होम / सक्सेस स्टोरी / 2 साल पहले ठुकराई थी 40 करोड़ की नौकरी, आज हैं 4000 करोड़ के मालिक!

2 साल पहले ठुकराई थी 40 करोड़ की नौकरी, आज हैं 4000 करोड़ के मालिक!

वह कानपुर के एक जाने माने कॉलेज से इंजिनियरिंग कर रहे थे लेकिन अपने तीसरे साल के दौरान उन्होंने ड्रॉपआउट कर दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत में सफलताओं की अनेकानेक कहानियां सुनने को मिलती हैं और उनमें से चुनिंदा कहानियां ही ऐसी होती हैं जिनमें कम से कम समय में लोग अपनी मेहनत और समर्पण की बदौलत छप्परफाड़ सफलता हासिल करते हैं. यह कहानी भी एक ऐसे ही व्यक्ति की है जिसने एक वक्त पर 40 करोड़ रूपए की जॉब ठुकरा दी थी और आज वह 4000 करोड़ के मालिक हैं. यह कहानी, PhysicsWallah के फाउंडर अलख पांडेय की है.  

1 साल में 300% बढ़ी कमाई
देश भर में अगर कोई एड-टेक यूनिकॉर्न है जो प्रॉफिटेबल है, तो वह PhysicsWallah है. पिछले वित्त वर्ष के दौरान कंपनी को 780 करोड़ रुपए की कमाई थी जो वित्त वर्ष 22 की तुलना में 300% ज्यादा है. वित्त वर्ष 22 में कंपनी को 233 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी. कंपनी का उद्देश्य है कि वह इस वित्त वर्ष के अंत तक अपनी कमाई को 2500 करोड़ तक पहुंचा सके. कंपनी ने 1.1 बिलियन डॉलर्स यानी लगभग 9000 करोड़ रुपए की वैल्यूएशन पर 100 मिलियन डॉलर्स इकट्ठा किए थे. ये भारत की 101वीं कंपनी है जिसने यूनिकॉर्न का दर्जा प्राप्त किया था. अलख पांडेय इस कंपनी के फाउंडर हैं और वह इंजीनियरिंग ड्रॉपआउट हैं जो पहले यूट्यूब (Youtube) पर ट्यूशन पढ़ाया करते थे. 

यहां से की थी शुरुआत
अलख पांडेय ने अपने उद्यमी जीवन की शुरुआत एक यूट्यूब चैनल से की थी और इस चैनल का नाम भी PhysicsWallah ही हुआ करता था. उन्होंने इस चैनल की शुरुआत साल 2014 में की थी. कुछ सालों के बाद एक एड-टेक कंपनी ने उनकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए उन्हें 40 करोड़ प्रतिवर्ष की सैलरी ऑफर की थी. ऑफर देने वाली यह एड-टेक कंपनी कोई और नहीं बल्कि Unacademy थी और सभी लोगों को चौंकाते हुए अलख पांडेय ने इस ऑफर को ठुकरा दिया. उन्होंने अपनी खुद की कंपनी खड़ी की जिसका नाम PhysicsWallah था. साल 2021-2022 के दौरान कंपनी की कमाई में 900% की वृद्धि देखने को मिली थी. 

यहां से मिली पॉपुलैरिटी
अलख पांडेय, कानपुर के एक जाने माने कॉलेज से इंजिनियरिंग कर रहे थे लेकिन अपने तीसरे साल के दौरान उन्होंने ड्रॉपआउट कर दिया और ईलाहाबाद के Softways Coaching Institute को जॉइन कर लिया और यहां फिजिक्स पढ़ाने लगे. अलख पांडेय को अपनी पहली सैलरी के रूप में 5000 रूपए मिले थे. अलख पांडेय को कोचिंग इंस्टिट्यूट में बच्चों का ध्यान अपनी तरफ खींचने की ट्रिक मिल गई थी. उन्होंने पढ़ाने के दौरान हल्के-फुल्के चुटकुले भी सुनाने शुरू किये जिससे बच्चे उन्हें ध्यान से सुनते थे. 2016 में उन्होंने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की थी और उन्हें टियर 1 और 2 शहरों में पॉपुलैरिटी मिलने लगी इसके साथ ही उन्होंने स्टूडेंट्स को मोटीवेट करना भी शुरू कर दिया था. 

एक बार फिर मिला ऑफर
उनका यूट्यूब चैनल काफी ज्यादा बड़ा हिट साबित हुआ. 2017 में जहां उनके सिर्फ 4000 सब्सक्राइबर्स हुआ करते थे वहीं 2019 में यह संख्या बढ़कर 22 लाख हो गई. 2020 में उन्होंने अपने को-फाउंडर प्रतिक माहेश्वरी के साथ मिलकर एक कंपनी की शुरुआत की. उन्होंने 12 कक्षा के छात्रों के लिए 999 रुपए में एक एनुअल पैकेज की शुरुआत की जिसकी वजह से मोबाइल एप्लीकेशन क्रेश हो गया. 2020 तक अलख पांडेय के सब्सक्राइबर्स की संख्या 42 लाख पहुंच गई थी. एक विरोधी कंपनी ने उनकी कंपनी में 10% की हिस्सेदारी के बदले 75 करोड़ रुपए देने का ऑफर दिया लेकिन उन्होंने वह भी ठुकरा दिया. हारून की मानें तो प्रतीक माहेश्वरी और अलख पांडेय दोनों की ही नेटवर्थ 4000 करोड़ रुपए है.
 

यह भी पढ़ें:  KFC के Snacks का मजा अब सिर्फ 99 रूपए में, ऐसे उठायें फायदा!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NPST को मिला Technology Company of the Year का अवॉर्ड, Frost & Sullivan से प्राप्त हुआ सम्मान

टॉप बैंकिंग और UPI पेमेंट्स टेक्नोलॉजी प्रदाता को Company of the Year के रूप में सम्मानित किया गया.

15-January-2025

मुश्किलों भरे आसमान में ऐसे ही मजबूत नहीं हुई IndiGo, दिलचस्प है सफलता की कहानी

इंडिगो की शुरुआत ऐसे समय हुई थी जब इस सेक्टर में प्रवेश एयर टर्बुलेंस में फंसे विमान जितना ही जोखिमभरा था.

24-May-2024

पिता बस कंडक्टर, बेटे ने बनाया गेमिंग इंडस्ट्री में नाम; आज हैं करोड़ों के मालिक

इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोवर्स है. जबकि यूट्यूब पर उन्हें 57 लाख लोग फॉलो करते हैं और हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए भारत के टॉप 7 गेमर्स को आमंत्रित किया गया था.

12-April-2024

किसान के बेटे ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बिजनेस से नहीं था नाता, जानें सक्सेस स्टोरी

खास बात है कि इस कारोबारी को कुछ भी विरासत में नहीं मिला. साधारण से किसान परिवार जन्मे इस कारोबारी की सफलता और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है.

06-April-2024

भारत के अरबपतियों में शामिल हुआ नया नाम, क्या आपको पता है कौन हैं Lalit Khaitan?

कंपनी के शेयरों में 50% की वृद्धि देखने को मिली है जिससे ललित खेतान का नाम भी भारतीय अरबपतियों में शामिल हो गया है.

14-December-2023


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

12 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

12 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago