होम / सक्सेस स्टोरी / कभी थे कॉर्पोरेट दुनिया के टॉप एग्जीक्यूटिव, 7 महीनों में खड़ी की 8000 करोड़ की कंपनी!

कभी थे कॉर्पोरेट दुनिया के टॉप एग्जीक्यूटिव, 7 महीनों में खड़ी की 8000 करोड़ की कंपनी!

GlobalBees एक इन्वेस्टमेंट प्लेटफार्म है और यह Thrasio पर आधारित है जो कि एक अमेरिकी स्टार्टअप है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत संभावनाओं का देश है और इस देश में आए दिन आपको सफलता की एक न एक अचंभित कर देने वाली कहानी सुनने को मिल ही जाएगी. भारत में जब से बिजनेस को बढ़ावा मिलना शुरू हुआ है तब से ऐसी कहानियों में विशेष तौर पर बढ़ोत्तरी देखने को मिली है और ऐसे बहुत से उदाहरण भी सामने आए हैं जिन्होने अपनी नियमित नौकरी छोड़कर बिजनेस की शुरुआत की और आज वह एक बेहद सफल बिजनेसमैन हैं. आज हम ऐसे ही एक शख्स के बारे में बात करने वाले हैं.

कौन हैं नितिन अग्रवाल?
नितिन अग्रवाल एक समय पर टॉप कॉर्पोरेट एग्जीक्यूटिव हुआ करते थे लेकिन इस वक्त वो एक 8236 करोड़ की कंपनी के मालिक हैं. इससे भी ज्यादा कमाल की बात ये है कि मात्र 7 महीनों के अंदर ही नितिन अग्रवाल ने ये कंपनी खड़ी कर दी है. नितिन अग्रवाल ने अप्रैल 2021 में GlobalBees की शुरुआत की थी और आज यह कंपनी भारत का सबसे तेजी से विकसित हुआ यूनिकॉर्न है. GlobalBees एक रोल-अप ई कॉमर्स कंपनी है और और अपने सेगमेंट की यह दूसरी कंपनी है जो 1 बिलियन डॉलर्स के आंकड़े तक पहुंच पाई है. 

GlobalBees की शुरुआत
GlobalBees एक इन्वेस्टमेंट प्लेटफार्म है और यह Thrasio पर आधारित है जो कि एक अमेरिकी स्टार्टअप है. नितिन अग्रवाल सफलतापूर्वक यह यूनिकॉर्न इसलिए बना पाए क्योंकि उन्होंने फैशन, ज्वेलरी, वैलनेस, पर्सनल केयर और लाइफस्टाइल जैसी अलग-अलग श्रेणियों में विभिन्न ब्रैंड्स वाला एक पोर्टफोलियो बनाने पर मुख्य रूप से ध्यान दिया था. GlobalBees को लॉन्च करने से पहले नितिन अग्रवाल Edelweiss Financial Services के CEO, CTO, और चीफ डिजिटल ऑफिसर के रूप में काम कर चुके हैं. नितिन ने GlobalBees की शुरुआत FirstCry के फाउंडर Supam Maheshwari के साथ मिलकर की थी. 

शुरुआत से ही मिली अच्छी फंडिंग
नितिन अग्रवाल ने IIT (Indian Institute of Technology) दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Edelweiss के साथ ही की थी और लगभग 10 सालों तक Edelweiss के लिए काम करने के बाद नितिन ने कॉर्पोरेट की दुनिया को विदा देते हुए GlobalBees की शुरुआत करने का निर्णय लिया. नितिन का जादू काम कर गया और उन्हें FirstCry से 150 मिलियन डॉलर्स की पहली फंडिंग मिली. दूसरी राउंडिंग की इन्वेस्टमेंट के दौरान GlobalBees को प्रेम जी इन्वेस्ट (Premji Invest) से 111.5 मिलियन डॉलर्स की फंडिंग प्राप्त हुई थी. 
 

यह भी पढ़ें: Vivo, Oppo समेत हर चीनी कंपनी को मिला भारत सरकार से ऐसा आदेश, सुनकर उड़ जाएंगे होश!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NPST को मिला Technology Company of the Year का अवॉर्ड, Frost & Sullivan से प्राप्त हुआ सम्मान

टॉप बैंकिंग और UPI पेमेंट्स टेक्नोलॉजी प्रदाता को Company of the Year के रूप में सम्मानित किया गया.

15-January-2025

मुश्किलों भरे आसमान में ऐसे ही मजबूत नहीं हुई IndiGo, दिलचस्प है सफलता की कहानी

इंडिगो की शुरुआत ऐसे समय हुई थी जब इस सेक्टर में प्रवेश एयर टर्बुलेंस में फंसे विमान जितना ही जोखिमभरा था.

24-May-2024

पिता बस कंडक्टर, बेटे ने बनाया गेमिंग इंडस्ट्री में नाम; आज हैं करोड़ों के मालिक

इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोवर्स है. जबकि यूट्यूब पर उन्हें 57 लाख लोग फॉलो करते हैं और हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए भारत के टॉप 7 गेमर्स को आमंत्रित किया गया था.

12-April-2024

किसान के बेटे ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बिजनेस से नहीं था नाता, जानें सक्सेस स्टोरी

खास बात है कि इस कारोबारी को कुछ भी विरासत में नहीं मिला. साधारण से किसान परिवार जन्मे इस कारोबारी की सफलता और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है.

06-April-2024

भारत के अरबपतियों में शामिल हुआ नया नाम, क्या आपको पता है कौन हैं Lalit Khaitan?

कंपनी के शेयरों में 50% की वृद्धि देखने को मिली है जिससे ललित खेतान का नाम भी भारतीय अरबपतियों में शामिल हो गया है.

14-December-2023


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

12 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

12 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago