होम / BW HealthCare / Cannes Film Festival में पद्मश्री डॉ. मुकेश बत्रा की किताब 'फील गुड, हील गुड' लॉन्च

Cannes Film Festival में पद्मश्री डॉ. मुकेश बत्रा की किताब 'फील गुड, हील गुड' लॉन्च

यह पुस्तक अपनी रिलीज़ से पहले ही अमेज़ॉन पर हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रीशन कैटेगरी के अंतर्गत टॉप 10 पुस्तकों में शामिल हो चुकी है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पद्मश्री से सम्मानित एवं होमियोपैथी क्लिनिक्स की सबसे बड़ी श्रृंखला डॉ. बत्राज हेल्थकेयर के संस्थापक डॉ. मुकेश बत्रा की 10वीं किताब ‘फील गुड, हील गुड. स्टेइंग हैप्पी विद होमियोपैथी’ 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में लॉन्च हुई. ब्लूम्सबरी द्वारा प्रकाशित 'स्टेइंग हैप्पी विद होम्योपैथी' को हॉलीवुड निर्माता और पूर्व टेनिस चैंपियन अशोक अमृतराज ने लॉन्च किया. यह लॉन्च कार्यक्रम कान्स के भारत पवेलियन में आयोजित किया गया, जिसमें हॉलीवुड के दिग्गज हैल सैडॉफ़, विलियम फिफर के साथ-साथ सरकारी अधिकारी, भारतीय फिल्म निर्माता और वैश्विक फिल्म उद्योग सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

पाठकों के लिए उपयोगी होगी किताब

पद्मश्री डॉ. मुकेश बत्रा ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि मैं दुनिया के सबसे प्रसिद्ध फिल्म फेस्टिवल कान्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी 10वीं पुस्तक लॉन्च करते हुए बहुत खुश हूं. भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य से पीड़ित लोगों को बीमारी से निपटने में मेरे 50 वर्षों के चिकित्सा अनुभव पर आधारित मेरी पुस्तक विश्व स्तर पर पाठकों के लिए उपयोगी होगी. यह पुस्तक चिंता, डिप्रेशन, एडीएचडी, तनाव और अकेलापन जैसी समस्याओं की रोकथाम, गैर-नशे की लत और सुरक्षित होम्योपैथिक उपचार और स्वयं-सहायता के बारे में है. ‘स्टेइंग हैप्पी विद होम्योपैथी' जागरूकता पैदा करती है और मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य की बढ़ती समस्याओं का समाधान प्रदान करती है.

6 देशों में है होम्योपैथी क्लीनिक

डॉ. मुकेश बत्रा पद्मश्री से सम्मानित एवं होमियोपैथी क्लिनिक्स की सबसे बड़ी श्रृंखला डॉ. बत्राज़ हेल्थकेयर के संस्थापक है. इनकी 6 देशों में 225 से अधिक होम्योपैथी क्लीनिकों की दुनिया की सबसे बड़ी श्रृंखला है. उन्होंने जागरूकता पैदा करने और भावनात्मक और मानसिक विकारों के समाधान प्रदान करने के लिए पुस्तक लिखी है. यह पुस्तक अपनी रिलीज़ से पहले ही अमेज़ॉन पर हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रीशन कैटेगरी के अंतर्गत टॉप 10 पुस्तकों में शामिल हो चुकी है.

कौन हैं अमृतराज?

अमृतराज ने अपने 35 साल के करियर के दौरान 100 से ज़्यादा फ़िल्में बनाई हैं, जिनका कुल वर्ल्डवाइड रेवेन्यू 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर से ज़्यादा है. उन्होंने हॉलीवुड के हर बड़े स्टूडियो के साथ साझेदारी की और ड्वेन "द रॉक" जॉनसन, रॉबर्ट डी नीरो, ब्रूस विलिस, सैंड्रा बुलॉक, सिल्वेस्टर स्टेलोन, एंजेलिना जोली, कैट ब्लैंचेट, डस्टिन हॉफमैन, एंड्रयू गारफील्ड, स्टीव मार्टिन, रजनीकांत, एंटोनियो बैंडेरस, जेनिफर एनिस्टन, निकोलस केज और कई अन्य लोगों की फिल्में बनाई हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago