होम / टेक / गूगल सर्वे में दें अपनी राय और पैसे कमाएं, जानना चाहेंगे कैसे?

गूगल सर्वे में दें अपनी राय और पैसे कमाएं, जानना चाहेंगे कैसे?

गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स (Google Opinion Rewards) ऐप आपको ऑनलाइन शॉपिंग के लिए रिवॉर्ड देता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप भी गूगल से पैसे कमाना चाहते हैं और फ्री ऑनलाइन शॉपिंग का आनंद लेना चाहते हैं, तो ये खबर आपके बहुत काम आएगी. दरअसल ‘गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स’ (Google Opinion Rewards) गूगल का एक ऐसा ऐप है, जिसमें आप कुछ आसान से सवालों का जवाब देकर पैसे कमा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे?

गूगल पूछेगा सवाल
वैसे तो आजकल किसी को भी राय देना अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने के समान है, लेकिन गूगल आपकी राय को अहमियत भी देगा और उसके बदले आपको रिवॉर्ड भी मिलेगा. गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड सर्वे में आप से कुछ सवाल पूछे जाते हैं. इसमें आपको 4 ऑप्शन भी मिलते हैं, जिसमें से आपको एक ऑप्शन सलेक्ट करना होगा. सर्वे पूरा होने के बाद आपको गूगल रिवॉर्ड देता है. 

ऐसे मिलेगा रिवॉर्ड 
1. रिवॉर्ड लेने के लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या एपल ऐप स्टोर पर जाएं. 
2. अब GOOGLE OPINION REWARDS ऐप डाउनलोड करें और फिर इसे इंस्टॉल कर लें. 
3. अब यहां पर साइन अप करें, इसके बाद अपनी बेसिक डिटेल्स भरें जैसे अपना नाम, उम्र, कंट्री आपकी और जेंडर आदि जानकारी दें.
4. पूछी गई सभी डिटेल्स देकर सबमिट कर दें. इसके बाद यहां पर आपको सर्वे पेज शो होगा. इसमें आपसे सवाल पूछे जाएंगे, जैसे आपको कौन-सी आईस्क्रीम पसंद हैं, इसके जवाब के लिए आपको 4 ऑप्शन में से एक सलेक्ट करना होगा. इस सर्वे को आप जब भी पूरा करेंगे आपको कुछ ना कुछ रिवॉर्ड जरूर मिलेगा.

यहां खर्च कर सकते हैं रिवॉर्ड मनी
गूगल के ये सर्वे 5-6 दिन में आते रहते हैं. इन रिवॉर्ड्स का इस्तेमाल आप किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स- अमेजन (Amazon), नेटफ्लिक्स (Netflix) और हॉटस्टार (Hotstar) आदि का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए सकते हैं. इसके अलावा आप ऑनलाइन किसी भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से शॉपिंग भी कर सकते हैं.

नोट- हम इस ऐप को कमाई का जरिया बनाने की सलाह नहीं दे रहे हैं. आप इसे फन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. वैसे तो सर्वे पूरा होने पर हर बार रिवॉर्ड मिलता है. लेकिन कई बार नहीं भी मिलता है जिसके बहुत कम चांस होते हैं. अगर आपको रिवॉर्ड नहीं मिला तो आप सर्वे में दोबारा ट्राई कर सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं.

BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

3 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 hour ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 hour ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

2 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

9 hours ago