होम / सक्सेस स्टोरी / 19 साल तक बैंक में काम करने के बाद खड़ी की खुद की कंपनी, आज हैं देश की सबसे अमीर महिला

19 साल तक बैंक में काम करने के बाद खड़ी की खुद की कंपनी, आज हैं देश की सबसे अमीर महिला

देश में कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जिनको सक्सेसफुल बिजनेस वुमेन का खिताब मिल चुका है. ये महिलाएं ऐसे मुकाम पर पहुंच चुकी हैं कि वो दूसरों के लिए रोल मॉडल बन गई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः देश में कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जिनको सक्सेसफुल बिजनेस वुमेन का खिताब मिल चुका है. अपनी सोच, काबिलियत और हौसले की वजह से ये महिलाएं ऐसे मुकाम पर पहुंच चुकी हैं कि वो दूसरों के लिए रोल मॉडल बन गई हैं. ऐसी ही एक बिजनेसवुमेन हैं ब्यूटी और लाइफ स्टाइल रिटेल कंपनी Nykaa की फाउंडर फाल्गुनी नायर, जिन्हें अब देश की सबसे अमीर महिला होने का तमगा हासिल हुआ है. फिलहाल वो बॉयोकॉन की चीफ किरण मजूमदार शॉ से आगे निकल गई हैं. 

19 साल तक की बैंक में नौकरी

मुंबई में जन्मी और आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए करने वाली फाल्गुनी ने 19 साल तक कोटक महिंद्रा ग्रुप में नौकरी की. एक छोटे पद से शुरुआत करने के बाद फाल्गुनी नायर बैंक की एमडी भी बनी और उसके बाद उन्होंने 2012 में अपना एक स्टार्टअप नायका के नाम से शुरू किया. इस स्टार्टअप के फिलहाल पूरे देश में 100 से अधिक ऑफलाइन स्टोर हैं और 2600 ब्रांड्स के साथ टाईअप हैं, जिनमें नेशनल के अलावा इंटरनेशनल ब्रांड्स भी शामिल हैं. कंपनी ने हाल ही में एक ब्लॉकबस्टर आईपीओ के माध्यम से विस्तार के लिए नई पूंजी जुटाई है. फाल्गुनी 2019 में स्टार्ट-अप श्रेणी में ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड की प्राप्तकर्ता थीं. 

इतनी है नेटवर्थ

आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 के अनुसार, 59 वर्षीय सौंदर्य उत्पाद मुगल ने बायोकॉन की 69 वर्षीय किरण मजूमदार शॉ को पीछे छोड़ दिया, जिसे 'बायोटेक क्वीन' के रूप में भी जाना जाता है. हाल ही में फर्म के शेयरों में शानदार तेजी आई, जिसके बाद फाल्गुनी नायर की नेटवर्थ  6.5 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई. फाल्गुनी नायर देश की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला बन गई हैं और उनकी कंपनी नायका स्टॉक एक्सचेंज में प्रवेश करने वाली भारत की पहली महिला-नेतृत्व वाली कंपनी बन चुकी है. 

यहां हुई शिक्षा, परिवार में पति और दो बच्चे

नायर का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में 19 फरवरी 1963 को हुआ था. इनके गुजराती पिता एक छोटा सा कारोबार चलाते थे. ग्रेजुएशन तक की शिक्षा मुंबई में पहले द न्यू एरा स्कूल और फिर बाद में मुंबई विश्वविद्यालय से बीकॉम किया. इनके पति का नाम संजय नायर है जो कोह्लबर्ग कराविस रोबर्ट्स इंडिया के सीईओ हैं. इनके दो बच्चे हैं.

2014 में शुरू किया था पहला स्टोर

Nykaa ने पहला फिजिकल स्टोर साल 2014 में शुरू किया था. ब्यूटी और पर्सनल केयर के लिए Nykaa का एक प्राइमरी ऐप है, इसके अलावा Nykaa Fashion भी है, जहां एपेरल, एसेसरीज, फैशल ने जुड़े प्रॉडक्ट्स होते हैं. इसके ऐप्स पर रिटेल स्टोर्स से 4,000 से ज्यादा ब्यूटी, पर्सनल केयर और फैशन ब्रांड्स जुड़े हुए हैं.

स्टॉक एक्सचेंज पर हुई थी शानदार लिस्टिंग 

10 नवंबर 2021 को शेयर बाजार में नायका की लिस्टिंग के बाद पहले ही दिन उसका मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया था. नायका ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. 

VIDEO: iPhone 14 Pro को लेकर सामने आई पहली खामी, जानिए क्या आ रही दिक्कत?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NPST को मिला Technology Company of the Year का अवॉर्ड, Frost & Sullivan से प्राप्त हुआ सम्मान

टॉप बैंकिंग और UPI पेमेंट्स टेक्नोलॉजी प्रदाता को Company of the Year के रूप में सम्मानित किया गया.

15-January-2025

मुश्किलों भरे आसमान में ऐसे ही मजबूत नहीं हुई IndiGo, दिलचस्प है सफलता की कहानी

इंडिगो की शुरुआत ऐसे समय हुई थी जब इस सेक्टर में प्रवेश एयर टर्बुलेंस में फंसे विमान जितना ही जोखिमभरा था.

24-May-2024

पिता बस कंडक्टर, बेटे ने बनाया गेमिंग इंडस्ट्री में नाम; आज हैं करोड़ों के मालिक

इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोवर्स है. जबकि यूट्यूब पर उन्हें 57 लाख लोग फॉलो करते हैं और हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए भारत के टॉप 7 गेमर्स को आमंत्रित किया गया था.

12-April-2024

किसान के बेटे ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बिजनेस से नहीं था नाता, जानें सक्सेस स्टोरी

खास बात है कि इस कारोबारी को कुछ भी विरासत में नहीं मिला. साधारण से किसान परिवार जन्मे इस कारोबारी की सफलता और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है.

06-April-2024

भारत के अरबपतियों में शामिल हुआ नया नाम, क्या आपको पता है कौन हैं Lalit Khaitan?

कंपनी के शेयरों में 50% की वृद्धि देखने को मिली है जिससे ललित खेतान का नाम भी भारतीय अरबपतियों में शामिल हो गया है.

14-December-2023


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago