होम / कोर्ट कचहरी / कभी नहीं लिया लोन, फिर भी काट ली किस्त, अब इस बैंक को देना पड़ेगा 1 लाख का जुर्माना

कभी नहीं लिया लोन, फिर भी काट ली किस्त, अब इस बैंक को देना पड़ेगा 1 लाख का जुर्माना

आईडीएफसी (IDFC) बैंक को अपने ग्राहक के अकाउंट से अवैध रूप से EMI काटना भारी पड़ गया है. अब बैंक को अपने उस ग्राहक को 1 लाख रुपये का मुआवजा देना होगा.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आपने कभी कोई लोन नहीं लिया हो और बैंक आपके अकाउंट से पैसे काट ले, तो आप क्या करेंगे? दरअसल ऐसा मुंबई के रहने के एक व्यक्ति के साथ हुआ है. साल 2020 में आईडीएफसी (IDFC) बैंक ने एक व्यक्ति के अकाउंट से ऐसे कर्ज के लिए किस्त (EMI) काट ली, जो उसने कभी लिया ही नहीं था. इस मामले में जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (मुंबई उपनगर) ने अब बैंक के खिलाफ फैसला सुनाते हुए भारी जुर्माना भरने के निर्देश दिए हैं. तो चलिए जानते हैं क्या ये पूरा मामला?  

बैंक ने क्यों काटे पैसे?
नवी मुंबई में रहने वाले एक व्यक्ति ने जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग को आईडीएफसी बैंक के खिलाफ शिकायत देते हुए ये दावा किया कि बैंक ने फरवरी, 2020 में अपनी पनवेल शाखा में उसके अकाउंट से उस लोन के लिए ईएमआई काट ली है, जो उसने लिया नहीं था. पूछताछ करने पर बैंक ने शिकायतकर्ता को बताया कि उसे एक ईमेल भेजकर बताया गया था कि यह एक ईसीएस भुगतान था. वह व्यक्ति जब बैंक शाखा में गए, तो उन्हें एक लोन खाता दिया गया. हालांकि, जब उन्होंने खाते में लॉग इन किया, तो उन्हें ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन का एक खत्म हो चुका वाउचर मिला. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आईडीएफसी बैंक ने अनिवार्य प्रक्रियाओं का पालन किए बिना और हस्ताक्षर प्राप्त किए बिना धोखाधड़ी से लोन स्वीकृत किया.

बैंक ने पर्सनल जानकारी का किया दुरुपयोग
शिकातकर्ता ने दावा किया कि बैंक ने व्यक्तिगत विवरण (Personal Detail) का दुरुपयोग करके अवैध रूप से 1,892 रुपये की मासिक ईएमआई के साथ 20 महीने की अवधि के लिए 20,000 रुपये का लोन मंजूर किया था. उसके खाते से ये राशि तीन बार काटी गई, ऐसे में कुल 5,676 रुपये की ईएमआई राशि उसके खाते से काटी गई.

बैंक को ब्याज सहित चुकानी होगा मुआवजा
आयोग ने कहा कि शिकायतकर्ता के अमेजन के साथ पत्राचार से पता चला कि उसे वाउचर के लिए बैंक से कोई राशि नहीं मिली है. बैंक का यह बर्ताव एक अनुचित व्यापार व्यवहार के अलावा और कुछ नहीं है. ऐसे गैरकानूनी प्रक्रिया के चलते ईएमआई का भुगतान न करने पर शिकायतकर्ता का सिबिल स्कोर खराब हो गया. आयोग ने बैंक को निर्देश दिया कि वह शिकायतकर्ता को काटी गई 5,676 रुपये की ईएमआई ब्याज सहित वापस करे और आदेश मिलने के 60 दिन के भीतर उन्हें सेवा में कमी और मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के लिए मुआवजे के रूप में 1 लाख रुपये का भुगतान करे.

शिकायतकर्ता का सिबिल रिकॉर्ड साफ करने के भी दिए निर्देश
इसके अलावा बैंक को शिकायतकर्ता के मुकदमे में लगे 10,000 रुपये का भुगतान करने और शिकायत से संबंधित सिबिल रिकॉर्ड को साफ करने का निर्देश भी दिया गया.

इसे भी पढ़ें-IRFC हर शेयर पर देगी 0.7 रुपये का डिविडेंड, करोड़ों रुपयों से भर जाएगा सरकारी खजाना


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

27 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

34 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

43 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago