✕

होम / सक्सेस स्टोरी / कौन हैं Tesla के नए CFO Vaibhav Taneja? DU से है संबध!

कौन हैं Tesla के नए CFO Vaibhav Taneja? DU से है संबध!

हाल ही में Zachary ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद फैसला लिया गया कि वैभव तनेजा को CFO पद का कार्यभार सौंपा जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वैभव तनेजा (Vaibhav Taneja), Elon Musk की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) के CAO यानी चीफ अकाउंटिंग ऑफिसर हैं. वैभव इस वक्त कंपनी के CAO के तौर पर काम कर रहे हैं लेकिन अब वह कंपनी के CFO यानी चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर का कार्यभार भी संभालेंगे. 

Master Of Coin
पिछले चार सालों से Zachary Kirkhorn टेस्ला के CFO के पद पर काम कर रहे थे. लेकिन हाल ही में Zachary ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद यह फैसला लिया गया कि वैभव तनेजा को CFO पद का कार्यभार सौंपा जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Zachary Kirkhorn को टेस्ला के ‘Master Of Coin’ की उपाधी भी दी गई थी. आपको बता दें कि पुराने समय में शाही खजाने का ध्यान रखने वाले को ‘Master Of Coin’ की उपाधि दी जाती थी. 

टेस्ला से पहले वैभव
वैभव तनेजा ने दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) से कॉमर्स के क्षेत्र में अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की है. टेस्ला के साथ वैभव साल 2017 से जुड़े हुए हैं. वैभव ने साल 2017 में SolarCity नाम की सोलर एनर्जी वाली एक कंपनी से इस्तीफा दिया था जिसके बाद उन्होंने टेस्ला के साथ अपना करियर की शुरुआत की थी. SolarCity में वह शुरूआती तौर पर वेज प्रेजिडेंट के तौर पर कम कर रहे थे लेकिन बाद में उनकी भूमिका कॉर्पोरेट कंट्रोलर में बदल गई थी. 

Zachary का इस्तीफा
वैभव को दोनों ही कंपनियों की अकाउंटिंग टीमों में अहम भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है. SolarCity से पहले वैभव, PricewaterhouseCoopers नामक एक कंपनी में काम किया करते थे. वैभव ने 17 सालों तक इस कंपनी के लिए काम किया था और वह साल 2016 तक इसी कंपनी के लिए काम कर रहे थे. वैभव के साथ-साथ Zachary kirkoff का नाम भी इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है. ऐसे में यह जान लेना काफी आवश्यक है कि टेस्ला के ‘Master Of Coin’ कहे जाने वाले ज़चारी ने अपने पद से इस्तीफा क्यों दिया? फिलहाल Zachary के इस्तीफे को लेकर टेस्ला की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है. लेकिन माना जा रहा है कि जब तक वैभव CFO का कार्यभार नहीं संभाल लेते तब तक यानी इस साल के अंत तक Zachary टेस्ला के साथ ही काम करेंगे.
 

यह भी पढ़ें: सरकार ने लैपटॉप इम्पोर्ट पर क्यों लगाया बैन? बढ़ सकती हैं कीमतें?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NPST को मिला Technology Company of the Year का अवॉर्ड, Frost & Sullivan से प्राप्त हुआ सम्मान

टॉप बैंकिंग और UPI पेमेंट्स टेक्नोलॉजी प्रदाता को Company of the Year के रूप में सम्मानित किया गया.

15-January-2025

मुश्किलों भरे आसमान में ऐसे ही मजबूत नहीं हुई IndiGo, दिलचस्प है सफलता की कहानी

इंडिगो की शुरुआत ऐसे समय हुई थी जब इस सेक्टर में प्रवेश एयर टर्बुलेंस में फंसे विमान जितना ही जोखिमभरा था.

24-May-2024

पिता बस कंडक्टर, बेटे ने बनाया गेमिंग इंडस्ट्री में नाम; आज हैं करोड़ों के मालिक

इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोवर्स है. जबकि यूट्यूब पर उन्हें 57 लाख लोग फॉलो करते हैं और हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए भारत के टॉप 7 गेमर्स को आमंत्रित किया गया था.

12-April-2024

किसान के बेटे ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बिजनेस से नहीं था नाता, जानें सक्सेस स्टोरी

खास बात है कि इस कारोबारी को कुछ भी विरासत में नहीं मिला. साधारण से किसान परिवार जन्मे इस कारोबारी की सफलता और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है.

06-April-2024

भारत के अरबपतियों में शामिल हुआ नया नाम, क्या आपको पता है कौन हैं Lalit Khaitan?

कंपनी के शेयरों में 50% की वृद्धि देखने को मिली है जिससे ललित खेतान का नाम भी भारतीय अरबपतियों में शामिल हो गया है.

14-December-2023


बड़ी खबरें

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

4 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

1 hour ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

3 hours ago

निसान की घरेलू बिक्री में लगातार आठवें महीने बढ़ोतरी, अक्टूबर में 50% का उछाल

कंपनी ने जनवरी से अक्टूबर के दौरान घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर कुल 85,124 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की.

2 hours ago

IDBI को खरीदने के लिए IDBI की पूंजी का इस्तेमाल करेगी फेयरफैक्स?

फेयरफैक्स, IDBI बैंक का नियंत्रण हासिल करने के लिए 52,878 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा है. लेकिन इसके चेयरमैन प्रेम वत्सा ने निवेशकों से कहा है कि IDBI खुद फेयरफैक्स के बीमा और वित्तीय सेवा कारोबार को खरीदने के लिए नकद भुगतान करेगा. फेयरफैक्स ने इस रकम को उन स्रोतों में भी शामिल किया है, जिनसे वह अधिग्रहण के लिए भुगतान करेगी.

3 hours ago