होम / सक्सेस स्टोरी / कलेक्टर ऐसा भाई जैसा: जनता के विश्वास को यूं मजबूत कर रहे नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी

कलेक्टर ऐसा भाई जैसा: जनता के विश्वास को यूं मजबूत कर रहे नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी

कलेक्टर ने पिछले करीब 14 महीनों में रतलाम जिले की सीमा में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की भूमि को भू-माफिया से चंगुल से आजाद करवाया है.

नीरज नैयर 3 years ago

कलेक्टर कौन होता है? आप कहेंगे जिले का मुखिया. वो मुखिया जिसकी आवाज पर पूरा सिस्टम कांप उठता है, वो मुखिया जिसके एक इशारे पर हवा का रुख मुड़ सकता है और वो मुखिया जिसकी ठसक किसी राजा से कम नहीं होती....लेकिन नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी जैसे आईएएस अधिकारी कलेक्टर शब्द की इस अघोषित परिभाषा को पूरी शिद्दत के साथ बदलने में लगे हैं. वह न केवल कलेक्टर और आम जनता के बीच के फासले को कम कर रहे हैं. बल्कि जनता को यह विश्वास दिला रहे हैं कि कलेक्टर उनकी सेवा के लिए कुर्सी पर बैठाया गया एक अधिकारी है, न कि कोई राजा. 

यही अंदाज बनाता है अलग
नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी उन अधिकारियों में शुमार हैं, जिन्होंने हमेशा खुद को जिले का मुखिया समझने के बजाए जनता का सेवक समझा और जनता के हाथों को मजबूत बनाने के लिए काम किया. सूर्यवंशी के हाथों में इन दिनों मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की कमान है और उनके कामकाज की चर्चा पूरे प्रदेश में होती है. कभी उन्हें बेजुबानों के लिए पानी की व्यवस्था करते हुए देखा जा सकता है, तो कभी ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर बातचीत करते हुए. सूर्यवंशी का यही अंदाज उन्हें दूसरों से अलग बनाता है और यही वजह है कि सिस्टम से नाराज लोग भी उनकी बातों को अनसुना नहीं कर पाते. 

सादगी के लिए लोकप्रिय
करीब एक महीने पहले रतलाम में जमीन के पट्टे को लेकर प्रदर्शन हुआ. लोगों की भारी भीड़ जुटी. बतौर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी भी बातचीत के लिए पहुंचे और यहां उनका जो रूप देखने को मिला, उसने जनता और प्रशासन के बीच विश्वास की डोर को और मजबूत करने का काम किया. सूर्यवंशी प्रदर्शनकारियों के बीच जाकर बैठे, खुद को उनका भाई बताया और यहां तक कह आए कि कलेक्टर पर नहीं तो अपने भाई पर भरोसा रखो. जनता से जुड़ाव का उनका ये अंदाज जिसने भी देखा, तारीफ करे बिना नहीं रह सका. रतलाम से पहले नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी महाकाल की नगरी उज्जैन में ADM और प्रशासक महाकाल मंदिर थे, और वहां भी वह अपनी सादगी के लिए लोकप्रिय थे. 

500 करोड़ की भूमि छुड़ाई
सूर्यवंशी मानते हैं कि रुतबे का रुबाब आम जनता नहीं बल्कि अपराधियों पर दिखाया जाता है. और वह बाकायदा ऐसा करते भी रहे हैं. पिछले करीब 14 महीनों में उन्होंने रतलाम जिले की सीमा में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की भूमि को भू-माफिया से चंगुल से आजाद करवाया है. इस कार्रवाई से उन दर्जनों लोगों को भी बड़ी राहत मिली है, जो अपने हक की जमीन के लिए सालों से संघर्ष कर रहे थे.  भू-माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि में निजी और सरकारी दोनों जमीन शामिल हैं. रतलाम ग्रामीण में 2.25 करोड़, रतलाम शहर में 4.70, जावरा में 2.70 और सैलाना में 0.20 करोड़, इस तरह कुल 9.85 करोड़ मूल्य की निजी भूमि मुक्त कराई गई है. 

सुनने वाला कोई तो है
वहीं, सरकारी भूमि की बात करें, तो रतलाम ग्रामीण में 0.2 करोड़, रतलाम शहर में 404.86, जावरा में 22.20, आलोट में 18.87, सैलाना में 2 करोड़, इस तरह कुल 448.13 करोड़ रुपए की अनुमानित बाजार कीमत वाली सरकारी भूमि अपराधियों के चंगुल से आजाद करवाई गई है. इसी तरह, 3 करोड़ कीमत के निजी मकान और 57.51 करोड़ के निजी प्लाट पर कब्जा जमाए बैठे असामाजिक तत्वों को भी कलेक्टर सूर्यवंशी ने 9,2,11 होने के लिए मजबूर कर दिया है. इस कार्रवाई ने जहां अपराधियों के जहन में सूर्यवंशी की छवि सख्त, कठोर और निडर कलेक्टर की बनाई. वहीं, आम जनता को यह विश्वास हो गया कि जिला कलेक्ट्रेट में उनकी सुनने वाला भी कोई बैठा है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NPST को मिला Technology Company of the Year का अवॉर्ड, Frost & Sullivan से प्राप्त हुआ सम्मान

टॉप बैंकिंग और UPI पेमेंट्स टेक्नोलॉजी प्रदाता को Company of the Year के रूप में सम्मानित किया गया.

15-January-2025

मुश्किलों भरे आसमान में ऐसे ही मजबूत नहीं हुई IndiGo, दिलचस्प है सफलता की कहानी

इंडिगो की शुरुआत ऐसे समय हुई थी जब इस सेक्टर में प्रवेश एयर टर्बुलेंस में फंसे विमान जितना ही जोखिमभरा था.

24-May-2024

पिता बस कंडक्टर, बेटे ने बनाया गेमिंग इंडस्ट्री में नाम; आज हैं करोड़ों के मालिक

इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोवर्स है. जबकि यूट्यूब पर उन्हें 57 लाख लोग फॉलो करते हैं और हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए भारत के टॉप 7 गेमर्स को आमंत्रित किया गया था.

12-April-2024

किसान के बेटे ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बिजनेस से नहीं था नाता, जानें सक्सेस स्टोरी

खास बात है कि इस कारोबारी को कुछ भी विरासत में नहीं मिला. साधारण से किसान परिवार जन्मे इस कारोबारी की सफलता और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है.

06-April-2024

भारत के अरबपतियों में शामिल हुआ नया नाम, क्या आपको पता है कौन हैं Lalit Khaitan?

कंपनी के शेयरों में 50% की वृद्धि देखने को मिली है जिससे ललित खेतान का नाम भी भारतीय अरबपतियों में शामिल हो गया है.

14-December-2023


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago