होम / सक्सेस स्टोरी / कोई धंधा छोटा नहीं होता, पावभाजी बेच बनाई IceCream की 300 करोड़ की कंपनी

कोई धंधा छोटा नहीं होता, पावभाजी बेच बनाई IceCream की 300 करोड़ की कंपनी

नैचुरल आइसक्रीम के आज देश के विभिन्न शहरों में 135 आउटलेट्स हैं. कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2020 में 300 करोड़ रुपए का खुदरा कारोबार किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आइसक्रीम की दुनिया में नैचुरल (Naturals Ice Cream) एक ऐसा ब्रैंड है, जिसके चाहने वालों की कमी नहीं है. इसकी शुरुआत 1984 में एक स्टोर से हुई थी और पूरा देश इसके स्वाद का दीवाना है. 'नैचुरल' के नैचुरल बनने की कहानी बेहद दिलचस्प है. एक किसान के बेटे रघुनंदन श्रीनिवास कामथ ने अपने जुनून की बदौलत 300 करोड़ की कंपनी खड़ी कर डाली और उन सभी आलोचकों को हमेशा के लिए मुंह बंद रखने के लिए मजबूर कर दिया, जिन्हें उनके आईडिया और काबलियत पर शक था.  

बाद में काम आई सीख
मूल रूप से कर्नाटक के मैंगलोर निवासी रघुनंदन श्रीनिवास कामथ सात भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं. उनके पिता आठ लोगों के परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए अपनी एक एकड़ की जमीन पर कुछ फलों की खेती करते थे, लेकिन कमाई कुछ खास नहीं होती थी. इसी के चलते उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया, उस समय कामथ की उम्र महज 14 साल थी. कामथ पढ़ाई में ज्यादा अच्छे नहीं थे. लेकिन उन्होंने अपने पिता से फलों के बारे में मिले ज्ञान को बहुत अच्छे से समझा और यही बाद में उनके काम आया. 

भोजनालय में किया काम
कामथ के बड़े भाई दक्षिण भारतीय भोजनालय 'गोकुल रिफ्रेशमेंट' चलाते थे. उन्होंने वहां यह जानने के लिए कि कितने भारतीय खाने के बाद कुछ मीठा खाना पसंद करते हैं, काफी समय तक काम किया. क्योंकि उनके दिमाग में एक आईडिया जन्म ले रहा था. जिस मकसद से उन्होंने 'गोकुल रिफ्रेशमेंट' में काम किया वो पूरा होने के बाद उन्होंने अपने भाई से कहा कि वह असली फलों के गूदे से आइस्क्रीम बनाना चाहते हैं, जो चॉकलेट और वेनिला फ्लेवर से कहीं अलग होगी. लेकिन भाई ने इस पर ध्यान नहीं दिया. 

हिट रहा गर्म+ठंडे का आईडिया 
इसके बाद रघुनंदन श्रीनिवास कामथ ने जुहू के कोलीवाड़ा इलाके में एक दुकान खोली. यहां उन्होंने पाव भाजी के साथ आइसक्रीम बेचना भी शुरू किया. गर्म और मसालेदार व्यंजन के बाद कुछ ठंडा खिलाने का उनका ये आईडिया लोगों को खूब पसंद आया. अपनी 200 वर्ग फुट की छोटी सी दुकान से कामथ ने पहले साल में 5,00,000 रुपए का राजस्व अर्जित किया. बाद में वह पूरी तरह से आइसक्रीम  के बिजनेस में उतर गए और भाजी बेचना बंद कर दिया. उन्होंने अपनी आइसक्रीम में कई प्रयोग किए. धीरे-धीरे उनकी आइसक्रीम का स्वाद लोगों की जुबां पर चढ़ गया. आज उनकी कंपनी सीताफल (कस्टर्ड सेब), काजू-द्राक्ष (काजू-किशमिश), आम, चॉकलेट और स्ट्रॉबेरी फ्लेवर में आइसक्रीम या कहें कि जमी हुई मिठाई पेश कर रही है. 

विज्ञापन पर खर्च मामूली
नैचुरल आइसक्रीम के आज देश के विभिन्न शहरों में 135 आउटलेट्स हैं. कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2020 में 300 करोड़ रुपए का खुदरा कारोबार किया था और एक सर्वेक्षण में इसे ग्राहक अनुभव के लिए भारत के टॉप 10 ब्रैंड में शामिल किया जा चुका है. आपको जानकर ताज्जुब होगा कि नैचुरल आइसक्रीम का विज्ञापनों पर खर्च बेहद कम है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी बिक्री से होने वाली इनकम का एक फीसदी भी विज्ञापनों पर खर्च नहीं करती. कामथ परिवार का मानना है कि स्वाद और गुणवत्ता ही कंपनी की पहचान है और ग्राहक की मुस्कान ही उसका विज्ञापन हैं. आज रघुनंदन श्रीनिवास कामथ की पत्नी, अन्नपूर्णा और बेटे, सिद्धांत और श्रीनिवास भी मैनेजमेंट बोर्ड का हिस्सा हैं. कंपनी रोजाना करीब 20 टन आइसक्रीम का उत्पादन करती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NPST को मिला Technology Company of the Year का अवॉर्ड, Frost & Sullivan से प्राप्त हुआ सम्मान

टॉप बैंकिंग और UPI पेमेंट्स टेक्नोलॉजी प्रदाता को Company of the Year के रूप में सम्मानित किया गया.

15-January-2025

मुश्किलों भरे आसमान में ऐसे ही मजबूत नहीं हुई IndiGo, दिलचस्प है सफलता की कहानी

इंडिगो की शुरुआत ऐसे समय हुई थी जब इस सेक्टर में प्रवेश एयर टर्बुलेंस में फंसे विमान जितना ही जोखिमभरा था.

24-May-2024

पिता बस कंडक्टर, बेटे ने बनाया गेमिंग इंडस्ट्री में नाम; आज हैं करोड़ों के मालिक

इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोवर्स है. जबकि यूट्यूब पर उन्हें 57 लाख लोग फॉलो करते हैं और हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए भारत के टॉप 7 गेमर्स को आमंत्रित किया गया था.

12-April-2024

किसान के बेटे ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बिजनेस से नहीं था नाता, जानें सक्सेस स्टोरी

खास बात है कि इस कारोबारी को कुछ भी विरासत में नहीं मिला. साधारण से किसान परिवार जन्मे इस कारोबारी की सफलता और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है.

06-April-2024

भारत के अरबपतियों में शामिल हुआ नया नाम, क्या आपको पता है कौन हैं Lalit Khaitan?

कंपनी के शेयरों में 50% की वृद्धि देखने को मिली है जिससे ललित खेतान का नाम भी भारतीय अरबपतियों में शामिल हो गया है.

14-December-2023


बड़ी खबरें

पीएम मोदी ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, 2,600 यात्री कर सकेंगे सफर

भारतीय रेल की इस हाइड्रोजन ट्रेन में 10 कोच लगाए गए हैं. जिंद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल है.

1 hour ago

2047 तक GDP के 150% तक पहुंच सकता है भारत का गैर-सरकारी कर्ज: Crisil

Crisil का मानना है कि सिक्योरिटाइजेशन और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को विकसित करने से पूंजी का बेहतर पुनर्चक्रण होगा. इससे शहरी बुनियादी ढांचे के लिए फंडिंग बढ़ेगी और सरकार पर वित्तीय बोझ भी कम होगा.

34 minutes ago

Tech Mahindra का मुनाफा 40% से ज्यादा बढ़ा, आय और मार्जिन में भी शानदार उछाल

जून 2026 तिमाही में कंपनी का समेकित परिचालन राजस्व बढ़कर 15,712 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि के 13,351 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.7% अधिक है.

17 minutes ago

RBI का बड़ा फैसला: जब्त मकान और जमीन 7 साल में बेचनी होगी, बैंकों के लिए नए नियम लागू

RBI के नए निर्देशों के तहत बैंक अब फंसे कर्ज की वसूली के दौरान अपने कब्जे में आई अचल संपत्तियों को लंबे समय तक अपने पास नहीं रख सकेंगे.

2 hours ago

फूड डिलीवरी बाजार में बड़ा दांव, Delivery Hero खरीदने के लिए Uber ने लगाई 14.8 अरब डॉलर की बोली

इस अधिग्रहण के जरिए कंपनी यूरोप, एशिया, मध्य पूर्व, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में Delivery Hero के कारोबार को अपने Uber Eats प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ना चाहती है.

1 hour ago