होम / सक्सेस स्टोरी / 1962 में हुई थी Walmart की स्थापना, 25 लाख लोग करते हैं पूरी दुनिया में काम

1962 में हुई थी Walmart की स्थापना, 25 लाख लोग करते हैं पूरी दुनिया में काम

पूरी दुनिया में सस्ते सामान बेचने के लिए अपने स्टोर खोलकर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी वॉलमार्ट की स्थापना 1962 में हुई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः पूरी दुनिया में सस्ते सामान बेचने के लिए अपने स्टोर खोलकर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी वॉलमार्ट की स्थापना 1962 में हुई थी. हालांकि इसकी नींव 1945 में पड़ गई थी. उन्होंने कंपनी का पहला स्टोर अमरीका में स्थित आर्कान्सा के रोजर्स में खोला था. बता दें कि वालमार्ट को बड़े लेवल तक पहुंचाने क लिए सैम ने काफी मेहनत की है. वॉलमार्ट भारत में ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट का भी संचालन करती है जिसको उसने बंसल बंधुओं से 2018 में खरीदा था. 

विश्व भर में 25 लाख से ज्यादा कर्मचारी

कंपनी के पूरे विश्व में 25 लाख से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं. इसकी कमाई 500 अरब डॉलर (तकरीबन 33500 अरब रुपये)  तक पहुंच चुकी है. आज दुनिया की सबसे बड़ी रिटेलर कंपनी में से एक वॉलमार्ट की शुरुआत करने वाले सैम वॉल्टन एक सेल्स ट्रेनी के तौर पर काम करते थे. उन्होंने अकेले अपने दम पर खरबों का कारोबार खड़ा किया. 

दूसरों के मुकाबले कम दाम पर सामान बेचते थे

सैम वॉल्टन के स्टोर खोलने के बाद दूसरे स्टोर्स के लिए अपना कारोबार करना मुश्क‍िल हो गया था. क्योंकि वह हमेशा अपने उत्पाद को दूसरों के मुकाबले काफी कम कीमतों पर बेचते थे. इस तरह उनके ग्राहक बढ़ते रहे और इसके साथ बढ़ा उनका कारोबार भी. 

ग्राहकों को प्राथमिकता

वॉल्टन हमेशा ग्राहकों को प्राथमिकता देने पर फोकस करते थे. वह हमेशा यह सुनिश्चित करते थे कि उनके स्टोर में आया ग्राहक संतुष्ट होकर जाए. इसी की बदौलत उन्होंने महज दो सालों के भीतर 13 वॉल मार्ट स्टोर खोल लिए थे. 1980 तक उन्होंने अमेरिका में 276 स्टोर खोल लिए थे.  

6 माह में कंपनी ने जला दी 1.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की रकम

वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स प्रमुख उद्योग फ्लिपकार्ट ने इस साल फरवरी और जुलाई के बीच 1.1 बिलियन अमरीकी डॉलर नकद जला दिया है. 31 जुलाई, 2022 और 31 जनवरी, 2022 तक, वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी ने 3.5 बिलियन और 4.3 बिलियन अमरीकी डॉलर की नकदी जला दिया है.

स्थानीय कानूनों और प्रतिबंधों के कारण फंडिंग को अमेरिका में स्थानांतरित नहीं किया जा सकता है. वॉलमार्ट ने 31 जुलाई को समाप्त तिमाही के लिए अपनी तिमाही रिपोर्ट में इस बयान का खुलासा किया. 

खर्च को नियंत्रण में रखना

सैम वॉल्टन कहते थे कि अगर आप सफल होना चाहते हैं, तो आपको अपने प्रतिस्पर्धी के मुकाबले खर्च  को नियंत्रित करना होगा. इस दौरान यह भी ध्यान रखना होगा कि कस्टमर सैट‍िस्फेक्शन में कोई कमी न आए. इसी की बदौलत सैम वॉल्टन ने वॉलमार्ट को दुनिया के सबसे बड़ी रिटेल चेन के तौर पर स्थापित किया था. 

VIDEO: iPhone 14 Pro का स्टॉक खत्म, केंद्रीय मंत्री ने की Apple से बात

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NPST को मिला Technology Company of the Year का अवॉर्ड, Frost & Sullivan से प्राप्त हुआ सम्मान

टॉप बैंकिंग और UPI पेमेंट्स टेक्नोलॉजी प्रदाता को Company of the Year के रूप में सम्मानित किया गया.

15-January-2025

मुश्किलों भरे आसमान में ऐसे ही मजबूत नहीं हुई IndiGo, दिलचस्प है सफलता की कहानी

इंडिगो की शुरुआत ऐसे समय हुई थी जब इस सेक्टर में प्रवेश एयर टर्बुलेंस में फंसे विमान जितना ही जोखिमभरा था.

24-May-2024

पिता बस कंडक्टर, बेटे ने बनाया गेमिंग इंडस्ट्री में नाम; आज हैं करोड़ों के मालिक

इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोवर्स है. जबकि यूट्यूब पर उन्हें 57 लाख लोग फॉलो करते हैं और हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए भारत के टॉप 7 गेमर्स को आमंत्रित किया गया था.

12-April-2024

किसान के बेटे ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बिजनेस से नहीं था नाता, जानें सक्सेस स्टोरी

खास बात है कि इस कारोबारी को कुछ भी विरासत में नहीं मिला. साधारण से किसान परिवार जन्मे इस कारोबारी की सफलता और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है.

06-April-2024

भारत के अरबपतियों में शामिल हुआ नया नाम, क्या आपको पता है कौन हैं Lalit Khaitan?

कंपनी के शेयरों में 50% की वृद्धि देखने को मिली है जिससे ललित खेतान का नाम भी भारतीय अरबपतियों में शामिल हो गया है.

14-December-2023


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

11 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago