✕

होम / ताकत खेल की / Happy Birthday: कमाई में भी हिट हैं टीम इंडिया के हिटमैन, जानें कितने करोड़ के हैं मालिक

Happy Birthday: कमाई में भी हिट हैं टीम इंडिया के हिटमैन, जानें कितने करोड़ के हैं मालिक

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं, लेकिन क्या आप इस खिलाड़ी की नेट वर्थ और प्रॉपटी के बारे में जानते हैं?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का आज बर्थडे है. वो आज 37 साल के हो गए हैं. हिटमैन रोहित शर्मा ने अपने बल्ले के दम पर गेदबाजों को नाकों चने चबवाए हैं. जिस तरह वह अपने बल्ले से रनों की बारिश करते हैं, ठीक वैसे ही वह जमकर कमाई भी करते हैं, जिससे उनपर पैसों की बारिश होती है. तो आइए आज रोहित के जन्मदिन पर जानते हैं कि वह कहां-कहां से कमाई करते हैं और साथ ही आपको बताते हैं कि उनकी कुल नेट वर्थ कितनी है?

BCCI देता है सालाना 7 करोड़ रुपये

रोहित शर्मा मौजूदा समय में टीम इंडिया के कप्तान हैं और उन्हें बीसीसीआई ने A+ कैटेगिरी में रखा है. इसके लिए बोर्ड सालाना रोहित को 7 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में देता है. इसके अलावा, बोर्ड की तरफ से 15 लाख रुपए मैच फीस मिलती है. एक वनडे मैच खेलने के लिए 6 लाख और एक टी-20 मैच के लिए 3 लाख रुपये मिलते हैं.

IPL से मिलते हैं 16 करोड़

भले ही अब रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान ना हो, लेकिन फ्रेंचाइजी उन्हें सैलरी के रूप में 16 करोड़ रुपये देती है. हिटमैन ने मुंबई को 5 ट्रॉफी जिताई हैं. रिपोर्ट्स की मानें, तो रोहित आईपीएल में अब तक 178 करोड़ रुपये कमा चुके हैं. 

एक पोस्ट से कमाते हैं 75 लाख

रोहित शर्मा की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. इंस्टाग्राम पर उनके 37.9 मिलियन फॉलोवर्स हैं. ऐसे में वह इंस्टा से भी मोटी कमाई करते हैं. मिली हुई जानकारी के मुताबिक, वह एक प्रमोशनल इंस्टा पोस्ट के लिए 75 लाख रुपये चार्ज करते हैं. 

एंडॉर्समेंट से करते हैं मोटी कमाई

रोहित शर्मा की विज्ञापनों से भी जमकर कमाई होती है. फिलहाल वह लगभग 28 ब्रांड से जुड़े हुए हैं. इसमें जियो सिनेमा, मैक्‍स लाइफ इंश्‍योरेंस, गोइबिबो, सिएट टायर, ह्यूबोल्‍ट, ऊषा, ओप्‍पो, हाईलैंडर जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियां शामिल हैं. रिपोर्ट्स की मानें, तो रोहित हर विज्ञापन के लिए औसतन 5 करोड़ रुपये लेते हैं.

प्रॉपर्टी में भी किया है इन्वेस्ट

रोहित शर्मा मुंबई में एक आलीशान घर में रहते हैं, जिसकी कीमत 30 करोड़ रुपये के करीब है. इस फ्लैट के इतने महंगे होने की सबसे बड़ी वजह यहां से मिलने वाला अरब सागर का 270 डिग्री व्‍यू है. इसके अलावा रोहित ने हैदराबाद में 5 करोड़ रुपये का एक मैंशन भी खरीदा है.

214 करोड़ के मालिक हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा की नेट वर्थ पर नजर डालें तो एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान के पास कुल 214 करोड़ रुपये की संपत्ति है. भारतीय टीम के कप्‍तान बनाने के बाद से उनकी सालाना कमाई में जबरदस्‍त इजाफा हुआ है. वो प्रतिमाह 1.2 करोड़ रुपये कमाते हैं. रोहित ने 2015 में रोबोटिक ऑटोमेशन सॉल्यूशन फर्म Rapidobotics के साथ बिजनेस में कदम रखा था. 2021 में उन्होंने हेल्थकेयर फर्म Veiroots Wellness Solutions में भी निवेश किया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

शॉपर्स स्टॉप ने अयान सेन को एरिया मार्केटिंग हेड नियुक्त किया

शॉपर्स स्टॉप में शामिल होने से पहले सेन वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड में जोनल मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने इस कंपनी में एक साल से भी कम समय तक काम किया.

1 hour ago

दूसरों का ख्याल रखने से पहले खुद का रखें ध्यान, क्यों जरूरी है आत्म-देखभाल?

BW Businessworld के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ तथा exchange4Media के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने लेखिका, प्रमाणित मेटाफिजिशियन, माइंडसेट कोच, सामाजिक उद्यमी और Maheshwari Foundation की संस्थापक संगीता माहेश्वरी के साथ विचारोत्तेजक बातचीत की. 

2 hours ago

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

3 hours ago

धान की सीधी बुवाई का दायरा बढ़ा, 9 राज्यों में 81,000 हेक्टेयर तक पहुंचा बायर का कार्यक्रम

2023 में 3,500 हेक्टेयर से शुरू हुआ कार्यक्रम 2026 में 81,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र तक पहुंचा, किसानों को कम लागत और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल वाली खेती अपनाने में मदद

1 hour ago

AAAI ने 2026-27 के लिए नए बोर्ड की घोषणा की, स्वतंत्र विज्ञापन एजेंसियों को मिलेगा ज्यादा प्रतिनिधित्व

रेडिफ्यूजन ब्रांड सॉल्यूशंस का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. संदीप गोयल AAAI के अध्यक्ष हैं, जबकि अनदर आइडिया के जयदीप गांधी उपाध्यक्ष के रूप में बोर्ड में शामिल हैं.

4 hours ago