✕

होम / बिजनेस / बाबा को बड़ा झटका: Divya Pharmacy के ये 14 प्रोडक्ट्स बैन; आज SC में फिर सुनवाई 

बाबा को बड़ा झटका: Divya Pharmacy के ये 14 प्रोडक्ट्स बैन; आज SC में फिर सुनवाई 

रामदेव की मुश्किलों का अंत होता दिखाई नहीं दे रहा है. सुप्रीम कोर्ट की लताड़ के बीच उन्हें उत्तराखंड से भी झटका लगा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

विज्ञापनों में बड़े-बड़े दावे करना बाबा रामदेव (Baba Ramdev) को बहुत भारी पड़ रहा है. सुप्रीम कोर्ट इस मुद्दे पर जहां बाबा को जमकर फटकार लगा चुका है. वहीं, अब उनके लिए उत्तराखंड से भी बुरी खबर आई है. राज्य सरकार ने बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि की दिव्य फार्मेसी (Divya Pharmacy) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. राज्य के औषधि नियंत्रण विभाग के लाइसेंस प्राधिकरण ने दिव्य फार्मेसी के 14 प्रोडक्ट्स पर बैन लगा दिया है और उनके लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिए हैं. 

इन उत्पादों पर लगा बैन
उत्तराखंड सरकार ने बाबा रामदेव की कंपनी द्वारा प्रकाशित भ्रामक विज्ञापन के चलते यह कार्रवाई की है. बाबा की कंपनी के जिन उत्पादों को प्रतिबंधित किया गया है उनमें, श्वासारि गोल्ड, श्वासारि वटी, ब्रोंकोम, श्वासारि प्रवाही, श्वासारि अवलेह, मुक्ता वटी एक्स्ट्रा पावर, लिपिडोम, बीपी ग्रिट, मधुग्रिट, मधुनाशिनी वटी, लिवामृत एडवांस, लिवोग्रिट, पतंजलि दृष्टि आई ड्रॉप और आईग्रिट गोल्ड शामिल हैं. इसके अलावा, बाबा और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज एक्ट के उल्लंघन के लिए आपराधिक शिकायत भी दर्ज कराई गई है.  

माफी मिलेगी या लगेगी फटकार? 
वहीं, पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज फिर सुनवाई होगी. पिछली सुनवाई में अदालत ने रामदेव और उनकी कंपनी पतंजलि आयुर्वेद को जमकर फटकार लगाई थी. इसके बाद पतंजलि आयुर्वेद ने अखबारों में बड़े फॉण्ट के साथ सार्वजनिक तौर पर माफीनामा भी छपवाया, जिसमें कहा गया कि हम सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं. साथ ही बाबा रामदेव ने यह भी कहा है कि इस तरह की गलती दोबारा नहीं होगी. हालांकि, ये बात अलग है कि इससे पहले अदालत बाबा का माफीनामा अस्वीकार कर चुकी है. अब देखने वाली बात ये होगी कि आज की सुनवाई में क्या होता है. बता दें कि इस मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने बाबा और पतंजलि के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. 

इधर मिल गया नोटिस
इस बीच, खबर है कि रामदेव की FMCG कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड को GST इंटेलिजेंस महानिदेशालय (DGGI) की तरफ से शो-कॉज नोटिस भेजा गया है. इस नोटिस में चंडीगढ़ स्थित डीजीजीआई द्वारा 27.5 करोड़ रुपए की जीएसटी की मांग की गई है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डीजीजीआई चंडीगढ़ को जांच में कुछ फर्जी चालानों का पता चला है. आरोप है कि इसके आधार पर पतंजलि फूड्स द्वारा लगभग 27.46 करोड़ के फर्जी क्लेम किए गए.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

धान की सीधी बुवाई का दायरा बढ़ा, 9 राज्यों में 81,000 हेक्टेयर तक पहुंचा बायर का कार्यक्रम

2023 में 3,500 हेक्टेयर से शुरू हुआ कार्यक्रम 2026 में 81,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र तक पहुंचा, किसानों को कम लागत और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल वाली खेती अपनाने में मदद

1 hour ago

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

3 hours ago

चीन के साथ व्यापार घाटा 112 अरब डॉलर, रिश्ते सुधारने की कोशिश में जुटा भारत: पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत चीन के साथ एक बार फिर संबंध विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है, लेकिन इस यात्रा का अंतिम परिणाम अभी तय नहीं है.

4 hours ago

AAAI ने 2026-27 के लिए नए बोर्ड की घोषणा की, स्वतंत्र विज्ञापन एजेंसियों को मिलेगा ज्यादा प्रतिनिधित्व

रेडिफ्यूजन ब्रांड सॉल्यूशंस का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. संदीप गोयल AAAI के अध्यक्ष हैं, जबकि अनदर आइडिया के जयदीप गांधी उपाध्यक्ष के रूप में बोर्ड में शामिल हैं.

4 hours ago

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री 16% घटी, महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा ग्राहकों का बजट

AIMRA) के मुताबिक, स्मार्टफोन की कमजोर मांग का असर केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है. नवरात्रि शुरू होने के बाद से ऑफलाइन दुकानों पर स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

शॉपर्स स्टॉप ने अयान सेन को एरिया मार्केटिंग हेड नियुक्त किया

शॉपर्स स्टॉप में शामिल होने से पहले सेन वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड में जोनल मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने इस कंपनी में एक साल से भी कम समय तक काम किया.

1 hour ago

दूसरों का ख्याल रखने से पहले खुद का रखें ध्यान, क्यों जरूरी है आत्म-देखभाल?

BW Businessworld के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ तथा exchange4Media के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने लेखिका, प्रमाणित मेटाफिजिशियन, माइंडसेट कोच, सामाजिक उद्यमी और Maheshwari Foundation की संस्थापक संगीता माहेश्वरी के साथ विचारोत्तेजक बातचीत की. 

2 hours ago