✕

होम / यूटिलिटी / Unwanted Calls को रोकने के लिए TRAI ने बनाया है तगड़ा प्लान, आपको ऐसे मिलेगी राहत

Unwanted Calls को रोकने के लिए TRAI ने बनाया है तगड़ा प्लान, आपको ऐसे मिलेगी राहत

अनचाहे कॉल्स अब भी लोगों की परेशानी का सबब बने हुए हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए TRAI ने नया प्लान तैयार किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मोबाइल फोन पर आने वाले अनचाहे कॉल (Unwanted Calls) को रोकने के लिए डू नॉट डिस्टर्ब यानी DND की व्यवस्था चालू की गई थी, लेकिन इसका कोई खास फायदा नहीं हुआ. अब भी मोबाइल यूजर ऐसी स्पैम कॉल्स से परेशान हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) एक बड़ी मुहिम शुरू करने जा रही है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब अनचाहे कॉल को रोकने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद ली जाएगी. ट्राई के निर्देश के बाद वोडाफोन ने सैंडबॉक्स नामका एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है. जल्द ही इसे पूरे देश में चालू करने की तैयारी है.

अपने आप हो जाएंगे ब्लॉक
TRAI ऐसी योजना पर काम कर रही है, जिसके तहत अनचाहे कॉल स्वतः ब्लॉक हो जाएंगे. ट्राई स्पैम कॉल्स को रोकने के लिए AI फिल्टर की मदद ले रही है. नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर इसकी सहायता से ऐसे कॉल्स को नेटवर्क पर ही ब्लॉक कर देंगे, जिससे स्पैम कॉल्स यूजर के फोन तक नहीं पहुंच सकेंगे.  इसके लिए सभी दूरसंचार कंपनियां एक कॉमन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेंगी. कंपनियां इस प्लेटफॉर्म पर उन नंबरों को दर्ज कराएंगी जो इस तरह के कॉल करते हैं. नई व्यवस्था में 10 अंकों के फोन नंबरों के प्रमोशनल कॉल पर भी बैन लग जाएगा.

90% तक आ सकती है कमी 
एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तकनीक से स्पैम कॉल्स में करीब 90% तक की कमी आने की संभावना है. रिपोर्ट में बताया गया है कि अक्सर लोग क्रेडिट कार्ड, पर्सनल लोन, कार लोन या फिर किसी अन्य तरह की जानकारी के लिए अपने ईमेल के माध्यम से संपर्क करते हैं, लेकिन लॉगआउट नहीं करते हैं. ऐसे लोगों को स्पैम कॉल ज्यादा आते हैं. AI उन लोगों के फोन से स्पैम कॉल्स को ब्लॉक कर देगा, जिन्होंने पहले कभी वेबसाइट या ईमेल के माध्यम से ऐसी जानकारी नहीं ली है. वहीं, जरूरी सेवाओं जैसे कि बैंक, आधार और अन्य सरकारी या प्राइवेट विभागों के फोन लोगों तक पहुंचते रहेंगे. इन सेवाओं के लिए नई सीरीज के नंबर जारी किए जाएंगे.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

12 hours ago