✕

होम / ऑटोमोबाइल / दिल्ली में जल्द चलेंगी Uber की बसें, सरकार से मिली मंजूरी, यात्रिओं को होंगे ये फायदे

दिल्ली में जल्द चलेंगी Uber की बसें, सरकार से मिली मंजूरी, यात्रिओं को होंगे ये फायदे

Uber को दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से सरकार की प्रीमियम बस योजना के तहत दिल्ली में बसें चलाने के लिए एग्रीगेटर लाइसेंस मिल गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑनलाइन कैब बुकिंग ऐप Uber को दिल्ली में बस चलाने की मंजूरी मिल गई है. कंपनी को दिल्ली सरकार की प्रीमियम स्कीम के तहत यातायात विभाग से लाइसेंस दिया गया है. इसके के साथ ही दिल्ली Uber बस सर्विस को मंजूरी देने वाला पहला राज्य बन गया है. दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की ओर से उबर को एग्रीगेट लाइसेंस दिया गया है, जिसका मकसद राजधानी में बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट मुहैया कराना है. अब राजधानी दिल्ली में यात्रा करने वाले यात्री उबर एप्लीकेशन के जरिए बसों में प्री बुकिंग कर सकेंगे.

लाइसेंस देने वाला पहला राज्य बना दिल्ली

कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि उबर का उद्देश्य है कि वो अपनी ग्लोबल पहुंच का फायदा उठाते हुए निजी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में अपनी पहुंच बनाए. उबर ने आगे कहा कि दिल्ली बस सर्विस शुरू करने के लिए लाइसेंस देने वाला पहला राज्य बन गया है. वहीं उबर दिल्ली प्रीमियम बस स्कीम के तहत लाइसेंस प्राप्त करने वाली पहली एग्रीगेटर बन गया है. उबर शटल इंडिया के चीफ अमित देशपांडे ने कहा कि एक सफल पायलट प्रोग्राम के बाद हम ऑफिशियल तौर पर दिल्ली में बस की सर्विस शुरू करने से उत्साहित हैं. पायलट प्रोग्राम के दौरान हमने बसों की महत्वपूर्ण मांग देखी.

ये भी पढ़ें- भारतीय रेलवे इस पड़ोसी देश के लिए बनाएगी रेल डिब्‍बे, जानिए कितनी गहरी है दोनों की दोस्‍ती?

कैसे मिलेगी Uber बस की सुविधा?

फिलहाल, Uber बस को दिल्ली में चलाने की मंजूरी मिली है लेकिन अभी कंपनी ने अपनी बस सर्विस को शुरू नहीं किया है, हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि Uber की प्रीमियम बसों की सुविधा ऐप के माध्यम से मिल सकेगी. यूजर्स उबर ऐप के जरिए प्रीमियम बस की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. यहीं से सीट और अपने रूट के अनुसार बस की उपलब्धता को चेक कर सकते हैं. ऐप पर बाइक, ऑटो और कैब के अलावा एक ऑप्शन ‘Uber शटल’ शो होगा जिसपर क्लिक करके यूजर्स अपने पसंदीदा रूट के लिए सीट की बुकिंग पहले से ही कर सकेंगे.

दिल्ली में शुरू हो सकती है बस सर्विस

Uber बस के लिए आप ऐप के माध्यम से ही सीट की बुकिंग पहले से कर सकते हैं, AC वाली इन बसों में 19 से 50 यात्री बैठ सकेंगे. इसके अलावा अपने रूट के लिए जानकारी पहले ही ऐप के माध्यम से हासिल कर सकेंगे. ऐप के जरिए यूजर्स को लाइव लोकेशन ट्रैक करने का भी ऑप्शन मिल सकेगा. Uber की शटल सर्विस जल्द ही दिल्ली में शुरू हो सकती है. फिलहाल, इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है. इस सुविधा को ऐप पर भी देखा जा सकता है. Uber की बस सर्विस शुरू होने पर कैब, बाइक और ऑटो के साथ आपको नया ऑप्शन उबर शटल का शो होने लगेगा.

क्या होता है एग्रीगेटर?

दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से Uber को एग्रीगेटर लाइसेंस मिला है, जिसका मतलब बिजलेस मॉडल होता है. ये एक नेटवर्क मॉडल कहलाता है जिसके तहत सर्विस देने वाले और सर्विस का फायदा उठाने वालों को एक प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जाता है. उबर की बस सर्विस कंपनी के ऑफिशियल प्लेटफॉर्म या उबर ऐप पर दी जाएगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago