होम / टेक / Sam Altman ने कहा भारत होगा असफल, Tech Mahindra ने कहा ‘चैलेंज एक्सेप्टेड’!

Sam Altman ने कहा भारत होगा असफल, Tech Mahindra ने कहा ‘चैलेंज एक्सेप्टेड’!

Tech Mahindra के CEO CP गुरनानी ने कहा कि कंपनी की AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टीम अपनी टेक्नोलॉजी खुद बनाने के लिए तैयार है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हाल ही में ChatGPT को बनाने वाली कंपनी OpenAI के CEO, Sam Altman ने भारत का दौरान किया और इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिले. लेकिन अपने भारतीय दौरे पर Sam Altman ने एक बयान दिया और इस बयान के चलते वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुए. लेकिन अब Tech Mahindra ने उनके इस बयान का जवाब देने की ठान ली है. 

Tech Mahindra और Sam Altman
Tech Mahindra के CEO CP गुरनानी ने कहा कि कंपनी की AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टीम अपनी टेक्नोलॉजी खुद बनाने की चुनौती के लिए तैयार है. कंपनी द्वारा की गयी यह घोषणा दरअसल Sam Altman के बयान के जवाब के रूप में सामने आई है. Sam Altman ने OpenAI के ChatGPT जैसा AI मॉडल बनाए जाने की भारतीय क्षमता को लेकर चिंता प्रकट की थी. अब Tech Mahindra के CEO, CP गुरनानी ने ठान लिया है कि वह Sam Altman की इस चिंता को दूर करेंगे और उन्होंने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर पर ‘चैलेंज एक्सेप्टेड’ लिखकर दी है. 

सिर्फ मुकाबला नहीं है उद्देश्य
गुरनानी ने इस बात पर विशेष रूप से जोर दिया है कि इस चुनौती का मुख्य उद्देश्य सिर्फ मुकाबला ही नहीं होगा बल्कि भारतीय टेक्नोलॉजी की सीमाएं बढ़ाना भी होगा. इसके साथ ही गुरनानी ने इनोवेशन के लिए Academia और भारतीय सरकार के साथ काम करने और ह्यूमन और मशीन इंटेलिजेंस लागू करने के Tech Mahindra के वादे के बारे में भी बताया. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि Tech Mahindra की AI टीम पूरी तरह तैयार है और हम सरकार और Academia के साथ चर्चा के माध्यम से तय करेंगे कि भारत में इनोवेशन को बढ़ावा देने और इसे बदलने के लिए ह्यूमन और मशीन इंटेलिजेंस का प्रयोग किस तरह कर सकते हैं?

Altman ने क्या कहा था? 
हाल ही में OpenAI के CEO, Sam Altman भारत आए थे और उन्होंने AI डेवेलप करने की भारत की क्षमता पर अपने विचार प्रकट किए थे. Altman से एक इवेंट के दौरान सवाल किया गया कि भारत द्वारा 10 मिलियन डॉलर्स के बजट में ChatGPT जैसा AI मॉडल डेवेलप करने की क्या संभावनाएं हैं? इस सवाल के जवाब में Sam Altman ने कहा कि OpenAI के साथ ट्रेनिंग फाउंडेशन मॉडल्स पर मुकाबला करना काफी मुश्किल होगा और यह बहुत हद तक निराशाजनक भी हो सकता है. Altman का यह जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ और उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था. 
 

यह भी पढ़ें: अभी कम नहीं होगी आपकी EMI? जानिए RBI गवर्नर की क्या है राय!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

2 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

1 week ago

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

21 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

10 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

10 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

11 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

12 hours ago