होम / टेक / इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो नहीं होंगे AI वॉयस क्लोनिंग स्कैम के शिकार

इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो नहीं होंगे AI वॉयस क्लोनिंग स्कैम के शिकार

टेक्नोलॉजी के इस दौर में एक ओर AI बहुत फायदेमंद है. वहीं, इसके कुछ नेगेटिव प्रभाव भी सामने आने लगे हैं. आजकल AI Voice Cloning Scam के जरिए लोगों के साथ ठगी होनी लगी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI ) के बढ़ते प्रभाव के बीच अपराधियों ने इसे ठगी करने का हथियार भी बना लिया है. इसमें स्कैमर्स आपके अपनों की आवाज में ही आपसे बात करते हैं और पैसों की डिमांड करते हैं, इससे बहुत से लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं और पैसे दे भी देते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि उनके साथ स्कैम हुआ है. आपको बता दें, एआई वॉयस क्लोनिंग स्कैम (AI Voice Cloning Scam ) के जरिए ठग लोगों को लूट रहे हैं. अगर आप इस स्कैम से बचना चाहते हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें.

एआई वॉयस क्लोनिंग अपराधियों का नया हथियार
एआई ने काफी कम समय में कई क्षेत्रों में अपना प्रभाव दिखा दिया है. एक तरफ एआई जहां लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है. वहीं, अपराधियों के लिए ये एक नया हथियार बन चुका है. इस अपराध में अहम जानकारियों के जरिए लोगों को आर्थिक तौर पर ठगा जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अपराधी एआई टूल की मदद से लोगों की आवाज की कॉपी कर लेते हैं. इसके बाद उस वॉयस को एआई टूल की मदद से बिल्कुल समान तरीके के साथ तैयार किया जाता है. अपराधी इस नकली आवाज को पीड़ित के दोस्तों, रिश्तेदारों और जान पहचान वालों के खिलाफ इस्तेमाल करते हैं. इस दौरान अपराधी उनसे पैसों के साथ ही किसी तरह की खास या फिर कोई गोपनीय जानकारी भी ले लेते हैं. 

ऐसे बनाते हैं शिकार
एआई की मदद से तैयार नकली आवाज को पहचानना आसान नहीं है, बल्कि बहुत मुश्किल है. लेकिन, कुछ बातों को याद रखकर इससे बचा जा सकता है. एआई वॉयस क्लोनिंग स्कैम के अंतर्गत अपराधी आपको कॉल करके नकली आवाज के इस्तेमाल के जरिए सुरक्षित शब्दों का इस्तेमाल करते हैं. वो कॉल पर आपसे पैसे या किसी खास तरह की जानकारी की मांग करते हैं. 

स्कैम से ऐसे बचें
अगर कोई आपको फोन करके पैसे मांगता है, तो पहले उससे कोई पर्सनल सवाल पूछकर उसकी पहचान कंफर्म करें. ऐसा करके आप वॉयस क्लोनिंग का शिकार होने से बच सकते हैं. इसके अलावा कुछ भी गलत लगने पर आप वीडियो कॉल का सहारा ले सकते हैं. कभी भी फोन पर पैसों और कीमती जानकारी को साझा न करें. फोन कॉल पर अगर कोई आपसे किसी स्टेप को फॉलो करके ऐप या वेबसाइट पर जाने के लिए कहे, तो आपको सावधान हो जाएं. आप कभी भी पैसों को एक फोन कॉल आने पर ही ट्रांसफर न करें, बल्कि किसी अन्य तरीके से उस जानकारी को वेरिफाई करें. अगर फोन कॉल पर आपको कुछ भी अजीब या शंका पैदा करने वाला लगे, तो तुरंत उसकी रिपोर्ट करें. इस तरह आप स्कैम से बच सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-इन दो बैंकों ने बदले सेविंग अकाउंट के नियम, जानिए अगर आपका भी है खाता


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

2 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

1 hour ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

29 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 hour ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago