✕

होम / बिजनेस / जनता आज तय करेगी 1717 नेताओं की किस्मत, आपकी किस्मत बदल सकते हैं ये शेयर!

जनता आज तय करेगी 1717 नेताओं की किस्मत, आपकी किस्मत बदल सकते हैं ये शेयर!

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 पर वोटिंग हो रही है. यहां से कुल 1717 प्रत्याशी मैदान में हैं. इसके बीच कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार (Stock Market) के लिए अच्छा रहा. हालांकि, विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के चलते बाजार की बढ़त सीमित रही. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 260.30 अंकों की तेजी के साथ 72,664.47 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 97.70 अंकों की मजबूती के साथ 22,055.20 पर बंद हुआ. इससे पहले, गुरुवार को बड़े पैमाने पर हुई बिकवाली के चलते सेंसेक्स को 1062.22 अंक गिर गया था. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD ने दिए ये संकेत 
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग के बीच आज मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने कुछ शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. BPCL, Capri Global, V-Guard, Tata Communications, Signatureglobal (India) और Endurance Technologies में आज तेजी देखने को मिल सकती है. जाहिर है यदि तेजी आती है, तो आपके पास इन पर दांव लगाकर मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बनी रहेगी. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने Colgate-Palmolive, Finolex Cables, Varun Beverages, Triveni Turbine, Elgi Equipments और NMDC में मंदी के संकेत दिए हैं. 

इन पर भी रखें नजर
कई शेयर ऐसे हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. कहने का मतलब है कि निवेशकों का भरोसा इन स्टॉक्स पर कायम है और वे लिवाल बने बैठे हैं. इस लिस्ट में Hindustan Zinc, Vijaya Diagnostic, Jupiter Wagons, Honeywell, Astral, V-Guard और Polycab India का नाम शामिल है. हिंदुस्तान जिंक की बात करें, तो शुक्रवार को ये शेयर ताबड़तोड़ तेजी के साथ कारोबार कर रहा था. यह करीब 15 प्रतिशत की मजबूती के साथ 529 रुपए पर बंद हुआ. इस साल अब तक ये 66.17% का रिटर्न दे चुका है. इसी तरह, Vijaya Diagnostic Centre के शेयर भी 10.22% के उछाल के साथ 804.90 रुपए पर बंद हुए थे. वहीं, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी देखने को मिल रहा है. इस लिस्ट में Berger Paints, Syngene International, LTIMindtree, Ramco Cements, Tata Technologies और Dalmia Bharat शामिल हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

2 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

8 hours ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

9 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

9 hours ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

9 hours ago


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

9 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

8 hours ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

2 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

8 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

11 hours ago