होम / टेक / WhatsApp का आया ये तगड़ा फीचर, एक भी मैसेज नहीं होगा मिस, जानिए कैसे

WhatsApp का आया ये तगड़ा फीचर, एक भी मैसेज नहीं होगा मिस, जानिए कैसे

WhatsApp का 2 बिलियन से ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं. आज वॉट्सऐप इंस्टेंट मैसेजिंग का एक जरूरी ऐप्लिकेशन बन चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आपके WhatsApp पर रोजाना ढ़ेर सारे मैसेज आते हैं, तो इनमें से कई सारे मैसेज मिस हो जाते हैं. वही कई बार आप बिजी होते हैं, तो उस वक्त आप किसी WhatsApp मैसेज का रिप्लाई नहीं देते है, तो वो मैसेज मिस हो जाते हैं. इससे बचने के लिए WhatsApp ने एक नया चैट फिल्टर फीचर लॉन्च कर दिया है. इस फीचर को दुनियाभर में रोलआउट कर दिया गया है. यह फीचर आपके चैट को All, Unread और Group जैसी अलग-अलग कैटेगरी में बांट देता है. इससे आपका कोई भी मैसेज मिस नहीं होता है. 

मार्क जुकरबर्ग ने दी जानकारी

आपको बता दें कि वॉट्सऐप के चैट फिल्टर का इंतजार यूजर्स को पिछले काफी समय से था. मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इस फीचर को लेकर बताया कि यह नया फीचर यूजर्स को  पहले से कहीं अधिक तेजी के साथ मैसेज सर्च करने में मदद करेगा. कंपनी ने कहा कि इस फीचर के आने के बाद किसी मैसेज को सर्च करने में बर्बाद होने वाला समय बचने वाला है.

चैट बॉक्स को नहीं करना पड़ेगा स्क्रॉल

आपको बता दें कि मौजूदा समय में पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही काम के लिए वॉट्सऐप का जमकर इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में कई बार कुछ जरूरी मैसेज को सर्च करने की जरूरत पड़ती है. इस तरह की स्थिति में यह नया चैट फिल्टर फीचर काफी काम आने वाला है. अब यूजर्स को मैसेज सर्च करने के लिए पूरे चैट बॉक्स या फिर इन बॉक्स को नीचे की तरफ स्क्रॉल नहीं करना पड़ेगा.

यूजर्स को मिलेंगे 3 नए सेक्शन

वॉट्सऐप के नए Chat Filter फीचर में कंपनी ने ग्राहकों को All, Unread और Group तीन तरह के सेक्शन दिए हैं. ऑल सेक्शन को सेलेक्ट करने पर सभी चैट्स डिस्प्ले होंगे. वहीं अनरीड सेक्शन सेलेक्ट करने पर उन मैसेज को डिस्प्ले किया जाएगा जिन्हें रीड नहीं किया गया होगा. इस सेक्शन में वे मैसेज भी दिखाई देंगें जिन्हें रीड किया जा चुका होगा. ग्रुप फिल्टर सेक्शन में ग्रुप में आने वाले मैसेज दिखाई देंगे. बता दें कि इस सेक्शन में कम्युनिटी ग्रुप के भी मैसेज शामिल होंगे.

WhatsApp के 2 बिलियन से ज्यादा यूजर्स

WhatsApp इस समय दुनियाभर के स्मार्टफोन यूजर्स का एक प्रमुख ऐप्लिकेशन बन चुका है. आज के समय में इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए सबसे ज्यादा वॉट्सऐप का ही इस्तेमाल किया जाता है. अगर वॉट्सऐप के यूजरबेस की बात करें तो करीब 2 बिलियन से ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल करते हैं और यही वजह है कि यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी नए नए फीचर्स लाती रहती है. यूजर्स की सिक्योरिटी और चैटिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने पिछले कुछ समय में कई सारे धांसू फीचर्स प्लेटफॉर्म में जोड़े हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

4 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

2 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

2 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

3 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

10 hours ago