✕

होम / बिजनेस / Wipro के नए सीईओ पर पैसों की बरसात, जानते हैं कितनी है Srinivas Pallia की सैलरी?

Wipro के नए सीईओ पर पैसों की बरसात, जानते हैं कितनी है Srinivas Pallia की सैलरी?

श्रीनिवास पल्लिया विप्रो के नए सीईओ हैं. वह इस दिग्गज आईटी कंपनी के साथ पिछले कई सालों से जुड़े हुए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो (Wipro) के नई सीईओ श्रीनिवास पल्लिया (Srinivas Pallia) को भारी-भरकम सैलरी मिलने वाली है. एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रीनिवास को कंपनी ने 4.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 37.53 करोड़ से 7 मिलियन डॉलर (करीब 58.40 करोड़ रुपए) तक का सालाना पैकेज ऑफर किया है. पल्लिया ने हाल ही में विप्रो के सीईओ और एमडी की जिम्मेदारी संभाली है. 

काफी पुराना है रिश्ता
श्रीनिवास पल्लिया ने थिएरी डेलापोर्टे की जगह ली है. डेलापोर्टे का कार्यकाल अगले साल यानी 2025 में समाप्त होने वाला था, लेकिन वह पहले ही चले गए. पल्लिया का विप्रो के साथ रिश्ता 1992 में जुड़ा था. तब से अब तक वह कंपनी में विभिन्न प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं. वह विप्रो की कंज्यूमर बिजनेस यूनिट के चेयरमैन, बिजनेस एप्लिकेशन सर्विस के ग्लोबल हेड और अमेरिकाज 1 के नाम से पहचानी जाने वाली स्ट्रेटजिक मार्केट यूनिट के सीईओ भी रहे हैं.  

किसे रिपोर्ट करेंगे पल्लिया?
पल्लिया अमेरिका में रहेंगे और विप्रो के चेयरमैन रिशद प्रेमजी को रिपोर्ट करेंगे. रिशद प्रेमजी ने 2007 में विप्रो जॉइन के थी. वह अजीम प्रेमजी के बेटे हैं. 2019 में कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनने से पहले उन्होंने कई पदों पर काम किया था. रिशद ने वेसलियन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई करने के बाद हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से MBA किया था. वह नैसकॉम के चेयरमैन भी रह चुके हैं. श्रीनिवास पल्लिया को सीधे उन्हीं को रिपोर्ट करना होगा.  

पैकेज में ये सब शामिल
पल्लिया के पैकेज की बात करें, तो उसमें 1.7 से 3 मिलियन डॉलर तक की बेसिक सैलरी शामिल है. इसके साथ ही उन्हें हर साल 1.7 मिलियन डॉलर से 3 मिलियन डॉलर के टार्गेट वैरिएबल पे का भुगतान किया जाएगा. यह भुगतान कंपनी के प्रदर्शन के आधार पर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर द्वारा निर्धारित किया जाएगा. पल्लिया को कुल 4 मिलियन डॉलर का स्टॉक कम्पनसेशन भी दिया जाएगा, जिसमें 1.4 मिलियन डॉलर के अमेरिकी डिपॉजिटरी शेयर्स, प्रतिबंधित स्टॉक यूनिट्स और 2.6 मिलियन डॉलर मूल्य के अन्य स्टॉक्स शामिल हैं. 

शेयरों का खराब प्रदर्शन
उन्हें 4 मिलियन डॉलर का स्टॉक अवार्ड भी मिलेगा. इसका भुगतान उन्हें धीरे-धीरे किया जाएगा. जैसे कि 2024 में 25%, 2026 में 25% और 2027 में शेष 50% दिया जाएगा. वहीं, विप्रो के स्टॉक की बात करें, तो इसमें आज भी नरमी का रुख है. खबर लिखे जाने तक कंपनी का शेयर गिरावट के साथ 462.40 रुपए पर कारोबार कर रहा था. इसका पिछले 5 दिनों का रिकॉर्ड भी अच्छा नहीं रहा है. इस साल अब तक इस आईटी स्टॉक में 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 545.90 रुपए है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

धान की सीधी बुवाई का दायरा बढ़ा, 9 राज्यों में 81,000 हेक्टेयर तक पहुंचा बायर का कार्यक्रम

2023 में 3,500 हेक्टेयर से शुरू हुआ कार्यक्रम 2026 में 81,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र तक पहुंचा, किसानों को कम लागत और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल वाली खेती अपनाने में मदद

20 minutes ago

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

2 hours ago

चीन के साथ व्यापार घाटा 112 अरब डॉलर, रिश्ते सुधारने की कोशिश में जुटा भारत: पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत चीन के साथ एक बार फिर संबंध विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है, लेकिन इस यात्रा का अंतिम परिणाम अभी तय नहीं है.

3 hours ago

AAAI ने 2026-27 के लिए नए बोर्ड की घोषणा की, स्वतंत्र विज्ञापन एजेंसियों को मिलेगा ज्यादा प्रतिनिधित्व

रेडिफ्यूजन ब्रांड सॉल्यूशंस का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. संदीप गोयल AAAI के अध्यक्ष हैं, जबकि अनदर आइडिया के जयदीप गांधी उपाध्यक्ष के रूप में बोर्ड में शामिल हैं.

3 hours ago

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री 16% घटी, महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा ग्राहकों का बजट

AIMRA) के मुताबिक, स्मार्टफोन की कमजोर मांग का असर केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है. नवरात्रि शुरू होने के बाद से ऑफलाइन दुकानों पर स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

शॉपर्स स्टॉप ने अयान सेन को एरिया मार्केटिंग हेड नियुक्त किया

शॉपर्स स्टॉप में शामिल होने से पहले सेन वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड में जोनल मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने इस कंपनी में एक साल से भी कम समय तक काम किया.

14 minutes ago

दूसरों का ख्याल रखने से पहले खुद का रखें ध्यान, क्यों जरूरी है आत्म-देखभाल?

BW Businessworld के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ तथा exchange4Media के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने लेखिका, प्रमाणित मेटाफिजिशियन, माइंडसेट कोच, सामाजिक उद्यमी और Maheshwari Foundation की संस्थापक संगीता माहेश्वरी के साथ विचारोत्तेजक बातचीत की. 

1 hour ago