होम / चुनाव / क्या 4 जून को भारत में दिखेगा 'इंडिया' का जलवा? सामने आया ये बड़ा दावा

क्या 4 जून को भारत में दिखेगा 'इंडिया' का जलवा? सामने आया ये बड़ा दावा

लोकसभा चुनाव के पांच चरण पूरे हो चुके हैं. अब केवल दो चरणों का मतदान बाकी है. चुनाव परिणाम 4 जून को आएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच रहा है. इसी के साथ अपनी-अपनी जीत के दावे भी होने लगे हैं. भाजपा को जहां आस है कि वो 400 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाएगी. वहीं, इंडिया गठबंधन को भी 300 का आंकड़ा छूने का भरोसा है. आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया और इंडिया गठबंधन के अहम साझेदार अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का दावा है कि I.N.D.I.A को लोकसभा चुनाव में जीत मिलने वाली है.

कितने दल हैं गठबंधन का हिस्सा?
पिछले साल बेंगलुरु की विपक्षी दलों की बैठक हुई थी और उनके गठबंधन को 'I.N.D.I.A' नाम दिया गया था. इस गठबंधन में कांग्रेस, टीएमसी, शिवसेना (उद्धव गुट), एनसीपी (शरद पवार गुट), सीपीआई, सीपीआईएम, जदयू, डीएमके, आम आदमी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, आरजेडी, समाजवादी पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, आरएलडी, सीपीआई (ML), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, केरल कांग्रेस (M), मनीथानेया मक्कल काची (MMK), एमडीएमके, वीसीके, आरएसपी, केरला कांग्रेस, केएमडीके, एआईएफबी, अपना दल कमेरावादी और पीजेंट्स एंड वर्कर पार्टी ऑफ इंडिया, इस तरह कुल 28 दलों ने शामिल होने पर सहमति जताई थी. 

बहुमत के लिए चाहिए इतनी सीटें
इस गठबंधन का एकमात्र उद्देश्य भाजपा के विजयी रथ को रोकना है. लोकसभा की कई सीटों पर गठबंधन प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. अरविंद केजरीवाल इस गठबंधन की जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं. आज यानी मंगलवार को उन्होंने दावा किया कि 'I.N.D.I.A' को 300 से ज्यादा सीटें मिलने वाली हैं. बता दें कि केंद्र में सरकार बनाने के लिए कम से कम 272 सीटों की आवश्यकता होती है. केजरीवाल के इस दावे का मतलब है कि इंडिया गठबंधन आसानी से सरकार बना लेगा. हालांकि, ये बात अलग है कि तमाम आकलन भाजपा की सत्ता में वापसी के संकेत दे रहे हैं.   

केजरीवाल ने सर्वे का दिया हवाला
केजरीवाल के मुताबिक, 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि इंडिया को बचाना है तो इंडिया गठबंधन को जिताना है, इंडिया को बढाना है तो इंडिया गठबंधन को जिताना है.' साथ ही उन्होंने फिर दोहराया कि विपक्षी दलों के इस गठबंधन को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पांचवें चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है. जैसे-जैसे चुनाव होते जा रहे हैं वैसे वैसे साफ होता जा रहा है कि चार जून को मोदी सरकार जा रही है और इंडिया गठबंधन की सरकार बनने वाली है. AAP के मुखिया ने कहा कि कई लोगों ने सर्वे किए हैं और जो नतीजे आ रहे हैं उससे यह स्पष्ट है कि चार जून को इंडिया गठबंधन को अपने दम पर 300 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं. हमारा गठबंधन देश को साफ-सुधरी और स्थिर सरकार देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

2 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

18 minutes ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

1 hour ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

2 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

4 hours ago