कमी उनके लिए भी मुश्किल फैसला है, लेकिन इसके अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं है. उन्होंने कहा कि कंपनी को हर दिन 4 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है, ऐसे में खर्चों में कटौती के लिए छंटनी जरूरी थी.

फाउंडर डोर्सी ने भी लिखा इमोशनल पोस्ट
मस्क के इस एक्शन से Twitter के फाउंडर जैक डोर्सी भी हैरान और दुखी हैं. उन्होंने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए एक दुखभरा ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने इन सभी के लिए खुद को जिम्मेदार बताया. उन्होंने Twitter से निकाले गए कर्मचारियों से माफी भी मांगी. डोर्सी ने लिखा था, "ट्विटर में काम कर रहे पूर्व और वर्तमान कर्मचारी काफी प्रतिभाशाली हैं. कोई भी परिस्थिति चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, वे सभी अपने लिए एक नया रास्ता जरूर खोज लेंगे. मुझे इस बात का अहसास है कि मुझसे लोग नाराज हैं. आज जो लोग भी इस स्थिति में हैं, उनकी जिम्मेदारी मेरी है. मैं उन सभी से माफी मांगता हूं. मैंने कंपनी को बहुत तेजी से आगे बढ़ाया है. मैं उन सभी के लिए आभारी हूं और उन सभी से प्यार करता हूं, जिन्होंने कभी ट्विटर पर काम किया है."

VIDEO : अब Twitter पर इतने मिनट का डाल सकते हैं Video, जानें कब से?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

23 hours ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

1 day ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

19 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

20 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

20 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

23 hours ago