✕

होम / B टाउन / बॉलीवुड की धक धक गर्ल Madhuri ने खरीदी सुपर लग्जरी Range Rover SUV, कीमत 4 करोड़

बॉलीवुड की धक धक गर्ल Madhuri ने खरीदी सुपर लग्जरी Range Rover SUV, कीमत 4 करोड़

बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं. वहीं, माधुरी और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने के पास कई लग्जरी कारों का कलेक्शन है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की शानदार एक्टिंग और डांस की दुनिया दीवाने है. इसी एक्टिंग और डांस के दम पर उन्होंने बॉलीवुड अपनी एक अलग पहतचान बनाई है. आपको बता दें, माधुरी दीक्षित के पास कई लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है. वहीं, हाल में उन्होंने नई रेंज रोवर कार खरीदी है. तो चलिए जानते हैं इस कार की कीमत के साथ आपको बताते हैं कि माधुरी दीक्षिक के पास कौन-कौन सी कारों का कलेक्शन है?

कार पर VIP रजिस्ट्रेशन नंबर 
माधुरी दीक्षित को हाल में जुहू में इस कार के साथ देखा गया, जिसमें वह पति श्रीराम नेने के साथ थीं. इस रेंज रोवर SUV की कीमत 4 करोड़ रुपये है. ये SUV का ऑटोबायोग्राफी LWB 3.0 डीजल वेरिएंट है. इस SUV में VIP रजिस्ट्रेशन नंबर ‘0006’ भी दिखाई दिया है. बता दें, इस रेंज रोवर मॉडल की काफी डिमांड है और कई बॉलीवुड सितारों ने इस कार को खरीदा है.

कई प्रीमियम फीचर्स
इस मॉडल में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें LED हेडलाइट्स, सिग्नेचर DRL (डे रनिंग लाइट्स) 22-इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स, फ्लश टाइप डोर हैंडल्स, LED फॉग लाइट्स, हीटेड विंडस्क्रीन शामिल हैं. इसमें कारवे परफॉर्म्ड लेदर सीट्स, 24-वे एडजस्टेबल इलेक्ट्रिक फ्रंट सीट्स, लेदर में लिपटा स्टीयरिंग व्हील, एग्जीक्यूटिव रियर सीट्स और कई सारे हाई एंड फीचर्स दिए गए हैं.

इतनी संपत्ति की मालिक
माधुरी दीक्षित करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पास करीब 250 करोड़ रुपये की संपत्ति है. वह एक फिल्म के लिए 4-5 करोड़ रुपये फीस लेती हैं. वहीं, रियलिटी शो के एक सीजन के लिए 24-25 करोड़ रुपये फीस लेती हैं. 

माधुरी दीक्षित और उनके पति के पास कई लग्जरी कारों का कलेक्शन
इस नई रेंज रोवर कार के अलावा माधुरी दीक्षित के पास Mercedes Maybach S560 सिडैन भी है, जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये तक है. इसके अलावा पिछली जनरेशन की रेंज रोवर और मर्सिडीज बेंज जीएलएस एसयूवी भी है. वहीं, उनके पति श्रीराम नेने के पास कई सुपरकार हैं, इनमें फरारी 296 जीटीबी, Porsche 911 Carrera 4S और 992 Porsche 911 Turbo S, टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स का डार्क एडिशन भी है.

इसे भी पढ़ें-क्या है शेयर मार्केट को डुबोने वाला इंडिया VIX, इससे क्यों डर रहे निवेशक?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago