होम / जनता की बात / EPFO ने दिया तोहफा, किसी भी जरूरत में मिलेगा ज्यादा पैसा, ये हैं प्रोसेस

EPFO ने दिया तोहफा, किसी भी जरूरत में मिलेगा ज्यादा पैसा, ये हैं प्रोसेस

EPFO ने ऑटो क्लेम सॉल्यूशन लॉन्च किया है, जिसमें बगैर किसी मानवीय हस्तक्षेप के आईटी सिस्टम के जरिए ऑटोमैटिक तरीके से क्लेम को सेटल किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अपने करोड़ों सदस्यों के आज ऑफ लिविंग (Ease Of Living) की बेहतरी के लिए ईपीएफओ (EPFO) ने शिक्षा, शादी और घर खरीदने के लिए एडवांस क्लेम (Advance Claim) के सेटलमेंट करने के लिए ऑटो-मोड सेटलमेंट (Auto-Mode Settlement) की सुविधा शुरू की है. EPFO ने ऑटो क्लोम सोल्यूशन लॉन्च किया है जिसमें बगैर किसी मानवीय हस्तक्षेप के आईटी सिस्टम के जरिए ऑटोमैटिक तरीके से क्लेम को सेटल किया जाएगा. बीमारी के इलाज के लिए एडवांस लेने के क्लेम केटलमेंट के लिए ऑटो मोड सुविधा को अप्रैल 2020 में शुरू किया गया था.

करोड़ों सदस्यों के लिए बड़ी सौगात 

EPFO अपने करोड़ों सदस्यों के लिए बड़ी सौगात दी है. ईपीएफ योजना 1952 के तहत ईपीएफओ ने आवास, विवाह और शिक्षा के लिए ऑटो क्लेम सेटलमेंट सुविधा का दायरा बढ़ा दिया है. इतना ही नहीं, इसने ऑटो क्लेम सेटलमेंट की लिमिट भी मौजूदा 50,000 से दोगुनी करके 1,00,000 रुपये कर दी है. श्रम मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी. वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान, EPFO ने लगभग 4.5 करोड़ क्लेम का निपटारा किया. इसमें 60 प्रतिशत (2.84 करोड़) से अधिक क्लेम अग्रिम दावे थे.

शिक्षा, शादी हाउसिंग के लिए ऑटो एडवांस सुविधा 
 
वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान जितने एडवांस क्लेम सेटल किए गए उसमें 89.52 लाख ऐसे क्लेम थे जिसे ऑटो-मोड के तहत सेटल किया गया. इज ऑफ लिविंग के तहत सुविधा प्रदान करने के लिए ऑटो क्लेम की सुविधा को ईपीएफ स्कीम 1952 के अंडर पारा 68K ( शिक्षा और शादी के लिए) और 68B (हाउसिंग) के लिए भी एक्सटेंड कर दिया गया है. ऑटो क्लेम मोड के तहत रकम को बढ़ाकर 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया है जिससे लाखों ईपीएफओ मेंबर्स को लाभ होगा.

ऑनलाइन होगा ऑटो सेटलमेंट

ऑटो सेटलमेंट का ये प्रोसेस आईटी सिस्टम के जरिए होगा. KYC, योग्यता और बैंक वैलिडेशन के जरिए किया जाने वाले क्लेम आईटी टूल्स के जरिए ऑटोमैटिक तरीके से प्रोसेस होगा. इस सुविधा के चलते एडवांस के लिए क्लेम सेटलमेंट में लगने वाला समय 10 दिनों से घटकर 3 से 4 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा. 

रिटर्न या रिजेक्ट नहीं होगा क्लेम

अगर कोई एडवांस के लिए क्लेम सेटलमेंट आईटी सिस्टम से नहीं होता है तो उसे वापस या खारिज नहीं किया जाएगा. बल्कि इसे क्लेम को दूसरे लेवल पर स्क्रूटनी और अप्रूवल के माध्यम से सेटल किया जाएगा. ऑटो-मोड सेटलमेंट सुविधा के विस्तार से हाउसिंग, शादी या शिक्षा के लिए ऑटो क्लेम की सुविधा के चलते छोटी अवधि के भीतर मेंबर्स को फंड उपलब्ध कराया जा सकेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago