होम / ताकत खेल की / बॉक्सिंग के भविष्य पर खुलकर बोले मौसम सहरावत, बताईं एसोसिएशन की मजबूरियां  

बॉक्सिंग के भविष्य पर खुलकर बोले मौसम सहरावत, बताईं एसोसिएशन की मजबूरियां  

'मैं मानता हूं कि क्रिकेटर जैसी सुविधाएं बॉक्सरों को मिलना मुश्किल है, लेकिन केंद्र या राज्य सरकार की तरफ से कुछ सुविधाएं तो मुहैया कराई ही जा सकती हैं.'

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

क्रिकेट के देश भारत में कुछ गिने-चुने लोग हैं जो बॉक्सिंग यानी मुक्केबाजी को आगे बढ़ाने के लिए पसीना बहा रहे हैं. उन्हीं में से एक हैं दिल्ली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट मौसम सहरावत. ऑस्ट्रेलिया से पढ़-लिखकर भारत लौटे सहरावत चाहते तो किसी मल्टी-नेशनल कंपनी में आराम की नौकरी कर सकते थे, लेकिन उन्होंने बॉक्सिंग को निखारने का कठिन काम चुना. वह 2010 में दिल्ली बॉक्सिंग फेडरेशन से जुड़े थे, तब से लगातार बॉक्सिंग के लिए काम करते आ रहे हैं.

प्रेसिडेंट का लड़ेंगे चुनाव
मौसम सहरावत को 2013 में बॉक्सिंग एसोसिएशन का वाइस प्रेसिडेंट चुना गया था, इस बार वह प्रेसिडेंट की पोजीशन के लिए लड़ रहे हैं. 2014 से 2017 तक दिल्ली राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप के आयोजन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. सहरावत भारत की पहली महिला कार रेसर सारिका के भाई हैं. दोनों भाई-बहन में बचपन से ही स्पोर्ट्स के प्रति खासा लगाव रहा है और उनके पैरेंट्स ने भी हमेशा दोनों का साथ दिया.

नहीं मिलती सुविधाएं
BW हिंदी से बातचीत में भारत में बॉक्सिंग के भविष्य के सवाल पर मौसम सहरावत ने कहा, 'देश प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. एक से एक बॉक्सर तैयार हो सकते हैं, बस जरूरत है सरकार के साथ की. मैं बॉक्सिंग की बेहतरी के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल सहित तमाम नेताओं से मुलाकात कर चुका हूं. मैं मानता हूं कि क्रिकेटर जैसी सुविधाएं बॉक्सरों को मिलना मुश्किल है, लेकिन केंद्र या राज्य सरकार की तरफ से कुछ सुविधाएं तो मुहैया कराई ही जा सकती हैं'.

बीच में छोड़ना पड़ता है खेल
उन्होंने बताया कि पहले Indian Amature Boxing Federation हुआ करती थी, जिसे भंग कर दिया गया. उसकी जगह बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया अस्तित्व में है. जब तक अभय सिंह चौटाला Indian Amature Boxing Federation के चेयरमैन थे, तब तक सबकुछ काफी अच्छा रहा. उन्होंने ऑल इंडिया पर बॉक्सिंग को प्रमोट करने के लिए काम किया. नेशनल खेलने वाले खिलाड़ियों का पूरा खर्चा उस समय फेडरेशन उठाया करती थी, अब ऐसी व्यवस्था नहीं है. हम हर साल दिल्ली से 10 हजार बच्चों को बॉक्सिंग खिलाते हैं, उसमें से 90% बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से ताल्लुख रखते हैं. उनके लिए किट, ग्लब्स, ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा भी काफी मायने रखता है. ऐसे में बिना सपोर्ट के उनके लिए खेल जारी रखना संभव नहीं हो पाता. यदि सरकार मदद करे तो बॉक्सिंग में कई चमकते सितारे सामने आ सकते हैं.

निभाते हैं दोहरी भूमिका
सहरावत ने कहा कि बॉक्सिंग के लिए फंड की व्यवस्था सबसे बड़ी चुनौती है. दिल्ली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी के तौर पर हमें दोहरी भूमिका निभानी होती है. पहली, बच्चों के खेल को निखारना और दूसरी फंड की व्यवस्था करना. 2019 में साउथ दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी के प्रयासों के चलते हमने ONGC से फंडिंग के लिए एसोसिएशन का एक कॉन्ट्रैक्ट करवाया था, लेकिन कोरोना की वजह से मामला आगे नहीं बढ़ पाया. दिल्ली सरकार से क्या अपेक्षाएं हैं? इस पर मौसम सहरावत ने कहा, 'मैंने दो बार CM केजरीवाल को एसोसिएशन की जरूरतों वाकिफ करवाया है और उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है. दिल्ली में 10 के आसपास स्टेडियम हैं, जिनमें से केवल 2 में बॉक्सिंग प्रैक्टिस की सुविधा है. सरकार ज्यादा न सही, तो कम से कम सभी स्टेडियम हमारे लिए खोल दे. हमारे आयोजनों के लिए फंड की कुछ व्यवस्था करवा दे, ताकि हमारा पूरा फोकस केवल बच्चों को आगे बढ़ाने पर हो, न कि खर्चा निकालने के लिए पैसा जुटाने पर'.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026

मैच जीतने के बाद भी मुश्किल में अय्यर, स्लो ओवर रेट पर ₹24 लाख का जुर्माना

3 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्लो ओवर रेट का नियम तोड़ा. इससे पहले भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन पर इसी वजह से जुर्माना लगाया गया था.

04-April-2026

IPL 2026 केवल क्रिकेट नहीं, बल्कि एक पीढ़ीगत रणनीति है: Rediffusion की ICYMI रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स इस टूर्नामेंट की सबसे पुरानी टीम है, जिसकी औसत उम्र 29.3 वर्ष है. इसके ठीक पीछे मुंबई इंडियंस हैं, जिनकी औसत उम्र 29.1 वर्ष है. यह दर्शाता है कि कुछ फ्रैंचाइजियों ने अनुभव, संयम और बड़े मैचों की समझ को प्राथमिकता दी है.

25-March-2026

28 मार्च से IPL 2026 की शुरुआत, पहले चरण का शेड्यूल जारी, 12 अप्रैल तक खेले जाएंगे 20 मुकाबले

पहले चरण के मैच देश के कई प्रमुख शहरों में आयोजित किए जाएंगे. इनमें बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, गुवाहाटी और मुल्लांपुर शामिल हैं.

12-March-2026

T20 वर्ल्ड कप 2026 में रिकॉर्ड रन, बड़े शॉट्स और दमदार गेंदबाजी का जलवा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 आक्रामक बल्लेबाजी, रणनीतिक गेंदबाजी और करीबी मुकाबलों के लिए याद किया जाएगा. इस टूर्नामेंट के आंकड़े क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और रोमांच को भी दर्शाते हैं.

11-March-2026


बड़ी खबरें

मई में 49 लाख बैरल प्रतिदिन पहुंचा भारत का क्रूड आयात, रूस बना सबसे बड़ा सप्लायर

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और आपूर्ति संबंधी अनिश्चितताओं के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आयात रणनीति में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं.

2 weeks ago

रिलायंस फैसले की खामोश विरासत: क्या सेबी के लिए अब धोखाधड़ी साबित करना होगा और मुश्किल?

रिलायंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सही कहा कि किसी नियम का उल्लंघन करना और धोखाधड़ी करना एक ही बात नहीं है. लेकिन सबसे गंभीर मामलों में सबूत के स्तर को ऊंचा उठाते हुए अदालत एक ऐसे सवाल को अनुत्तरित छोड़ गई, जिसका जवाब उसने नहीं दिया: ऐसे बाजार में, जहां गलत काम गुमनाम, इलेक्ट्रॉनिक और बिना किसी स्पष्ट पीड़ित के होता है, एक नागरिक नियामक धोखाधड़ी को साबित कैसे करे?

1 week ago

भारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में, 99% बातचीत पूरी; जल्द हो सकता है अंतरिम समझौता: अमेरिकी राजदूत

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में दोनों देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार 20 अरब डॉलर से बढ़कर 220 अरब डॉलर से अधिक हो गया है.

2 weeks ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, 2035 तक 150 अरब डॉलर की वैल्यू चेन खड़ी करेगा भारत

रिपोर्ट के मुताबिक, अगले एक दशक में 135-180 अरब डॉलर के निवेश और मजबूत सरकारी समर्थन के दम पर देश न केवल अपनी चिप जरूरतों को पूरा कर सकता है, बल्कि वैश्विक सप्लाई चेन में भी अहम भूमिका निभा सकता है.

2 weeks ago

स्पाइसजेट पर GST विभाग का शिकंजा, रद्द हो सकता है पंजीकरण; 124 करोड़ रुपये की टैक्स मांग

जीएसटी विभाग ने CGST/SGST अधिनियम, 2017 की धारा 62 के तहत कंपनी का प्रोविजनल असेसमेंट किया है. इस आकलन के आधार पर विभिन्न अवधियों के लिए कुल 124 करोड़ 65 लाख 87 हजार 156 रुपये की कर मांग निर्धारित की गई है.

2 weeks ago