होम / सक्सेस स्टोरी / बनना चाहते हैं ‘CEO’? आनंद महिंद्रा की ये सलाह है बहुत काम की!

बनना चाहते हैं ‘CEO’? आनंद महिंद्रा की ये सलाह है बहुत काम की!

बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि एक CEO के पद पर काम करना काफी ज्यादा थकाऊ और बोझिल हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत में जब से बिजनेस को बढ़ावा मिलना शुरू हुआ है तभी से बहुत से कारोबारियों को सुपर हीरो की तरह देखा जाने लगा है और ज्यादा से ज्यादा नौजवान एक बड़ी और मशहूर कंपनी में किसी मैनेजरियल या फिर चीफ के पद पर काम करना चाहते हैं. क्या आप भी उन्हीं नौजवानों में से एक हैं? आनंद महिंद्रा ने ऐसे लोगों के लिए कुछ सलाहें दी हैं जो आपके काम की भी हो सकती हैं. 

Dan Ciampa की सलाह
हर व्यक्ति एक बड़ी कंपनी या संस्था में किसी न किसी C ग्रेड के पद पर काम करना चाहता है, लेकिन बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि एक CEO के पद पर काम करना काफी ज्यादा थकाऊ और बोझिल हो सकता है. पूर्व चीफ एग्जीक्यूटिव Dan Ciampa ने 5 किताबें लिखीं हैं और उनका कहना है कि एक CEO का काम काफी अकेलेपन से भरा हुआ होता है और यह काफी मुश्किल भी है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हर कंपनी के लीडर को एक जर्नल रखना चाहिए जिससे पहली बार CEO बनने वाले लोगों को मदद मिल सके. 

आनंद महिंद्रा ने किया Ciampa का समर्थन
Ciampa ने Harvard Business Review के एक आर्टिकल में लिखा है कि इस बात के ठोस सबूत मिले हैं कि अलग अलग इवेंट्स को हमारे दिमाग में बार-बार दोहराने से हमें नया कुछ सीखने को मिलता है. Ciampa के इन शब्दों से भारतीय बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा भी बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने ट्विटर पर Ciampa की यह सलाह साझा करते हुए लिखा ‘मैं इस बात का जमकर समर्थन करता हूं’. आनंद महिंद्रा मानते हैं कि एक ऐसी दुनिया में जहां लोगों के आस पास बहुत सारी जानकारी उपलब्ध है और लोगों के किसी चीज पर ध्यान लगाने की क्षमता कम हो रही है, एक जर्नल की वजह से लोग डाटा को रूककर, समझकर बेहतर तरीके से सुलझा सकते हैं. 

नौजवानों को आनंद महिंद्रा की सलाह
इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि नौजवानों के लिए वह एक ही सलाह देना चाहेंगे और वह ये है कि एक जर्नल जरूर बनाएं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आप हाथ से लिखकर नोट्स तैयार कर पाएं तो वह और बेहतर है. अपनी पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा कि अगली बार मुझसे किसी ने पूछा कि नौजवानों के लिए मेरी सलाह क्या होगी तो मैं सुझाव दूंगा कि आप एक जर्नल बनाएं और अगर आप हाथ से लिखकर नोट्स बना सकें तो वो ज्यादा बेहतर है क्योंकि लिखना, ध्यान लगाने के बराबर होता है. 
 

यह भी पढ़ें: ITR Filing: Form 16 भर रहे हैं? इन बातों का रखें विशेष रूप से ध्यान!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NPST को मिला Technology Company of the Year का अवॉर्ड, Frost & Sullivan से प्राप्त हुआ सम्मान

टॉप बैंकिंग और UPI पेमेंट्स टेक्नोलॉजी प्रदाता को Company of the Year के रूप में सम्मानित किया गया.

15-January-2025

मुश्किलों भरे आसमान में ऐसे ही मजबूत नहीं हुई IndiGo, दिलचस्प है सफलता की कहानी

इंडिगो की शुरुआत ऐसे समय हुई थी जब इस सेक्टर में प्रवेश एयर टर्बुलेंस में फंसे विमान जितना ही जोखिमभरा था.

24-May-2024

पिता बस कंडक्टर, बेटे ने बनाया गेमिंग इंडस्ट्री में नाम; आज हैं करोड़ों के मालिक

इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोवर्स है. जबकि यूट्यूब पर उन्हें 57 लाख लोग फॉलो करते हैं और हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए भारत के टॉप 7 गेमर्स को आमंत्रित किया गया था.

12-April-2024

किसान के बेटे ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बिजनेस से नहीं था नाता, जानें सक्सेस स्टोरी

खास बात है कि इस कारोबारी को कुछ भी विरासत में नहीं मिला. साधारण से किसान परिवार जन्मे इस कारोबारी की सफलता और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है.

06-April-2024

भारत के अरबपतियों में शामिल हुआ नया नाम, क्या आपको पता है कौन हैं Lalit Khaitan?

कंपनी के शेयरों में 50% की वृद्धि देखने को मिली है जिससे ललित खेतान का नाम भी भारतीय अरबपतियों में शामिल हो गया है.

14-December-2023


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

12 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

12 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago