होम / टेक / चीन के लॉकडाउन ने Apple का बढ़ाया सिरदर्द! सारे अनुमान धरे के धरे रह गए

चीन के लॉकडाउन ने Apple का बढ़ाया सिरदर्द! सारे अनुमान धरे के धरे रह गए

Apple की वेबसाइट के मुताबिक, iPhone 14 Pro हैंडसेट की डिलिवरी मौजूदा समय में नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में होनी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: चीन के लॉकडाउन ने Apple का सिरदर्द बढ़ा दिया है. चीन में कोविड के चलते कई इलाकों में जीरो कोविड पॉलिसी के तहत कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिसके चलते कई प्लांट्स भी बंद हैं, जहां Apple के प्रोडक्ट्स बनते हैं. Apple की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि चीन में लॉकडाउन के चलते सप्लायर की फैक्ट्री में काम पर असर पड़ा है जिसकी वजह से प्रीमियम iPhones की शिपमेंट्स पहले के अनुमान के मुकाबले कम रहेगी. 

iPhone का इंतजार हुआ लंबा
Apple ने रविवार को एक बयान में कहा, कंपनी iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max मैक्स मॉडल की मजबूत मांग देख रही है, लेकिन लॉकडाउन का मतलब है कि "ग्राहकों को अपने नए प्रोडक्ट्स को पाने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना होगा." Apple की वेबसाइट के मुताबिक, iPhone 14 Pro हैंडसेट की डिलिवरी मौजूदा समय में नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में होनी है. 

लॉकडाउन के चलते आउटलुक घटाया
चीन की  Hon Hai Precision Industry में पहले से ही कोरोना फैलने से कामगार चले गये थे और क्वारंटीन थे, लेकिन चीन की सरकार ने अचानक से ही जेंगजोऊ क्षेत्र में 9 नवंबर तक लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर दिया जिससे फैक्ट्री में काम बिल्कुल ही ठप पड़ गया. Apple ने कहा कि यह प्लांट "काफी कम क्षमता" के साथ चल रहा है, जबकि ताइवान के Foxconn Technology Group की मुख्य लिस्टेड शाखा Hon Hai ने एक अलग बयान में कहा कि यह लॉकडाउन के चलते अपने चौथे-तिमाही के आउटलुक को कम कर रहे हैं. 

कामगारों की सप्लाई रुकी
ताइवान की कंपनी ने एक बयान में कहा, "फॉक्सकॉन अब महामारी से बाहर निकलकर और अपनी पूरी क्षमता से उत्पादन फिर से शुरू करने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है." चीन की सरकार ने मेडिकल या दूसरी जरूरी वजहों को छोड़कर लोगों और वाहनों को सड़कों पर नहीं आने का निर्देश दिया है. इस आदेश की वजह से अतिरिक्त कामगारों और कंपोनेंट की सप्लाई रुकी हुई है, जिसकी जरूरत हॉलीडे सीजन के शुरू होने से पहले प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए आवश्यक है. इन प्रतिबंधों के चलते चीन में iPhone की बिक्री धीमी होने के कारण Foxconn और Apple पहले से ही मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. शायद यही वजह है कि Apple ने पिछले महीने कहा था कि उसे मौजूदा अवधि में विकास दर में गिरावट का अनुमान है. 

हालांकि Apple ने अबतक वर्तमान तिमाही के लिए एक को रेवेन्यू अनुमान जारी नहीं किया है, बल्कि कोविड -19 महामारी की शुरुआत में अपनाए गए दृष्टिकोण को जारी रखा. लेकिन एनालिस्ट्स का मानना है कि लगभग 128 बिलियन डॉलर की बिक्री हुई है, जो कि एक ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड है.

VIDEO: अब से साधारण बसों में भी मिलेगी ट्रेन जैसी सुविधा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

15 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

13 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

13 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

14 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

21 hours ago