✕

होम / टेक / WhatsApp को मिलने लगा Meta AI का सपोर्ट, इस तरह फोटो जनरेट कर पाएंगे यूजर्स

WhatsApp को मिलने लगा Meta AI का सपोर्ट, इस तरह फोटो जनरेट कर पाएंगे यूजर्स

Meta अपने सभी ऐप्स Instagram, Facebook, Messenger और WhatsApp के लिए AI फीचर को रोलआउट कर रही है. इस AI असिस्टेंट की मदद से यूजर्स रियल-टाइम में AI-इमेज और कंटेंट जनरेट कर पाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) आज हर क्षेत्र में अपनी पहुंच बना रहा है. अब WhatsApp पर भी आपको एआई का सपोर्ट मिलेगा. इंस्टाग्राम (Instagram), फेसबुक (Facebook), मैसेंजर (Messenger) के बाद अब मेटा वाट्सएप (WhatsApp) के साथ अपने एआई मॉडल Llama 3 को इंटीग्रेट करना शुरू कर दिया है. तो चलिए जानते हैं ये कैसे काम करेगा? 

मेटा एआई (Meta AI) फीचर भी चैटजीपीटी (ChatGPT) और Microsoft Copilot की तरह टेक्स्ट की मदद से फोटो बना सकता है. साथ ही यूजर्स के सवालों के जवाब बहुत ही सटीक तरीके से दे सकता है. आने वाले समय में व्हाट्सएप में मेटा एआई का सपोर्ट सभी को मिलेगा, जोकि पर्सनल और ग्रुप दोनों चैट के लिए काम करेगा. इस एआई असिस्टेंट की मदद से यूजर्स रियल-टाइम में एआई फोटो और कंटेंट जनरेट कर पाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेटा एआई के इमेजिन (Imagine) फीचर की मदद से यूजर्स रियल टाइम में टेक्स्ट की मदद से व्हाट्सएप पर फोटो क्रिएट कर पाएंगे.

टाइप करते ही दिखने लगेगी फोटो

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार व्हाट्सऐप पर यूजर्स जब टाइप करना शुरू करेंगे, तो उन्हें इमेज दिखनी शुरू हो जाएगी. हर अक्षर के टाइप होते ही इसमें बदलाव देखने को मिलेंगे. मेटा ने एक एनीमेशन भी साझा किया है, जिसमें WhatsApp चैट में मेटा एआई इमेजिन फीचर को यूज करने के दौरान टेक्स्ट इमेज में बदल जाता है.

ऐसा होगा अनुभव
मेटा एआई फीचर सिर्फ अंग्रेजी ही नहीं बल्कि कई अन्य भाषाओं को सपोर्ट करेगा. साथ ही पहले से ज्यादा शार्प और हाई क्वालिटी इमेज जनरेट करने के साथ इमेज में टेक्स्ट को शामिल करने में सक्षम है. इन इमेज की मदद से यूजर्स एल्बम आर्टवर्क, वेडिंग साइनेज और बर्थडे डिकोर तैयार कर सकते हैं. इसके साथ ही यह एआई असिस्टेंट यूजर्स को इमेज क्रिएट करने के लिए प्रॉम्प्ट लिखने में भी मदद करेगा. इसके साथ ही यूजर्स इसकी मदद से GIF भी तैयार कर सकते हैं. इससे पहले वाले अपडेट में मेटा एआई व्हाट्सएप पर सिर्फ फोटो बना रहा था, लेकिन अब यह किसी फोटो को GIFs में भी बदल सकता है. ऐसे में यूजर्स अब केवल फोटो ही नहीं बल्कि एआई द्वारा बनाई गई GIF फाइल भी शेयर कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें-कहां बनती है वोटिंग वाली स्याही, जानते हैं कितने करोड़ का है ये बिजनेस?

Meta AI का बढ़ रहा दायरा
मेटा अपने सभी ऐप्स इंस्टाग्राम (Instagram), फेसबुक (Facebook), मैसेंजर (Messenger) और वाट्सएप (WhatsApp) के लिए एआई फीचर को रोलआउट कर रही है. भारत में व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम यूजर्स को मेटा एआई का एक्सेस मिलने लगा है. इनके अलावा अमेरिका में मेटा एआई को यूजर्स Ray-Ban Meta smart ग्लासेस में यूज कर सकते हैं. जल्द ही यह फीचर Meta Quest में भी मिलने लगेगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago