होम / चुनाव / टेम्पो पलटा और उसमें से निकला नोटों का भंडार, पुलिस ने जब्त किए करोड़ों रुपये

टेम्पो पलटा और उसमें से निकला नोटों का भंडार, पुलिस ने जब्त किए करोड़ों रुपये

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में पुलिस ने 7 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है. ये रुपये एक टैम्पो (छोटा हाथी) में ले जाए जा रहे थे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) के बीच आंध्र प्रदेश राज्य से एक बार फिर भारी मात्रा में नकदी जब्त हुई है. शनिवार को आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले से 7 बॉक्स की पेटियों में 7 करोड़ रुपये पुलिस ने जब्त किए हैं. इससे पहले शुक्रवार को भी एनटीआर जिले से 8 करोड़ रुपये जब्त किए गए थे.  

ऐसे खुली पोल 
आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी में पुलिस ने 7 करोड़ रुपये जब्त किए है. दरअसल, नल्लाजर्ला मंडल के अनंतपल्ली में लॉरी की चपेट में आने से विजयवाड़ा से विशाखापत्तनम की ओर जा रहा एक टैम्पो पलट गया, जैसे ही टैम्पो पलटा, उसमें से नोटों की गड्डियां भी गिर गई. स्थानीय लोगों ने इस घटना को देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी. हादसे के बाद वाहन के चालक को चोटें आईं और उसे इलाज के लिए गोपालपुरम अस्पताल में भर्ती कराया गया.

रासायनिक चूने की बोरियों के नीचे दबाई थी नोटों की गड्डी 
जानकारी के अनुसार नकदी से भरा वाहन हैदराबाद के नचाराम से मंडापेटा की ओर जा रहा था. नकदी के बॉक्स रासायनिक चूने की बोरियों के बीच रखे हुए थे. ये सात बॉक्स थे और प्रत्येक बॉक्स में 1 करोड़ रुपये थे. हादसे में वाहन चालक को चोटें आई, इसलिए पुलिस ने गिरफ्तारी करने से पहले उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने मामला दर्ज करके नोटों की गड्डियां आयकर विभाग (Income Tax Department) को सौंप दी है. अब पुलिस इन पैसों से जुड़े लोगों के बारे में पता लगा रही है. 

शुक्रवार को मिले थे 8 करोड़ रुपये
इससे पहले शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में पुलिस ने 8 करोड़ रुपये जब्त किए थे. पुलिस को चेकिंग के दौरान पाइप से लदे ट्रक से करीब 8 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की. पुलिस ने ट्रक और पैसों को जब्त करने के साथ-साथ उसमें सवार दो लोगों को भी हिरासत में ले लिया है. 

इसे भी पढ़ें-RBI के नए कार्यकारी निदेशक बने Lakshmi Kanth Rao, संभालेंगे ये जिम्मेदारियां

चौथे चरण में होगी सभी 25 सीटों पर वोटिंग

आंध्र प्रदेश में चौथे चरण यानी 13 मई को लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए भी वोटिंग होगी. एक ही चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर वोटिंग होगी. इनमें अराकू, श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापट्टनम, अनकापल्ली, काकिनाड़ा, अमलापुरम, राजमुंदरी नरसापुरम, एलुरु, मछलीपट्टनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, नरसारावपेट, बापटला, ओंगोल, नांदयाल, कर्नूलु, अनंतपुर, हिंदूपुर, कडपा, नेल्लोर, तिरुपति (आरक्षित), राजमपेट और चित्तूर की सीटें शामिल हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago