होम / सक्सेस स्टोरी / CM से भी ज्यादा रईस था ये IPS ऑफिसर, नेटवर्थ सुनकर रह जाएंगे दंग!

CM से भी ज्यादा रईस था ये IPS ऑफिसर, नेटवर्थ सुनकर रह जाएंगे दंग!

वह देश भर में मौजूद सबसे अमीर IPS अधिकारियों में से एक हैं. कुछ सालों पहले ही उन्हें जालंधर के SSP के रूप में नियुक्त किया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

IPS यानी भारतीय पुलिस सेवा, भारत की सबसे प्रतिष्ठित और मुश्किल नौकरियों में से एक है. IPS की नौकरी में जहां एक तरफ आपको दुनिया भर की शानदार सुविधाएं प्रदान की जाती हैं, वहीं दूसरी तरफ खूंखार अपराधियों से लोहा लेते हुए आपको लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था बनाकर रखनी होती है. ज्यादातर IPS अधिकारी अपनी बहादुरी और अपने द्वारा सोल्व किए गए पेंचीदा मामलों के चलते चर्चा का हिस्सा बने रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक IPS अधिकारी ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी अमीरी के चलते लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था? 

दादा, पिता और पोता, तीनों IPS
दरअसल हम हाल ही में पंजाब पुलिस के IGP (Inspector General Of Police) बने गुरप्रीत सिंह भुल्लर की बात कर रहे हैं. गुरप्रीत सिंह भुल्लर, देश भर में मौजूद सबसे अमीर IPS अधिकारियों में से एक हैं. कुछ सालों पहले ही उन्हें जालंधर के SSP (Senior Superintendent Of Police) के रूप में नियुक्त किया गया था. गुरप्रीत सिंह के पिता का नाम गुरइकबाल सिंह भुल्लर था और वह भी एक IPS अधिकारी थे. इतना ही नहीं, गुरप्रीत सिंह भुल्लर के दादा, गुरदयाल सिंह भुल्लर भी एक IPS अधिकारी थे और दादा, पिता और पोते, तीनों की ही नियुक्ति एक-एक बार जालंधर में हो चुकी है. गुरप्रीत सिंह के दादा गुरदयाल सिंह 1957 से लेकर 1960 के बीच जालंधर के SSP के रूप में नियुक्त किए थे.

मुख्यमंत्री से ज्यादा अमीर अधिकारी
गुरप्रीत सिंह 2004 बैच के IPS अधिकारी हैं और उन्हें हाल ही में पंजाब पुलिस के IGP के तौर पर प्रमोट किया गया है. इससे पहले वह लुधियाना के पुलिस कमिश्नर के पद पर नियुक्त थे. गुरप्रीत सिंह भुल्लर, सबसे पहले चर्चा का विषय 2016 में बने जब उन्होंने अपनी अचल संपत्ति की घोषणा की थी. उस वक्त पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह हुआ करते थे और गुरप्रीत सिंह भुल्लर की संपत्ति की उनसे भी कहीं ज्यादा थी. इतना ही नहीं गुरप्रीत सिंह भुल्लर, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से भी ज्यादा अमीर थे. 

कौन कितना अमीर?
जहां कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने घोषणा कर अपनी नेटवर्थ 48 करोड़ की बताई थी वहीं सुखबीर सिंह बादल ने घोषणा कर बताया था कि उनकी नेटवर्थ 102 करोड़ रूपए है. दूसरी तरफ गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने घोषणा कर बताया कि उनकी नेटवर्थ 152 करोड़ रूपए है. उस वक्त गुरप्रीत सिंह, मोहाली के SSP के रूप में नियुक्त किए गए थे. गुरप्रीत सिंह के दादा गुरदयाल सिंह 1957 से लेकर 1960 के बीच जालंधर के SSP के रूप में नियुक्त किए थे. 

कितनी है संपत्ति?
अपनी संपत्ति की घोषणा करने के दौरान गुरप्रीत सिंह ने बताया था कि उनके पास 8 घर हैं और इसके साथ ही उनके पास कुल 7 प्लॉट्स भी मौजूद हैं. जिनमें से 4 प्लॉट खेती के लिए और बाकी के 3 प्लॉट कमर्शियल प्लॉट्स हैं. उनकी कमर्शियल प्रॉपर्टी की कीमत लगभग 85 लाख रूपए है और दिल्ली के सैनिक फार्म में उनका 1500 स्क्वायर यार्ड्स का एक खाली प्लॉट भी मौजूद है. इसके अलावा मोहाली के एक गांव में उनके पास बंजर जमीन है जिसकी कीमत 45 करोड़ रूपए है. गुरप्रीत सिंह को यह साड़ी प्रॉपर्टी अपने पूर्वजों से प्राप्त हुई है. 2004 में एक IPS अधिकारी बनने से पहले गुरप्रीत सिंह ने BA Hons. में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की थी. 
 

यह भी पढ़ें: ChatGPT को बनाने वाले Sam Altman आ रहे हैं भारत; क्या है यात्रा का मकसद?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NPST को मिला Technology Company of the Year का अवॉर्ड, Frost & Sullivan से प्राप्त हुआ सम्मान

टॉप बैंकिंग और UPI पेमेंट्स टेक्नोलॉजी प्रदाता को Company of the Year के रूप में सम्मानित किया गया.

15-January-2025

मुश्किलों भरे आसमान में ऐसे ही मजबूत नहीं हुई IndiGo, दिलचस्प है सफलता की कहानी

इंडिगो की शुरुआत ऐसे समय हुई थी जब इस सेक्टर में प्रवेश एयर टर्बुलेंस में फंसे विमान जितना ही जोखिमभरा था.

24-May-2024

पिता बस कंडक्टर, बेटे ने बनाया गेमिंग इंडस्ट्री में नाम; आज हैं करोड़ों के मालिक

इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोवर्स है. जबकि यूट्यूब पर उन्हें 57 लाख लोग फॉलो करते हैं और हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए भारत के टॉप 7 गेमर्स को आमंत्रित किया गया था.

12-April-2024

किसान के बेटे ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बिजनेस से नहीं था नाता, जानें सक्सेस स्टोरी

खास बात है कि इस कारोबारी को कुछ भी विरासत में नहीं मिला. साधारण से किसान परिवार जन्मे इस कारोबारी की सफलता और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है.

06-April-2024

भारत के अरबपतियों में शामिल हुआ नया नाम, क्या आपको पता है कौन हैं Lalit Khaitan?

कंपनी के शेयरों में 50% की वृद्धि देखने को मिली है जिससे ललित खेतान का नाम भी भारतीय अरबपतियों में शामिल हो गया है.

14-December-2023


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

4 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

2 hours ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

4 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

6 hours ago