होम / सक्सेस स्टोरी / 'शार्क टैंक इंडिया' की इस खूबसूरत जज ने कैसे खड़ी की करोड़ों की संपत्ति, जानें पूरी कहानी

'शार्क टैंक इंडिया' की इस खूबसूरत जज ने कैसे खड़ी की करोड़ों की संपत्ति, जानें पूरी कहानी

नमिता वर्तमान में इंटरनेशनल दवा कंपनी एमक्योर फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड की एग्जीक्यूटिव बोर्ड मेंबर हैं. इसके अलावा, नमिता इनक्रेडिबल वेंचर्स लिमिटेड की संस्थापक और सीईओ भी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि आपको रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' याद है, तो उसकी जज नमिता थापर भी याद होंगी. उन्हीं नमिता के कुछ ट्वीट को काफी पसंद किया जा रहा है. एक ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि अपने आसपास मुश्किल लोगों को रखना फायदेमंद है, क्योंकि यह हमारी पर्सनल ग्रोथ के लिए ज़रूरी है. नमिता थापर ने लीडरशिप के बारे में भी बात कही है. उन्होंने लिखा है, 'लीडर की एक ज़रूरी खासियत यह है कि उसे टीम को विरोधी विचार व्यक्त करने के लिए प्रेरित करना चाहिए'.

एग्जीक्यूटिव बोर्ड मेंबर
शार्क टैंक इंडिया की जज ने आगे लिखा है कि आप चुप न रहें. आपके दिमाग में जो कुछ भी है उसे व्यक्त करें, लेकिन ऐसा शांत और समझदारी के साथ करें. इसका अच्छा असर पड़ता है. अब उनके इन ट्वीट का क्या उद्देश्य है, यह तो वही बता सकती हैं. लेकिन इन ट्वीट ने उनके बारे में जानने को लेकर लोगों के मन में दिलचस्पी ज़रूर बढ़ा दी है. नमिता वर्तमान में इंटरनेशनल दवा कंपनी एमक्योर फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड की एग्जीक्यूटिव बोर्ड मेंबर हैं. इसके अलावा, नमिता इनक्रेडिबल वेंचर्स लिमिटेड की संस्थापक और सीईओ भी हैं.

पिता का बिज़नेस संभाला
नमिता थापर बिज़नेस फैमिली से ताल्लुख रखती हैं, इसलिए उन्होंने बिज़नेस को ही अपना करियर बनाया. हालांकि, इससे पहले उन्होंने नौकरी भी की. नमिता के पिता ने ही Emcure Pharma की शुरुआत की थी, जिसे आज वह ऊँचाइयों पर पहुंचा रही हैं. महाराष्ट्र में जन्मीं नमिता ने ग्रुजेएशन तक की पढ़ाई पुणे से की. इसके बाद उन्होंने आईसीएआई से चार्टर्ड अकाउंट की डिग्री हासिल की. 

यूएस में लिया अनुभव
पढ़ाई पूरी करने के बाद नमिता अमेरिका का रुख किया. यहां पर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन गाइडेंट कॉर्पोरेशन के साथ की. उन्होंने इस कॉर्पोरेशन में अलग-अलग पदों पर काम किया. इसके बाद वह भारत वापस लौटीं और पिता के बिज़नेस को संभाला. नमिता से बिज़नेसमैन विकास थापर से शादी की है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, नमिता थापर ने 2007 में Emcure Pharma जॉइन किया था. शुरू में वह केवल फाइनेंस देखती थीं, लेकिन धीरे-धीरे अपनी क़ाबलियत के बल पर उन्होंने कंपनी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आज वह सर्वेसर्वा हैं.

600 करोड़ की नेटवर्थ 
नमिता थापर की नेटवर्थ 600 करोड़ रुपए के पासपास है. उनकी लीडरशिप में एमक्योर फार्मास्युटिकल्स लगातार तरक्की कर रही है. वित्तवर्ष 21 में कंपनी का रिवेन्यु 6,091.8 करोड़ रुपए था. इससे एक साल पहले यानी FY20 में 5,130.8 करोड़ और FY19 में 4,815.6 करोड़ यानी कंपनी लगातार आगे बढ़ रहे हैं. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नमिता ने ‘शार्क टैंक इंडिया’ के एक एपिसोड के लिए करीब 8 लाख रुपये तक चार्ज किया था.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NPST को मिला Technology Company of the Year का अवॉर्ड, Frost & Sullivan से प्राप्त हुआ सम्मान

टॉप बैंकिंग और UPI पेमेंट्स टेक्नोलॉजी प्रदाता को Company of the Year के रूप में सम्मानित किया गया.

15-January-2025

मुश्किलों भरे आसमान में ऐसे ही मजबूत नहीं हुई IndiGo, दिलचस्प है सफलता की कहानी

इंडिगो की शुरुआत ऐसे समय हुई थी जब इस सेक्टर में प्रवेश एयर टर्बुलेंस में फंसे विमान जितना ही जोखिमभरा था.

24-May-2024

पिता बस कंडक्टर, बेटे ने बनाया गेमिंग इंडस्ट्री में नाम; आज हैं करोड़ों के मालिक

इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोवर्स है. जबकि यूट्यूब पर उन्हें 57 लाख लोग फॉलो करते हैं और हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए भारत के टॉप 7 गेमर्स को आमंत्रित किया गया था.

12-April-2024

किसान के बेटे ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बिजनेस से नहीं था नाता, जानें सक्सेस स्टोरी

खास बात है कि इस कारोबारी को कुछ भी विरासत में नहीं मिला. साधारण से किसान परिवार जन्मे इस कारोबारी की सफलता और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है.

06-April-2024

भारत के अरबपतियों में शामिल हुआ नया नाम, क्या आपको पता है कौन हैं Lalit Khaitan?

कंपनी के शेयरों में 50% की वृद्धि देखने को मिली है जिससे ललित खेतान का नाम भी भारतीय अरबपतियों में शामिल हो गया है.

14-December-2023


बड़ी खबरें

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

10 hours ago

अगला केरल मॉडल: गरिमा के साथ बढ़ती उम्र

डॉ. प्रो. सुधा चंद्रशेखर के अनुसार, जैसे-जैसे केरल भारत के सबसे अधिक दीर्घायु समाजों में से एक बनता गया, वैसे-वैसे यह उन शुरुआती राज्यों में भी शामिल हो गया, जिन्हें उस सवाल का सामना करना पड़ा जिसका सामना आने वाले वर्षों में कई अन्य राज्यों को भी करना होगा: जब हर 5 में से 1 व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, तो ऐसा समाज कैसा होना चाहिए?

5 hours ago

भारत-यूके FTA से टेक्सटाइल निर्यात को मिल सकती है 1 अरब डॉलर की बढ़त: रिपोर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि FTA का फायदा ब्रिटिश सप्लायर्स की तुलना में भारतीय निर्यातकों को अधिक मिलेगा. पहले भारतीय उत्पादों पर 12 प्रतिशत का टैरिफ नुकसान था, जो अब खत्म हो गया है.

7 hours ago

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

12 hours ago

सैमटेल एवियोनिक्स ने एयरटेल के पूर्व दिग्गज अखिल गुप्ता को बनाया स्ट्रैटेजिक एडवाइजर

अखिल गुप्ता के पास कई दशकों का नेतृत्व अनुभव है और वह भारती एयरटेल समूह की विकास यात्रा का अहम हिस्सा रहे हैं. उनके कार्यकाल में एयरटेल ने शुरुआती दौर से आगे बढ़कर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में अपनी जगह बनाई.

7 hours ago