✕

होम / ताकत खेल की / 18 साल की उम्र में KKR के इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, जानते हैं कितनी लगी थी इनकी बोली?

18 साल की उम्र में KKR के इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, जानते हैं कितनी लगी थी इनकी बोली?

बुधवार को IPL 2024 में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी अंगकृष रघुवंशी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शानदार अर्धशतक जड़ क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitlas)  के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने अपना तीसरा मुकाबला जीत लिया है. बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केकेआर के लिए IPL 2024 में डेब्यू करने वाले अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuwanshi) ने शानदार प्रदर्शन कर क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया. उन्होंने आईपीएल 2024 में अपने डेब्यू मैच में जोरदार अर्धशतक लगाकर क्रिकेट जगत एक पहचान बना ली है. 18 साल की उम्र में उन्होंने 54 रनों की दमदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया है. ऐसे में बृहस्पतिवार के मैच के बाद हर किसी की जुबान पर केवल अंगकृष रघुवंशी का ही नाम चढ़ा हुआ है.  

25 गेंदों पर लगा दिया अर्धशतक

अंगकृष ने 25 गेंद पर अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक ठोक दिया. वह 27 गेंद पर 54 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए. अंगकृष ने 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. अंगकृष की पारी को देखकर टीम के को-ओनर सुपरस्टार  शाहरुख खान भी खुश हो गए. उन्होंने खड़े होकर उनके लिए तालिया बजाईं. अंगकृष जब पवेलियन लौटे तो टीम के सभी खिलाड़ियों ने खड़े होकर तालियां बजाईं.

.क्रिकेट में करियर बनाने चले गए थे मुंबई
मूल रूप से दिल्ली के रहले वाले अंगकृष रघुवंशी 11 साल की उम्र में मुंबई चले गए थे, जहां उन्होंने अभिषेक नायर और ओंवार साल्वी के मार्गदर्शन में अपनी क्रिकेट ट्रेनिंग शुरू की. इसके बाद वह पर्नामेंटल रूप से मुंबई ही शिफ्ट हो गए. दाएं हाथ के बल्लेबाज रघुवंशी U19 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. उन्होंने 6 मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक समेत 278 रन बनाए. मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले अंगकृष मुंबई चले गए और मुंबई के ही लिए खेलते हैं. उन्होंने नवंबर में विजय हजारे ट्रॉफी मैच में केरल के खिलाफ तेज अर्धशतक लगाया था.

ऑक्शन में लगी थी इतनी बोली
 रघुवंशी ने 2023 में मुंबई के लिए लिस्ट ए  और टी-20 में डेब्यू किया और वे सीके नायडू ट्रॉफी में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने केवल 9 मैचों में 765 रन बनाए. उन्हें केकेआर ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन में 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर चुना है. उनके कोच अभिषेक नायरटीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा हैं. रघुवंशी ने आईपीएल 2-24 में डेब्यू आरसीबी के खिलाफ किया था, लेकिन तब उन्हें मैंच में बैटिंग का मौका नहीं मिला था. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

2 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

6 hours ago

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 hour ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 hour ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

4 hours ago