✕

होम / टेक / AI ने एक और Actress की अश्लील फोटो बनाई, अब होगा बड़ा एक्शन

AI ने एक और Actress की अश्लील फोटो बनाई, अब होगा बड़ा एक्शन

सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी मेटा (Meta) के निगरानी बोर्ड ने दो मामलों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) की मदद से तैयार की गई अश्लील इमेज पर कार्रवाई के लिए सार्वजनिक राय मांगी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इन दिनों मेटा (Meta) अपने एआई (AI) फीचर को लेकर काफी चर्चा में है. हाल ही में कुछ भारतीय सेलेब्रिटीज की एआई से बनाई गई अश्लील तस्वीरें इंस्टाग्राम (Instagram) व फेसबुक (Facebook) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रही हैं. इस मामले पर कार्रवाई को लेकर मेटा ने जनता से उनकी राय मांगी है. तो चलिए आपको इस मामले से जुड़ी पूरी जानकारी देते हैं. 

इन मामलों पर मांगी राय
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेटा के ओवरसाइट बोर्ड ने भारत की प्रसिद्ध हस्तियों से संबंधित दो मामलों में एआई-जनित अश्लील फोटो के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सार्वजनिक राय मांगी है. बोर्ड ने कहा कि दो मामलों में से एक मामला इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई एक निर्वस्त्र महिला की एआई-से बनाई गई फोटो शामिल है. यह फोटो भारत की एक बड़ी हस्ती से मिलती-जुलती है, जिसे एआई का उपयोग करके बनाया गया है.

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय ने भी दिए ये निर्देश
जानकारी के अनुसार जिस खाते से इस कंटेट को पोस्ट किया गया है, वह केवल भारतीय महिलाओं के एआई से तैयार फोटो को शेयर करता है. इस पर प्रतिक्रिया देने वाले ज्यादातर यूजर्स भी भारत के ही हैं, जहां डीपफेक (DeepFake) की समस्या बढ़ती जा रही है. मेटा ने इस मुद्दे पर जनता की राय मांगी है. हालांकि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology) पहले ही सोशल मीडिया फर्मों को एआई से बनाई गई नकली फोटो और वीडियो को हटाने के लिए कह चुका है. 

इन सेलिब्रिटिज की फोटो हुई वायरल  
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और साउथ की अभिनेत्री अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) सहित कई भारतीय अभिनेत्रियों की नकली तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो चुके हैं. 

भारत से जुड़े मामले में हटाई पोस्ट
बोर्ड ने कहा कि भारत से जुड़े मामले में पोस्ट को हटा दिया गया है. बोर्ड ने अमेरिका में एक मामले पर सार्वजनिक राय मांगी है. बोर्ड ने कहा है कि भारत से संबंधित एक यूजर ने कंटेंट को अश्लीलता के लिए मेटा को रिपोर्ट किया था, लेकिन रिपोर्ट ऑटोमेटिकली बंद कर दी गई थी, क्योंकि 48 घंटों के भीतर इसकी समीक्षा नहीं की गई थी. इसके बाद उसने बोर्ड से इसे हटाने की अपील की थी.  

30 अप्रैल तक भेजी जा सकती है प्रति क्रिया
2021 के आईटी नियमों के अनुसार एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को शिकायत प्राप्त होने के 24 घंटों के अंदर पूर्ण या आंशिक नग्नता को हटाना आवश्यक है. बोर्ड ने अमेरिका में एक मामले पर सार्वजनिक विचार भी आमंत्रित किए हैं. बोर्ड ने कहा है कि  इस मामले के लिए पब्लिक कॉमेंट विंडो 30 अप्रैल तक 14 दिनों के लिए खुली है. ओवरसाइट बोर्ड ने मशहूर हस्तियों के नाम या विवरण का उल्लेख नहीं किया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

4 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

42 minutes ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

1 hour ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

1 hour ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

5 hours ago