होम / टेक / इंतजार खत्म! 7 सितंबर को उठेगा IPhone 14 से पर्दा, IPads, IWatch भी होंगे लॉन्च

इंतजार खत्म! 7 सितंबर को उठेगा iPhone 14 से पर्दा, iPads, iWatch भी होंगे लॉन्च

साल 2020 के बाद से जबसे दुनिया में कोरोना महामारी फैली, Apple ने अपने इवेंट्स वर्चुअल किए हैं. लेकिन इस बार कंपनी ने कैलिफोर्निया क्यूपर्टिनो में कई लोगों को आमंत्रित किया है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: Apple ने कयासों पर विराम लगाते मीडिया को 7 सितंबर को होने वाले अपने इवेंट का न्यौता भेज दिया है. इस इवेंट में Apple अपने कई प्रोडक्ट से पर्दा उठा सकता है, जो लोग बड़ी बेसब्री से iPhone 14 का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए भी 7 सितंबर का दिन काफी खास रहने वाला है. इस इवेंट की आधिकारिक जानकारी Apple के वर्ल्डवाइड मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रोसिडेंट Greg Joswiak ने ट्विटर पर दी है.

कहां और कब शुरू होगा इवेंट
Apple का ये इवेंट कैलिफोर्निया क्यूपर्टिनो में आयोजित होगा, साल 2020 के बाद से जबसे दुनिया में कोरोना महामारी फैली, Apple ने अपने इवेंट्स वर्चुअल किए हैं. लेकिन इस बार कंपनी ने कैलिफोर्निया क्यूपर्टिनो में कई लोगों को आमंत्रित किया है. हालांकि Apple का ये इवेंट इस बार भी वर्चुअल मोड में होगा, लोग ये इवेंट Apple की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं, इसके अलावा इस इवेंट को ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म-ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब पर भी जाकर देखा जा सकता है. Apple का ये इवेंट भारतीय समय के अनुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा.

iPhone 14 का इंतजार खत्म!
दुनिया भर में Apple के इस इवेंट का हर साल इंतजार रहता है, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि Apple इस बार iPhone 14 को लॉन्च करेगी, जिसके 4 मॉडल होंगे. 
iPhone 14, iPhone 14 Max, iPhone Pro  और iPhone 14 Pro Max. iPhone 14 लुक में कैसा होगा, इसका कैमरा कैसा होगा, स्क्रीन कैसी होगी, इसे लेकर कई वेबसाइट्स पर कई तरह की खबरें छप चुकी हैं. कहीं बताया गया है कि iPhone 14 Pro वर्जन में कैमरा अबतक का सबसे दमदार होगा, ये ऊपर की तरफ डिस्प्ले में एक पिल की तरह होगा, जो कि अभी नॉच जैसा आता है. कई रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max मॉडल्स में नया Apple A16 बायोनिक चिप का इस्तेमाल होगा. 

iPads, Watch Series 8 भी लॉन्च होंगे
Apple इस इवेंट में तीन नए iPads भी लॉन्च कर सकती है. इसके अलावा Apple Watch Series 8 से भी पर्दा उठ सकता है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नई वॉच में Apple बॉडी टेम्परेचर सेंसर देगा. इसके अलावा Apple अपने iOS के बारे में भी इसी इवेंट में बताएगी, उम्मदी की जा रही है कि कंपनी iOS 16, watchOS 8 और iPadOS 16 वर्जन से इस इवेंट में पर्दा उठेगा.

iPhone 14 की क्या होगी कीमत?
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Apple iPhone 14 की कीमत iPhone 13 के आस-पास ही रखेगा, MacRumors के मुताबिक, 'iPhone 14 Pro की कीमत 87,838.12 रुपए और iPhone 14 Pro Max की कीमत 95,830.67 के करीब रखी जा सकती है. यानी iPhone 14 कीमत इससे कम ही होगी, हालांकि इसका आधिकारिक ऐलान भी इवेंट में ही होगा.

VIDEO: Ford में 3000 लोगों की छंटनी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

21 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

18 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

19 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

20 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago