✕

होम / टेक / चुनाव के समय अगर नहीं करेंगे ये काम तो बंद, हो जाएगा आपका YouTube चैनल

चुनाव के समय अगर नहीं करेंगे ये काम तो बंद, हो जाएगा आपका YouTube चैनल

देश में लोकसभा चुनाव चल रहा है. चुनाव को देखते हुए वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब (YouTube) ने गाइडलाइन जारी कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान का समय नजदीक आ गया है. प्रथम चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान किया जाएगा. इसके देखते हुए वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब (YouTube) ने गाइडलाइन जारी कर दी है. यूट्यूब ने चैनल सैटअप, इलेक्शन कवरेज, शॉर्ट्स, लाइव, पॉडकास्ट और मतदान के लिए क्या करना चाहिए और क्या करने से बचना चाहिए, इन सब को लेकर गाइडलाइन जारी की है.

YouTube के सामुदायिक दिशानिर्देश इस बारे में स्पष्ट मार्गदर्शन प्रदान करते हैं कि यूट्यूब पर किस कंटेट की अनुमति नहीं है, अगर कोई चैनल इन गाइडलाइन को फॉलो नहीं करता है तो YouTube उस कंटेट को प्लेटफॉर्म से हटा देता है. आइन जानते है वो गाइडलाइन जिनके बारे में हर को चैनल इसकी जानकारी होनी चाहिए.

1. यूट्यूब चैनल के लिए बैनर पर कवरेज कार्यक्रम की घोषणा, चुनाव कवरेज प्लेलिस्ट सेट, फ्लैगशिप सामग्री को हाइलाइट करना आवश्यक है.
2. यूट्यूब पर उम्मीदवार, चुनाव क्षेत्र, मतदान का दिन, इन्फोग्राफिक डेटा और वोटर का इंटरव्यू ही दिखा सकते हैं.
3. मतदान के लिए समय, स्थान, साधन के बारे में मतदाताओं को गुमराह करने वाली सामग्री या झूठे दावे जो मतदान को प्रभावित कर सकते हैं, उनपर प्रतिबंध लगाया जाएगा.
4. YouTube ऐसी सामग्री को प्रतिबंधित करता है जो राजनीतिक उम्मीदवारों और कार्यालय में सेवा करने के लिए निर्वाचित अधिकारियों के लिए तकनीकी आवश्यकताओं से संबंधित झूठे दावों को बढ़ावा देती है.
5. लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप करने के लिए उकसाना, दूसरों को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप करने के लिए प्रोत्साहित करने वाली सामग्री को प्रतिबंधित करता है
6. YouTube के यूट्यूब शॉर्ट्स और लाइव स्ट्रीम में #LokSabhaElections2024, #election2024 का इस्तेमाल करें

यूट्यूब एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो किसी को अपना चैनल बनाने की फ्री में सुविधा देता है. इस पर कोई भी अपने वीडियो अपलोड कर सकता है और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बना सकता है, लेकिन इसकी भी गाइडलाइन्स हैं जैसे कि इसपर क्या अपलोड किया जा सकता है. मतलब किस तरह के वीडियो यूट्यूब पर डाले जा सकते हैं. अगर कोई यूट्यूब की गाइडलाइन्स का उल्लंघन करता है तो यूट्यूब उस चैनल को बंद कर सकता है. इसलिए आप इन उपायों से अपने चैनल पर कार्रवाई होने से बचा सकते हैं.

क्या करें-

- चैलन में #loksabhaelection2024, #election2024, #2024elections जैसे हैशटैग का इस्तेमाल करें
- आपका टाइटल स्पष्ट, वर्णनात्मक, सटीक, संक्षिप्त होना चाहिए
- चैनल का Thumbnail हाई रिज़ॉल्यूशन और चित्रात्मक होना चाहिए
- चैन का Description पहली दो लाइन वर्णनात्मक हो 

क्या न करें-

- भ्रामक थंबनेल के इस्तेमाल नहीं करना चाहिए ताकि यूजर्स पर गलत प्रभाव न पड़े.
- रिपीट कंटेंट और नॉन-लाइव कंटेंट के लूप्ड फुटेज के साथ मल्टी लाइव से यूजर्स परेशान होता है इसलिए इसका उपयोग न करें.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

SBI के मुनाफे में 14.28% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में ₹23,038 करोड़ का शुद्ध लाभ

नेट इंटरेस्ट इनकम में 14.69% का उछाल, बढ़कर ₹49,143 करोड़ हुई; बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार

5 hours ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

4 hours ago

टाटा ग्रुप के विवाद पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सलाह, आपसी बातचीत से सुलझाएं मतभेद

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टाटा ग्रुप के नेतृत्व से आंतरिक मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने और समूह में सामान्य स्थिति बहाल करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप भारतीय अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है और इस विवाद का सार्वजनिक रूप से जारी रहना ठीक नहीं है.

5 hours ago

2029 तक 3 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य, 50 हजार करोड़ रुपये के निर्यात पर सरकार की नजर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- सेना के आधुनिकीकरण और स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने पर है जोर, रक्षा बजट बढ़कर रिकॉर्ड 7.85 लाख करोड़ रुपये हुआ

5 hours ago

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

10 hours ago