✕

होम / बिजनेस / अब ONDC नेटवर्क में शामिल हुए कई Start-up,ऐसे अपनी पहुंच बढ़ाने की हो रही है तैयारी 

अब ONDC नेटवर्क में शामिल हुए कई Start-up,ऐसे अपनी पहुंच बढ़ाने की हो रही है तैयारी 

कई प्‍लेटफॉर्म को अपने मंच पर लाकर उन्‍हें एक बड़ा बाजार मुहैया करा चुके ONDC के साथ कई और स्‍टार्टअप जुड़ गए हैं. इनमें कोई गेमिंग सेक्‍टर से है तो कई ट्रैवल सेक्‍टर में काम करता है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अब तक कई कंपनियों को अपने नेटवर्क से जोड़ चुके ओएनडीसी ने अब स्‍टार्टअप को इससे जोड़ने की पहल शुरू की है. शुक्रवार को इस दिशा में कॉमर्स मिनिस्‍ट्री में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में Ease My Trip, Winzo, Policy Bazaar, Paisa Bazaar, ShipRocket जैसी कई कंपनियां इसमें शामिल हुए. ONDC के साथ शामिल हुई इन कंपनियां अपने बाजार और क्‍लाइंट बेस को बढ़ाने के मकसद से इस प्‍लेटफॉर्म के साथ जुड़ी हैं. 

ONDC startup Mahotsav में शामिल हुए ये स्‍टार्टअप 

ओएनडीसी की ओर से आयोजित किए गए इस इवेंट में हाइब्रिड मोड से लगभग 5,000 स्टार्टअप्स शामिल हुए. इवेंट के दौरान स्टार्टअप्स, यूनिकॉर्न और ईजमाईट्रिप (Easemytrip), ऑफबिजनेस(OffBusiness), विंजो(WinZo), लिवस्पेस(Livspace), ग्लोबलबीज(Globalbees), प्रिस्टिन केयर(Pristincare), कार्स24(Cars24), फिजिक्स वाला (Physicswala), पॉलिसीबाजार(PolicyBazaar) और ज़ेरोधा(Zerodha) जैसे उच्च विकास व्यवसायों सहित 125 से अधिक पारिस्थितिकी तंत्र हितधारकों ने आशय पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए. ये एलओआई ओएनडीसी की क्षमता और मंच के साथ सहयोग करने के लिए देश के अग्रणी स्टार्टअप की उत्सुकता को दर्शाते हैं.

DPIIT सचिव ने कही ये अहम बात 
कई स्‍टार्टअप के ONDC  के साथ हाथ मिलाने के DPIIT के सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा‍ कि ओएनडीसी और स्‍टार्टअप कम्‍यूनिटी के बीच हुए इस समझौते से दोनों पक्ष बेहद खुश हैं. आज के इस कार्यक्रम में इस बात को लेकर भी चर्चा हुई है कि आखिर कैसे स्‍टार्टअप ओएनडीसी के साथ मिलकर और बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं. आज के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्‍या में स्‍टार्टअप के फाउंडर, वीसी और प्रमोटर शामिल हुए हैं. आज कई प्रकार स्‍टार्टअप ने इसे लेकर अपने विजन के बारे में बताया है. आपने महसूस किया होगा कि सरकार की इस कोशिश को लेकर स्‍टार्टअप कम्‍यूनिटी के अंदर बेहद खुशी थी. आज हमने जितनी उम्‍मीद की थी उससे ज्‍यादा लोगों ने अपनी भागीदारी दिखाई है. आज 12 यूनीकॉर्न ने लेटर ऑफ इंटेट साइन किया है.

ये भी पढ़ें: TCS, Infosys के बाद इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिया नोटिस, नहीं लौटे तो होगी छुटटी

ONDC के सीईओ ने कही ये बात 
कई स्‍टार्टअप के ONDC नेटवर्क के साथ जुड़ने के करार के बाद ONDC सीईओ टी कोशी ने कहा कि आज देश में टियर 2 टियर 3 शहरों से हमें बेहतरीन रिस्‍पांस मिल रहा है. 60 से 66 प्रतिशत तक मोबिलिटी हमें इन शहरों से देखने को‍ मिल रही है. उन्‍होंने कहा कि जब भी कोई नया आईडिया आता है तो उसे सभी नहीं अपनाते हैं. लेकिन हम मानते हैं कि हमारा आईडिया पूरी तरह से कामयाब होगा. 

WINZO के को फाउंडर ने कही ये बात 
WinZO के सह-संस्थापक पवन नंदा ने इस साझेदारी के बाद कहा कि मौजूदा डिजिटल युग (Digital Era) में, इनोवेशन को लोकतांत्रिक बनाना एंटरप्राइजेस के आने वाले कल की सफलता की कुंजी है. जिस तरह यूपीआई ने 2018 में भुगतान में क्रांति ला दी और हमारी जैसी कंपनियों को उभरने में मदद की और 175 मिलियन गेमर्स तक पहुंचने के लिए माध्‍यम बनी.  WinZO और ONDC की पार्टनरशिप के साथ  हम एक ऐसे भविष्य की कल्पना कर सकते हैं जहां कई और WinZO उभरेंगे और इस प्‍लेटफॉर्म पर इनोवेशन करेंगे. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

49 minutes ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

1 hour ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

1 hour ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

2 hours ago

महाराष्ट्र के किसानों को दिवाली से पहले मिलेंगे ₹5,000, सूखे से राहत के लिए सरकार का बड़ा फैसला

राज्य सरकार ने सूखे से संबंधित ताजा रिपोर्टों के आधार पर 40 नए तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया है. इन क्षेत्रों में बारिश की कमी के कारण खेती प्रभावित हुई है और किसानों को फसल नुकसान की आशंका का सामना करना पड़ रहा है.

2 hours ago


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

1 hour ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

35 minutes ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

49 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

3 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

1 hour ago