होम / टेक / AI की बदौलत मिलेगी नौकरी? 85% भारतीय कंपनियों ने दिया ये जवाब!

AI की बदौलत मिलेगी नौकरी? 85% भारतीय कंपनियों ने दिया ये जवाब!

ग्लोबल मैचिंग और हायरिंग प्लेटफॉर्म, इंडीड (Indeed) द्वारा हाल ही में एक ग्लोबल सर्वे किया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ समय के दौरान टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में AI (Artificial Intelligence) का महत्त्व काफी तेजी से बढ़ रहा है. ChatGPT के लॉन्च होने के बाद से पूरी दुनिया AI के बारे में और ज्यादा जानने के लिए उत्सुक नजर आ रही है पर साथ ही बहुत से लोगों को यह भी लगता है कि AI इंसानों की जगह ले सकता है और इसका सबसे बड़ा प्रभाव नौकरियों पर पड़ेगा. दूसरी तरफ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें लगता है कि AI की बदौलत ज्यादा नौकरियों का सृजन होगा.

Indeed के सर्वे में सामने आई ये बात
ग्लोबल मैचिंग और हायरिंग प्लेटफॉर्म, इंडीड (Indeed) द्वारा हाल ही में एक ग्लोबल सर्वे किया गया था और इस सर्वे की बदौलत ऑफिस या काम करने के स्थान पर AI (Artificial Intelligence) के संभावित प्रभाव को लेकर काफी रोचक तथ्य सामने आये हैं. सर्वे में सामने आये तथ्यों द्वारा कंपनियों, नौकरी ढूंढने वालों और AI के बीच बदलती हुई गतिशीलता के विषय पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया है. इस सर्वे के द्वारा कंपनियों और नौकरी ढूंढने वालों की उम्मीदों, उनकी चिंताओं और AI द्वारा की जाने वाली हायरिंग में इस्तेमाल किये जाने वाले विभिन्न एप्लीकेशन्स के बारे में भी बात की गई है.  

AI से होगा नौकरियों का सृजन
सर्वे में सामने आए तथ्यों की मानें तो भारतीय कंपनियां नौकरी के सृजन में AI (Artificial Intelligence) की भूमिका को लेकर काफी उत्तेजित हैं. 85% से ज्यादा भारतीय कंपनियों को लगता है कि आने वाले 1 से 5 सालों में AI की बदौलत लगभग कई नई नौकरियों का सृजन होगा और कई लोगों को नौकरी का मौका मिलेगा. दूसरी तरफ अगर नौकरी खोज रहे लोगों की बात करें तो 63% लोग AI के संभावित प्रभाव को लेकर काफी उत्सुक हैं और 53% को लगता है कि AI की बदौलत ज्यादा नौकरियों का सृजन हो सकता है. 

Artificial Intelligence से होंगे ये फायदे
सर्वे में शामिल 86% लोगों को लगता है कि AI (Artificial Intelligence) की बदौलत काम की प्रोडक्टिवीटी और प्रबंधन में सुधार होता है. 85% लोगों को लगता है कि नौकरी खोज रहे लोगों को अपने कौशल में सुधार करने का मौका भी AI की बदौलत मिलेगा और 47% लोगों को लगता है कि AI की मदद लेकर नौकरी खोज रहे लोगों को कठिन और महत्त्वपूर्ण कामों पर अपना ध्यान केन्द्रित करने में मदद मिलेगी और 43% लोगों को लगता है की AI की वजह से सिर्फ अनुभव नहीं बल्कि कौशल और सामर्थ्य के आधार पर नौकरी दिए जाने में बढ़ोत्तरी होगी. 77% लोगों को लगता है कि AI से कर्मचारियों के कामों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. 
 

यह भी पढ़ें: 'कमजोर' Disney+ को अपना बनाकर Adani देने जा रहे हैं Ambani को सीधी चुनौती!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

10 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

13 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

12 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

13 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

16 hours ago