होम / पर्सनल फाइनेंस / नौकरीपेशा लोग ध्यान दें, EPFO देगा इतने हजार का बोनस, जानिए कैसे?

नौकरीपेशा लोग ध्यान दें, EPFO देगा इतने हजार का बोनस, जानिए कैसे?

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कर्मचारियों को एक शर्त पूरी करने पर बोनस देने की घोषणा की है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सब्सक्राइबर्स को बोनस देने की घोषणा की है, लेकिन इसके लिए एक शर्त पूरी करनी पड़ेगी, तो चलिए जानते हैं आप कैसे इस बोनस को हासिल कर सकते हैं?
 
कितना मिलेगा बोनस?

ईपीएफओ (EPFO) की ओर से ग्राहकों को एक व्यवस्थित रिटायरमेंट सेविंग स्कीम प्रदान की जाती है, जो नौकरी के बाद वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करता है, लेकिन ईपीएफओ के कुछ नियम ऐसे हैं जिनके बारे में सब्सक्राइबर्स को शायद ही पता हो. इन नियमों में से एक लोयालिटी कम लाइफ बेनिफिट्स है. इसमें कर्मचारी को 50,000 रुपये तक का सीधा फायदा मिलता है. 

कैसे और कब मिलेगा बोनस?
जानकारी के अनुसार सभी पीएफ खाताधारकों को नौकरी बदलने के बाद भी उसी ईपीएफ खाते में योगदान जारी रखना है. इससे उन्हें लगातार 20 वर्षों तक एक ही खाते में योगदान करने के बाद लॉयल्टी-कम-लाइफ बेनिफिट्स लाभ प्राप्त करने का मौका मिलेगा. कुछ ही समय पहले सीबीडीटी ने उन खाताधारकों को लॉयल्टी-कम-लाइफ लाभ देने की सिफारिश की थी, जिन्होंने 20 वर्षों तक अपने ईपीएफ खाते में लगातार योगदान दिया है. केंद्र सरकार ने इस कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है. ऐसे में अब जिन सब्सक्राइबर्स ने 20 साल तक नियमित योगदान किया है उन्हें 50,000 रुपये का अतिरिक्त फायदा मिलेगा.

इस बात का रखें ध्यान
ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स को केवल इस बात का ध्यान रखना है कि नौकरी बदलते समय वह अपना पहले वाला ईपीएफ खाता जारी रखें. इसके लिए आपको अपने पुराने नियोक्ता और वर्तमान नियोक्ता को जानकारी देनी होगी.

इसे भई पढ़ें-आ गई पहली CNG Bike, 1 किलो CNG में चलेगी 80 किलोमीटर


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

3 hours ago