होम / टेक / WhatsApp करते हैं Use, ढंग से समझ लें होम मिनिस्ट्री का ये Alert!

WhatsApp करते हैं Use, ढंग से समझ लें होम मिनिस्ट्री का ये Alert!

पिछले कुछ महीनों से भारतीय मोबाइल यूजर्स को विदेशों से व्हाट्सऐप पर काफी गुमनाम कॉल आ रहे हैं. इन कॉल्स के जरिए वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में भी तेजी आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अनचाही या अनवॉन्टेड कॉल से हर कोई परेशान हैं. तमाम प्रयासों के बावजूद इन कॉल्स पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पाई है. इस तरह की कॉल प्रमोशन या धोखाधड़ी के उद्देश्य से की जाती हैं. आजकल व्हाट्सऐप (Whatsapp) पर भी इस तरह की कॉल काफी ज्यादा आने लगी हैं. व्हाट्सऐप पर विदेशों से अनचाही, गुमनाम कॉल के मामलों में तेजी आई है, जिसे देखते हुए गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने अलर्ट जारी किया है. 

रिसीव न करें कॉल
गृह मंत्रालय के अधीन काम करना वाले इंडियन साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर ने व्हाट्सऐप (Whatsapp) पर विदेशों से आने वालीं अनचाही, गुमनाम कॉल को लेकर महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किया है. संस्था ने लोगों को अलर्ट करते हुए कहा कि इस प्रकार की किसी भी कॉल को रिसीव न करें. इनसे धोखाधड़ी की घटनाएं सामने आईं हैं. जालसाज इस तरह की कॉल करके फाइनेंशियल फ्रॉड को अंजाम दे रहे हैं. 

तुरंत करें रिपोर्ट 
इस अलर्ट में यह भी कहा गया है यदि आपको किसी अनजान विदेशी नंबर से कॉल आता है, तो उसे कभी भी रिसीव न करें. नंबर को तुरंत ब्लॉक करें और उसके बारे में तुरंत स्थानीय साइबर क्राइम यूनिट को सूचित करें. संस्था की तरफ से कहा गया है कि जालसाज कई तरह से लोगों को फंसाते हैं. कॉल के साथ-साथ वह प्रलोभन वाले मैसेज भी भेजते हैं. इसलिए हमेशा अलर्ट रहें और अनचाही, गुमनाम कॉल की सूचना तुरंत साइबर क्राइम यूनिट को दें.

बढ़ रहे हैं मामले
पिछले कुछ महीनों से भारतीय मोबाइल यूजर्स को विदेशों से व्हाट्सऐप पर काफी गुमनाम कॉल आ रहे हैं. इन कॉल्स के जरिए वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में भी तेजी आई है. इसी को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय ने यह महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है. बता दें कि देश में हर साल बड़े पैमाने पर लोग साइबर फ्रॉड का शिकार होते हैं. साइबर अपराधी धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए हर रोज नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

12 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

9 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

10 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

18 hours ago