✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में ट्रेडिंग का समय नहीं बढ़ेगा, SEBI ने इस वजह से खारिज किया प्रस्ताव

शेयर बाजार में ट्रेडिंग का समय नहीं बढ़ेगा, SEBI ने इस वजह से खारिज किया प्रस्ताव

शेयर बाजार में अब ट्रेडिंग समय को नहीं बढ़ाया जाएगा. NSE के MD & CEO आशीष चौहान ने इस बारे में जानकारी दी है. आगे पूरी डिटेल्स जानते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. कुछ समय पहले एनएसई ने स्टॉक ट्रेडिंग के समय को बढ़ाने के लिए प्रस्ताव पेश किया था. यह प्रस्ताव के बाद शेयर मार्केट के निवेशक नजर बनाए हुए थे कि सेबी इस प्रस्ताव पर क्या फैसला लेगी. सेबी के फैसले के बारे में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ आशीष कुमार चौहान ने बताया कि सेबी ने प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. इसका मतलब है कि स्टॉक ट्रेडिंग का समय नहीं बढ़ाया गया है. 

किस वजह से खारिज हुआ प्रस्ताव

एनालिस्ट कॉल के समय NSE के सीईओ ने बताया कि ट्रेडिंग समय को बढ़ाने पर ब्रोकर कम्यूनिटी से सहमति नहीं मिली है. इस वजह से SEBI ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया. ट्रेडिंग के समय बढ़ाने के लिए एसोसिएशन ऑफ नेशनल एक्सचेंज मेंम्बर्स ऑफ इंडिया (ANMI) से मंजूरी मिल गई थी. ANMI पहले से ही ट्रेडिंग समय को बढ़ाना चाहता था. वहीं ब्रोकर्स इंडस्ट्री स्टैंडर्ड्स फोरम (ISF) भी इस प्रस्ताव के लिए सेबी को फॉर्मल लेटर लिखेगा. 

क्या था एनएसई का प्रस्ताव?

पिछले साल सितंबर में सामने आया था कि कैश मार्केट में ट्रेडिंग ऑवर्स बढ़ाने के NSE के प्रस्ताव पर SEBI विचार कर रहा है. इस प्रस्ताव के तहत चरणबद्ध तरीके ट्रेडिंग के घंटे बढ़ाने की योजना थी. शुरुआती चरण में इंडेक्स F&O की एक्स्ट्रा टाइमिंग 6 बजे शाम से रात 9 बजे तक करने की थी और दूसरे चरण के तहत इसे आधी रात 11:30 तक ले जाने की थी. इसके बाद तीसरे यानी आखिरी चरण में कैश मार्केट ट्रेडिंग ऑवर्स को बढ़ाकर 5 बजे शाम तक करने की थी. अब इस प्रस्ताव को SEBI ने खारिज कर दिया है लेकिन NSE के सीईओ का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि स्टॉक ब्रोकर्स ने इसे लेकर सेबी को अपना फीडबैक नहीं भेजा था.

डेरिवेटिव ट्रेडर्स ने किया था विरोध

डेरिवेटिव व्यापारियों ने आशंका व्यक्त की थी कि उनके कामकाज का संतुलन खराब हो सकता है हालांकि कुछ ब्रोकरों ने ट्रेडिंग घंटों को बढ़ाने के लिए खुले तौर पर मंजूरी दे दी थी जबकि अन्य अपने कम बैंडविड्थ को लेकर चिंतित थे. हालांकि लंबे व्यापारिक घंटों का मतलब वॉल्यूम में वृद्धि के कारण एक्सचेंजों के लिए अधिक रेवेन्यू है.

NSE ने हाल ही में जारी किए नतीजे

बताते चलें कि NSE ने हाल ही में कारोबारी साल 2024 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए थे. पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले NSE के मुनाफे में 55% की बढ़ोतर दिखी है. इस दौरान NSE का ऑपरेटिंग आय सालाना आधार पर 34% बढ़कर ₹4,625 करोड़ रही. एक्सचेंज हर शेयर के बदले 4 बोनस शेयर भी जारी करेगा. नतीजों के साथ ही एक्सचेंज ने ₹90 प्रति शेयर के भाव पर डिविडेंड देने का भी एलान किया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

9 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

15 hours ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

16 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

16 hours ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

17 hours ago


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

16 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

15 hours ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

9 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

15 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

18 hours ago