होम / टेक / हर मोबाइल में होता है यह छोटा सा छेद, पर क्या आप इसका असली काम जानते हैं?

हर मोबाइल में होता है यह छोटा सा छेद, पर क्या आप इसका असली काम जानते हैं?

किसी भी स्मार्टफोन के चार्जिंग पोर्ट के बगल में एक छोटा सा छेद होता है. यकीन न हो तो अभी आप अपने स्मार्टफोन में चेक करें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं. सस्ते से लेकर महंगे स्मार्टफोन्स की भरमार है. हाल में ही Samsung ने Galaxy Z Fold 4 लॉन्च किया, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है तो 7 सितंबर को iPhone 14 की लॉन्चिंग है. ये तो रहे महंगे स्मार्टफोन. इनके अलावा बाजार में 6-7 हजार रुपये के भी स्मार्टफोन मौजूद हैं.

कहां होता है बड़े काम का वो छोटा छेद
ये तो सभी जानते हैं कि महंगे और सस्ते फोन के फीचर्स में जमीन-आसमान का अंतर होता है, लेकिन एक फीचर ऐसा भी है, जो सभी स्मार्टफोन में, चाहे वो एक लाख के हों या फिर 10 हजार के, एक ही जगह होता है, चार्जिंग पोर्ट के ठीक बगल में. जी हां, किसी भी स्मार्टफोन के चार्जिंग पोर्ट के बगल में एक छोटा सा छेद होता है. यकीन न हो तो अभी आप अपने स्मार्टफोन में चेक करें, वो छेद दिख जाएगा.

क्या काम है इस छोटे से छेद का
दरअसल, इस छेद पर बहुत लोग ध्यान नहीं देते. ज्यादातर लोग समझते हैं कि ये प्वाइंट चार्जिंग पोर्ट के सपोर्ट के लिए दिया हुआ है, पर ऐसा नहीं है. असल में ये छोटा छेद एक माइक्रोफोन होता है, जो आपके आस-पास के शोर को काफी हद तक कम करता है. जब भी आप किसी को कॉल लगाते हैं, वैसे ही यह अपना काम शुरू कर देता है और आपके आस-पास के शोर माइक तक आने में रोकता है.

चार्जिंग प्वाइंट के ठीक बगल में ही क्यों होता है
इसी माइक्रोफोन की वजह से आपकी आवाज दूसरे साइड स्पष्ट सुनाई देती है. आप कितनी भी शोर वाली जगह में क्यों न हों, ये माइक्रोफोन उसे दबाने में सक्षम होता है. इसे चार्जिंग प्वाइंट के ठीक बगल में इसलिए दिया जाता है, क्योंकि जब आप बोलते हैं तो आपके मुंह के सबसे करीब चार्जिंग प्वाइंट होता है. उसके बगल में होने के कारण यह टूल काफी अच्छे से काम करता है.

आपको बता दें कि हमारे फोन में ऐसे कई छोटे-छोटे पर काम के फीचर्स होते हैं, जिसके बारे में ज्यादातर लोगों को मालूम नहीं होता है.

VIDEO : JIO 5G सर्विस को लेकर मुकेश अंबानी की 10 बड़ी घोषणाएं, जानिए क्या-क्या कहा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026

Oppo F33 Series: 50MP सेल्फी, रियर कैमरा और IP69K सुरक्षा के साथ 15 अप्रैल को लॉन्च

Oppo F33 Series 5G मॉडल्स भारतीय मार्केट में स्मार्टफोन शौकीनों के लिए रोमांचक विकल्प साबित हो सकते हैं. फोन के डिजाइन, कैमरा और फीचर्स को देखते हुए यह F सीरीज के लिए एक नया मील का पत्थर साबित होगा.

09-April-2026

7200mAh बैटरी के साथ Vivo T5x 5G लॉन्च, दमदार फीचर्स और 2000 रुपये तक का डिस्काउंट

इस स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट्स 6GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है.

17-March-2026

अब एसी की सर्विस होगी आसान: सैमसंग ने पेश किया स्मार्टथिंग्स होम केयर

यह सेवा भारत में एआई-आधारित होम एप्लायंसेज के भविष्य की दिशा को और स्पष्ट करती है और ग्राहकों को स्मार्ट और प्रीमियम तकनीक के साथ जोड़ती है.

10-February-2026

3-नैनोमीटर चिप की दौड़ में भारत, 2032 तक हाई-एंड सेमीकंडक्टर बनाने की तैयारी में सरकार

सरकार की यह पहल भारत को सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है. अगर तय समयसीमा में लक्ष्य हासिल होता है, तो भारत हाई-एंड चिप टेक्नोलॉजी के मामले में दुनिया के अग्रणी देशों की कतार में खड़ा हो सकता है.

28-January-2026


बड़ी खबरें

सेंसेक्स 2 दिन में 1600 अंक टूटा, आज बाजार में राहत या फिर दबाव?

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 852.49 अंक यानी 1.09% टूटकर 77,664 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी50 इंडेक्स भी 205.05 अंक यानी 0.84% गिरकर 24,173.05 पर आ गया.

5 hours ago

चुनाव ड्यूटी पर तैनात अफसर ही मताधिकार से वंचित, 65 अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील एम.आर. शमशाद ने अदालत में दलील देते हुए इसे पूरी तरह मनमाना और अनुचित बताया है.

29 minutes ago

Infosys Q4FY26: मुनाफे में 21% की छलांग, निवेशकों के लिए ₹25 डिविडेंड का ऐलान

इंफोसिस का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही के ₹7,033 करोड़ की तुलना में बढ़कर ₹8,501 करोड़ हो गया.

1 hour ago

डाबर इंडिया बिजनेस के नए सीईओ बने हरजीत एस भल्ला

भल्ला के पास 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है, जिसमें सेल्स, मार्केटिंग और जनरल मैनेजमेंट के विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं.

2 hours ago

वैश्विक बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट: रिपोर्ट

मार्च में कच्चे तेल की कीमतों में 53.51% की तेज बढ़ोतरी हुई, जिसने वैश्विक महंगाई को लेकर चिंता बढ़ा दी. साथ ही, अमेरिकी डॉलर रुपये के मुकाबले 4.26% मजबूत हुआ, जिससे भारत जैसे उभरते बाजारों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा.

2 hours ago