होम / टेक / महिलाओं के लिए ज्यादा बड़ा खतरा बन सकता है AI, इस तरह पहुंचाएगा नुकसान

महिलाओं के लिए ज्यादा बड़ा खतरा बन सकता है AI, इस तरह पहुंचाएगा नुकसान

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) को इंसानों की नौकरी का दुश्मन बताया जा रहा है, क्योंकि कंपनियां तेजी से इसे अपना रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टेक्नोलॉजी के फायदे के साथ-साथ नुकसान भी होते हैं. अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) को ही देख लीजिए. जब से इसका आविष्कार हुआ है, तब से लोगों को अपनी नौकरी खतरे में लगने लगी है. कंपनियां AI को तेजी से अपना रही हैं, जिससे आने वाले समय में उन्हें कम वर्कफोर्स की जरूरत पड़ेगी और ऐसे में जॉब कट लाजमी है. कुछ कंपनियों ने तो अभी से बड़े ऐलान कर दिए हैं. इस बीच, सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि AI से पुरुषों के मुकाबले बड़ी संख्या में महिलाओं की नौकरियां जा सकती हैं. 

10 में से 8 की जॉब खतरे में
मीडिया रिपोर्ट्स में Mckinsey Global Institute की एक स्टडी के हवाले से बताया गया है कि AI पर आधारित ChatGPT की वजह से साल 2030 तक अधिकांश महिलाओं की नौकरियां जा सकती हैं. क्योंकि इन महिलाओं का काम ChatGPT करेगा. इस स्टडी में बताया गया है कि हर 10 में से 8 महिलाओं को AI की वजह से या तो कंपनी बदलनी पड़ेगी या फिर नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है. ऐसा कार्यस्थल पर ऑटोमेशन और AI को अपनाने के चलते होगा.  

इन सेक्टर पर प्रभाव ज्यादा
अध्ययन के मुताबिक, खासतौर पर न्यूनतम वेतनमान वाली नौकरियों पर AI का प्रभाव ज्यादा पड़ेगा. ऐसी नौकरियों में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या ज्यादा है. उदाहरण के तौर पर ऑफिस में असिस्टेंट या फिर कस्टमर सर्विसज में महिलाएं ज्यादा संख्या में होती हैं. साल 2030 तक दुनिया में ऑफिस सपोर्ट की नौकरियों में 37 लाख और कस्टमर सर्विसेज की नौकरियों में 20 लाख की कमी आ जाएगी. अब चूंकि महिला कर्मियों की इस सेक्टर में भागीदारी ज्यादा है, इसलिए उन पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा.

सीमित कर सकते हैं भूमिका
स्टडी में यह आशंका भी जताई गई है कि AI की वजह से दुकानों में सेल्स कर्मचारियों और कैशियर की नौकरियों में भी कमी आ सकती है. इतना ही नहीं, AI इंजीनियरों के काम भी करने में सक्षम है. अध्ययन में दावा किया गया है कि केवल छोटे पद ही नहीं, बल्कि बड़े पदों के कार्यों के लिए भी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस खतरा बन सकता है. शोधकर्ताओं का कहना है कि यदि लोग ऑटोमेशन के साथ काम करने की अपनी क्षमता में विकास कर सकें और चुनौतियों को स्वीकार करें, तो AI की भूमिका सीमित रह सकती है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

11 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

6 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

9 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

9 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

14 hours ago